पुष्पराज वेल्थ मैनेजमेंट ने 26 विजेताओं को किया सम्मानित
राष्ट्र संवाद संवाददाता
लकी ड्रॉ में कृष्णा नमता प्रथम, सुमीत शर्मा द्वितीय और अयान सिद्दीकी तृतीय
जमशेदपुर। पुष्पराज वेल्थ मैनेजमेंट सर्विसेज की ओर से 1 मई से 15 जून 2026 तक आयोजित लकी ड्रॉ एवं पुरस्कार वितरण समारोह में 26 विजेताओं को सम्मानित किया गया। लकी ड्रॉ में कृष्णा नमता ने प्रथम, सुमीत शर्मा ने द्वितीय और अयान सिद्दीकी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अन्य विजेताओं को भी पुरस्कार प्रदान किए गए।
मुख्य अतिथि समाज सेविका फातिमा साहीन तथा विशिष्ट अतिथि माधुरी सिंह और धर्मपाल सिंह ने विजेताओं को पुरस्कार देकर शुभकामनाएं दीं। संस्था पिछले छह महीनों से मानगो एवं साकची में टैक्स, इंश्योरेंस और वेल्थ मैनेजमेंट से जुड़ी सेवाएं दे रही है।
आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य ग्राहकों के साथ बेहतर संबंध बनाने के साथ लोगों में वित्तीय जागरूकता को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम में उमा शंकर वेलफेयर फाउंडेशन का भी सहयोग रहा। समापन पर निदेशक पुष्पराज सिंह ने सभी अतिथियों, विजेताओं एवं सहयोगियों के प्रति आभार जताया।

