Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर की सुर्खियां
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड धर्म राजनीति

    जमशेदपुर की सुर्खियां

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 28, 2022No Comments6 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने व्रत धारियों के बीच पूजन सामग्री का किया वितरण

    जुपिटर वैगन्स लिमिटेड कंपनी के बोनस को लेकर धरना प्रदर्शन

    जमशेदपुर के मुसाबनी प्रखंड क्षेत्र में व्याप्त समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर प्रमुख के नेतृत्व में क्षेत्र के सैकड़ों लोग शुक्रवार को पदयात्रा करते हुए जिला मुख्यालय पहुंचे

    कांड्रा थाना अंतर्गत एसकेजी कॉलोनी के क्वार्टर नम्बर बी-25 में चोरी

    स्वास्थ्य मंत्री ने कई घाटों क किया दौरा दिए आवश्यक दिशा निर्देश

    जमशेदपुर के श्यामदेवा ट्रस्ट के द्वारा सोनारी क्षेत्र मे जरूरतमंद छठ व्रतधारियों के बिच पूजन सामग्री और सूप का वितरण किया गया,

    लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर छठ व्रत धारियों के सहयोग में हर कोई अपनी अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर रहा है. इसी क्रम में झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने शुक्रवार को मानगो गोलम्बर के पास में सैकड़ों व्रत धारियों के बीच सूप एवं सूप में चढ़ाए जाने वाले सामग्रियों का वितरण किया.

    इस मौके पर भारी संख्या में स्थानीय लोग पूजन सामग्री लेने पहुंचे. आपको बता दें कि पूजन सामग्री सभी व्रतियों के बीच मुफ्त में वितरण किया गया है. मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि आस्था के इस महापर्व में शुद्धता का काफी ख्याल रखा जाता है जिसे देखते हुए सभी छठ व्रत धारियों को पूजन सामग्री का वितरण किया गया है. साथ ही उन्होंने झारखंड वासियों को आस्था के महापर्व छठ की शुभकामनाएं दी.

    स्वास्थ्य मंत्री ने कई घाटों क किया दौरा दिए आवश्यक दिशा निर्देश

    राज्य के मंत्री बन्ना गुप्ता लोक आस्था के महापर्व छठ के मद्देनज़र तमाम घाटों को दुरुस्त और सुरक्षा के पुख्ता इंतेज़ाम मे जुटे है, शुक्रवार को उन्होने अपने विधानसभा क्षेत्र के कई घाटों का निरिक्षण किया.
    इस दौरान क़दमा स्थित नील सरोवार छठ घाट मे भी वे पहुंचे जहाँ उनके साथ जमशेदपुर अक्षेस के विशेष पदाधिकारी भी मौजूद रहे, उन्होने इस दौरान घाट के सफाई का निरिक्षण किया, साथ ही बेहतर ढंग से सफाई हो इसका दिशा निर्देश अक्षेस के पदाधिकारियों को दिया, उन्होंने कहा की स्वछता के साथ सुरक्षा के भी पुख्ता इंतेज़ाम किये जा रहे हैँ, वहीँ उन्होने तमाम श्रद्धांलुओं से अपील की है की पूजा के दौरान घाटों पर अभिभावक छोटे बच्चों का अवश्य ध्यान रखे.

    जुपिटर वैगन्स लिमिटेड कंपनी के बोनस को लेकर धरना प्रदर्शन

    त्यौहारी सीजन में एक तरफ बड़े- बड़े औद्योगिक इकाइयों ने अपने- अपने कर्मियों को बोनस देकर अपने दायित्वों का निर्वहन किया जिससे मजदूर परिवार के संग पर्व- त्यौहार मना रहे हैं. दूसरी तरफ आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र फेज चार स्थित जुपिटर वैगन्स लिमिटेड कंपनी के ठेका श्रमिक दुर्गा पूजा से लेकर दीपावली तक बोनस की आस लगाए बैठे रहे. शुक्रवार को मजदूरों के सब्र का बांध टूट गया और सैकड़ों मजदूरों ने कंपनी के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए काम का बहिष्कार कर दिया. कामगारों ने बोनस की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया और नारेबाजी की. कामगारों ने बताया कि हर बार प्रबंधन द्वारा उन्हें आश्वासन दिया जाता रहा. मगर दीपावली बीत जाने के बाद भी उन्हें बोनस नहीं दिया गया. उधर प्रबंधन की ओर से तकनीकी कारणों का हवाला देते हुए दो दिनों के भीतर बोनस भुगतान किए जाने का भरोसा दिलाया गया. प्रबंधन की ओर से दावा किया गया कि आज तक कभी भी ऐसा नहीं हुआ है. तकनीकी कारणों से बोनस में विलंब हुआ है. हालांकि इसके लिए संवेदक की जवाबदेही भी बनती है. घंटों प्रदर्शन के बाद प्रबंधन से मिले आश्वासन के बाद कामगार वापस काम पर लौटे. हालांकि कामगारों का आक्रोश प्रबंधन की बेरुखी को लेकर था. कामगारों ने बताया कि उन्हें काम से निकालने तक की धमकी दी जाती है. इस सवाल पर प्रबंधन ने सीधे तौर पर इंकार किया और कहा उनके यहां काम करने वाले सभी मजदूरों को समय पर सारी सुविधाएं मुहैया कराई जाती है. मजदूरों का आरोप बेबुनियाद है.

