डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा को भाजपा का राष्ट्रीय मंत्री बनाए जाने पर डॉ. जटा शंकर पांडेय ने दी बधाई
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। भाजपा झारखंड प्रदेश के विशेष आमंत्रित सदस्य डॉ. जटा शंकर पांडेय ने भाजपा झारखंड प्रदेश के उपाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा को पार्टी का राष्ट्रीय मंत्री बनाए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
डॉ. पांडेय ने भाजपा के केंद्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं गृह मंत्री अमित शाह के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन के प्रति समर्पित डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा पर पार्टी नेतृत्व ने विश्वास जताकर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।
उन्होंने विश्वास जताया कि डॉ. वर्मा अपनी संगठनात्मक क्षमता और अनुभव के बल पर पार्टी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

