सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमिटी की आमसभा सम्पन्न, मोहन ठाकुर लगातार चौथी बार अध्यक्ष निर्वाचित
राष्ट्र संवाद संवाददाता
सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमिटी (मिथिला समाज) फूड प्लाजा सिदगोड़ा का आमसभा बाड़ा क्लब में सम्पन्न हुआ। जिसमें मिथिला समाज के 152 गणमान्य लोग उपस्थित रहे। स्वागत भाषण प्रमोद कुमार मिश्र एवं मंच संचालन राजेश कुमार झा द्वारा किया गया।बर्ष 2025 के पूजा की समीक्षा की गई एवं उपस्थित गणमान्य सदस्यों द्वारा विगत वर्ष की पूजा एवं व्यवस्था की प्रशंसा की गई। उपस्थित सदस्यों द्वारा कहा गया कि यह पूजा जमशेदपुर के मिथिला समाज की पूजा है जिसे 67बर्षो से मिथिला परम्परा एवं रीति रिवाज से किया जाता है

जिसमें जमशेदपुर के सभी परिवार सम्मिलित होते हैं। महासचिव धर्मेश कुमार झा द्वारा पूजा पर प्रकाश डाला गया उसके बाद कोषाध्यक्ष राजेन्द्र कुमार कर्ण द्वारा विगत वर्ष पूजा की आय व्यय प्रस्तुत किया गया जिसे ध्वनिमत से उपस्थित सदस्यों द्वारा पारित किया गया। उसके बाद कार्यकारी अध्यक्ष सदाशिव झा द्वारा कमिटी को भंग कर दी गई और ललन चौधरी को सभा अध्यक्ष के रूप में आसीन किया गया। उपस्थित गणमान्य सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति एवं ध्वनिमत से लगातार चौथी बार अध्यक्ष मोहन ठाकुर,कार्यकारी अध्यक्ष सदाशिव झा, महासचिव धर्मेश कुमार झा लड्डू, एवं कोषाध्यक्ष राजेन्द्र कुमार कर्ण को बनाया गया। सभा अध्यक्ष ललन चौधरी द्वारा इसे अभिलिखित करते हुए इसकी विधिवत घोषणा की गई। आमसभा की समाप्ति राजेश कुमार झा के धन्यवाद ज्ञापन से किया गया।

