Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पंजाब में खालिस्तान समर्थक सामग्री के साथ एक महिला समेत 3 गिरफ्तार
    Breaking News Headlines

    पंजाब में खालिस्तान समर्थक सामग्री के साथ एक महिला समेत 3 गिरफ्तार

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 29, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पटियाला. पंजाब के पटियाला जिले में विभिन्न स्थानों पर खालिस्तान के समर्थन वाली कुछ सामग्री वितरित करने के आरोप में एक महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरचरण सिंह भुल्लर ने कहा कि जगमीत सिंह और रविंदर सिंह नामक दो लोगों को बनूर इलाके के पास ‘खालिस्तान के पक्ष में प्रचार’ करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया. आरोपियों के पास से बड़ी मात्रा में खालिस्तान समर्थक सामग्री बरामद की गयी है.पुलिस के अनुसार जसवीर कौर, जगमीत सिंह और रविंदर सिंह को अदालत में पेश किया गया जहां उन्हें छह दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया. उन्होंने कहा कि वे विभिन्न धार्मिक और सार्वजनिक स्थानों का दौरा कर रहे थे तथा खालिस्तान बनाने की खातिर जनमत संग्रह के लिए लोगों को कुछ पंजीकरण फॉर्म बांट रहे थे. भुल्लर ने कहा कि खालिस्तान समर्थक सामग्री जगमीत सिंह की मां जसवीर कौर उपलब्ध करा रही थी. कौर को भी गिरफ्तार कर लिया गया है.
    उन्होंने कहा कि आरोपियों से शुरुआती पूछताछ में पता चला है कि गिरोह की सरगना जसवीर कौर और उसका पति कुलदीप सिंह है जो पंजाब रोडवेज में अधीक्षक के रूप में काम करता है. उन्होंने बताया कि जसवीर कौर का एक रिश्तेदार मंजीत सिंह आतंकी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल (सुखदेव बब्बर ग्रुप) का एरिया कमांडर था.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleयोगी सरकार ने यूपी को घोषित किया कोरोना प्रभावित राज्य
    Next Article बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली कोविड-19 पॉजिटिव, हॉस्पिटल में हुए एडमिट

    Related Posts

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 6, 2026

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    June 6, 2026

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    साइबर ठगी के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    नाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित चिकित्सकों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण

    करमाटांड़ और नारायणपुर में आम उत्सव सह बागबानी मेला आयोजित, जैविक आमों ने खींचा लोगों का ध्यान

    पंचायतों में योजनाओं की हकीकत परखी, वरीय अधिकारियों ने किया निरीक्षण

    नाला खाद्यान्न गोदाम का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश

    नाला प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए अहम निर्देश

    नायगांव में देह व्यापार का भंडाफोड़: महिला एजेंट गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.