Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर पूर्व विधानसभा क्षेत्र में अभी से एक वर्ष तक ‘‘समस्या, समाधान एवं सम्पर्क अभियान’
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    जमशेदपुर पूर्व विधानसभा क्षेत्र में अभी से एक वर्ष तक ‘‘समस्या, समाधान एवं सम्पर्क अभियान’

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 3, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    जमशेदपुर पूर्व विधानसभा क्षेत्र में अभी से एक वर्ष तक ‘‘समस्या, समाधान एवं सम्पर्क अभियान’’ आंरभ किया जा रहा है। इसके अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मोहल्लों में पानी, बिजली, सफाई आदि जनसुविधायें की वर्तमान स्थिति का आंकलन किया जायेगा और समाधान किया जायेगा। एक वर्ष तक पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में केवल यही कार्यक्रम करने में विधायक से लेकर बूथ स्तर तक के कार्यकर्ता लगेंगे और कोशिश की जायेगी कि इस अवधि में छोटी-बड़ी सभी समस्याओं का समाधान कर लिया जाय और टोलों मोहल्लों में सघन सम्पर्क अभियान चलाया जाय।

    अभियान संचालन के लिए एक समिति गठित की गई जिसके संयोजक स्वंय क्षेत्र के विधायक श्री सरयू राय होंगे। अभियान समिति के सदस्य के रूप में भारतीय जन तंत्र मोर्चा के जिला अध्यक्ष, सभी जिला पदाधिकारी, सभी विधायक प्रतिनिधि, सभी मंडल अध्यक्ष, विधानसभा संयोजक, विभिन्न मोर्चा के अध्यक्ष तथा प्रांतीय इकाई के पदाधिकारी शामिल रहेंगे। इसके अतिरिक्त सभी मंडलों में मंडल अभियान समितियों गठन किया जायेगा जिसके संयोजक मंडल अध्यक्ष होंगे और सदस्य के रूप में मंडल के सभी पदाधिकारी, मोर्चा के सभी पदाधिकारी इसके सदस्य है। मंडल समिति बूथ स्तर अभियान समिति का गठन करेंगे। अभियान समिति की गठन की प्रक्रिया सभी स्तरों पर आगामी 12 अप्रैल, 2021 तक कर जी जायेगी और नवरात्र आंरभ होने के दिन से समस्या, समाधान, सम्पर्क अभियान पूरी गति से आंरभ हो जायेगा। प्रत्येक 15 दिन पर विभिन्न स्तरों की अभियान समितियों की समीक्षा बैठक होगी जिसमें प्रगति का जायजा लिया जायेगा।

    शिक्षा, स्वास्थ्य, समाज कल्याण, स्वच्छता तथा रोजगार सृजन से शहरी गरीब पर प्रहार करना अभियान का मुख्य उद्देश्य होगा। श्रमशक्ति विशेषकर अल्प भोगी वेतन समूह, अल्प आयवर्ग समूह, अल्प बजट योजनाएँ, सामाजिक सुरक्षा कार्यक्रमों का द्रुत गति से क्रियान्वयन अभियान के दौरान करने का प्रयास किया जायेगा।

    विधायक श्री सरयू राय ने आवहान किया है कि मोर्चा के सभी कार्यकर्ता, जमशेदपुर के स्वंयसेवी समूह, जागरूक नागरिक शहर की समस्याओं के समाधान के लिए प्रत्येक सप्ताह किसी एक निर्धारित दिन मात्र एक घंटे का समय शहर के समस्या के समाधान के लिए दे दे तो पर्याप्त होगा। उपर्युक्त अभियान में स्वंयसेवी समूह एवं सामाजिक संगठनों को भी जोड़ा जायेगा। यह अभियान जमशेदपुर के लोगों द्वारा जमशेदपुर की समस्याओं को दूर करने के अभियान के रूप में जाना जायेगा। जिन लोगों ने मुझे विधायक चुना है उनके भरोसे पर, खासकर युवा वर्ग एवं महिला वर्ग के भरोसे पर खरा उतरने की कोशिश करना इस अभियान का एक मात्र लक्ष्य है। जन समस्याओं के साथ-साथ लघु व्यावसायिक एवं लघु उद्योग की समस्याओं को भी यथासंभव दूर करने की कोशिश की जायेगी। केबुल कम्पनी, मलिकाना, एमजीएम की स्थिति तथा जमशेदपुर में नगर निगम या औद्योगिक शहर की स्थापना के लिए किये जा रहे प्रयासों को तेज किया जायेगा।

    यह अभियान स्वास्थ्य शहरीकरण के मांपदंडो को मूल रूप देना तथा शहरी गरीबी में कमी, रोजगार एवं स्वरोजगार का सृजन करने की संभावना की तलाश भी अपने क्षेत्र एवं पूरे जमशेदपुर में करेगा। शहर का पर्यावरण ठीक रहे और शहर का वायु प्रदूषण कम हो इसके लिए यक अभियान के द्वारा प्रयास किया जायेगा। कुल मिलाकर यह अभियान जमशेपुर पूर्वी क्षेत्र में विकास की गति देने तथा जन समस्याओं को दूर करने की दिशा में एक अनोखा पहल साबित होगा।

    जमशेदपुर पूर्व विधानसभा क्षेत्र की जनता अपनी शिकायत सरल माध्यम से दर्ज करा सके उसके लिए विधायक श्री सरयू राय द्वारा ‘‘आनलाईन शिकायत केंद्र‘‘, का निर्माण विगत 1 साल पूर्व कराया जा चूका है जिसका टोल फ्री नंबर 1800 121 2395 फोन नंबर 8877537777 एवं व्हाट्सएप नंबर 8877537777 के माध्यम से सुबह 10.00 बजे शाम 6 बजे तक क्षेत्र के लोग घर बैठे शिकायत दर्जा करा रहे है।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमेडिट्रीना हॉस्पीटल का लाइसेंस सस्पेंड, 5 लाख का जुर्माना, क्लिनिकल एस्टेबलिस्टमेंट एक्ट के तहत हुई कार्रवाई
    Next Article कोरोना मापदण्ड को ध्यान में रखते हुए नवरात्रि ज्वारा महोत्सव का होगा आयोजन:दिनेश कुमार

    Related Posts

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    June 23, 2026

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    June 23, 2026

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    June 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: SDPO-SHO पर हत्या का केस

    भारतीय ज्ञान-मीमांसा: मिथिला विवि में व्याख्यान

    लखनऊ अग्निकांड में बुलडोजर न्याय: रत्नाकर की सख्त मांग

    सूचना के अधिकार: सरकार के ‘अधूरे फैसले’ पर गलगली के सवाल

    लखनऊ अग्निकांड: कब जागेगा तंत्र, सुधारों की क्यों दरकार?

    लखनऊ में भीषण अग्निकांड: 15 जिंदगियां राख

    कालिकापुर-बागों सड़क की बदहाली से ग्रामीण परेशान, पक्की सड़क निर्माण की उठी मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.