    जमशेदपुर के मुसाबनी प्रखंड क्षेत्र में व्याप्त समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर प्रमुख के नेतृत्व में क्षेत्र के सैकड़ों लोग शुक्रवार को पदयात्रा करते हुए जिला मुख्यालय पहुंचे

    जमशेदपुर के मुसाबनी प्रखंड क्षेत्र में व्याप्त समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर प्रमुख के नेतृत्व में क्षेत्र के सैकड़ों लोग शुक्रवार को पदयात्रा करते हुए जिला मुख्यालय पहुंचे. जहां इनके द्वारा उपायुक्त के नाम एक 16 सूत्री मांग पत्र सौंपा. सौंपे गए मांग पत्र के माध्यम से प्रमुख रामदेव हेम्ब्रम ने बताया कि समूचे मुसाबनी प्रखंड में नागरिक सुविधाओं का घोर अभाव है. साफ- सफाई से लेकर शौचालय और अस्पताल के साथ सड़कों की स्थिति दयनीय है. वर्षो से बंद पड़े एचसीएल की कॉलोनी या वीरान है उन कॉलोनियों में रहने वाले लोगों को मालिकाना हक दिया जाए. पानी बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए लोगों को जद्दोजहद करना पड़ रहा है. यदि इन समस्याओं का जल्द निराकरण नहीं किया जाता है, तो आने वाले दिनों में इसको लेकर उग्र आंदोलन किया जाएगा.

    कांड्रा थाना अंतर्गत एसकेजी कॉलोनी के क्वार्टर नम्बर बी-25 में चोरी

     

    कांड्रा थाना अंतर्गत एसकेजी कॉलोनी के क्वार्टर नम्बर बी-25 में बीती रात चोरों ने हाथ साफ करते हुए सनसनी फैला दी है. बताया जा रहा है कि गृह स्वामी काशीनाथ दास सपरिवार दो दिन पूर्व भाई दूज मनाने अपनी बहन के घर टेल्को गए थे. इधर चोरों ने उनके घर के सामानों पर हाथ साफ कर दिया. पड़ोसियों ने इसकी सूचना गृह स्वामी और पुलिस को दी. जहां पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है. उधर चोरी की सूचना पर काशीनाथ दास का परिवार भागा- भागा पहुंचा. घर के हालात को देखते उनके होश उड़ गए. काशीनाथ की पत्नी ने बताया कि उनके द्वारा सोसाइटी से कर्ज के रूप में तीस हजार रुपए लिए थे, जो गायब हैं. इसके अलावा जेवरात भी गायब हैं. घर का सारा सामान बिखरा हुआ है. पूरा जांच के बाद ही साफ हो सकेगा कि क्या- क्या गायब हुआ है.
    बता दें कि पड़ोसियों ने सुबह घर में रखे अलमीरा, बक्सा, अटेची वगैरह खुला पाया एवं सारा सामान बिखरा पड़ा था. जिसकी सूचना मकान मालिक एवं पुलिस को दी गई थी. वहीं पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है. कॉलोनी के भीतर चोरी की घटना से कोलोनी वासी दहशत में हैं.

     

    जमशेदपुर के श्यामदेवा ट्रस्ट के द्वारा सोनारी क्षेत्र मे जरूरतमंद छठ व्रतधारियों के बिच पूजन सामग्री और सूप का वितरण किया गया, इस दौरान बिहार के आरा विधानसभा के विधायक अमरेंद्र प्रताप सिंह मौजूद रहे.
    यह आयोजन भाजपा नेता अजय श्रीवास्तव के द्वारा किया गया था, जो ट्रस्ट के संरक्षक भी है, मौके पर जिला परिषद के उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा एवं भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह मौजूद रहे, मौके पर 251 जरूरतमंद महिलाओं के बिच सूप तथा पूजन सामग्री का वितरण किया गया, मौके पर विधायक अमरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा की छठ महापर्व लोक आस्था का महापर्व है, इस महापर्व पर हम सभी को मानव सेवा का मौका मिला है उसके लिए सभी गौरवान्वित महसूस कर रहें हैँ, उन्होने सभी को छठ महापर्व की बधाई दी और इस वितरण आयोजन के लिए आयोजनकर्ताओं को धन्यवाद भी दिया.
    अमरेंद्र प्रताप सिंह ( विधायक, आरा, बिहार )

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article‘सब देश की तरक्की चाहते’, भारतीय करंसी पर हो लक्ष्मी-गणेश की फोटो केजरीवाल ने PM मोदी को लिखा खत
    Next Article सूर्य मंदिर की घटना का जिम्मेदार कौन?

    Related Posts

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    November 7, 2026

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    November 7, 2026

    अयोध्या में 10वें भव्य दीपोत्सव की धूम, लाखों दीपों से जगमगाई रामनगरी; ड्रोन शो और आतिशबाजी ने मोहा मन

    November 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    LocoWin Casino betaalmethoden: storten en opnemen met kaart, e-wallet en crypto

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    अयोध्या में 10वें भव्य दीपोत्सव की धूम, लाखों दीपों से जगमगाई रामनगरी; ड्रोन शो और आतिशबाजी ने मोहा मन

    मरीजों को तेज और परेशानी मुक्त सेवाएं देने के लिए टीएमएच ने डिजिटल भुगतान को बढ़ावा दिया

    Live Casino bei Gamblezen mit Blackjack und Roulette im Browser

    नाटक-झांकी में जीवंत हुई छठ की महिमा, बच्चों ने मंच पर उतारी लोकआस्था की परंपरा

    छठ की आस्था, परंपरा और भक्ति का मंच पर दिखा अद्भुत संगम, बच्चों ने जीवंत किया महापर्व

    विद्यालय में दीपोत्सव के आयोजन कर हरित दीपावली का दिया संदेश

    विद्यालय में छात्राओं ने बिखेरे कला और लोक संस्कृति के रंग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.