Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पंजाब सरकार प्रधानमंत्री की हत्या करवाना चाहती थी: पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश झारखंड राजनीति राष्ट्रीय

    पंजाब सरकार प्रधानमंत्री की हत्या करवाना चाहती थी: पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 7, 2022Updated:January 7, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पंजाब सरकार प्रधानमंत्री की हत्या करवाना चाहती थी: पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास

    मंगल आहुतियों के साथ भाजपाइयों ने पीएम नरेंद्र मोदी के दीर्घायु जीवन की कामना की, जमशेदपुर महानगर महिला मोर्चा के नेतृत्व में हुआ महामृत्युंजय जाप सह हवन

    जमशेदपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक को लेकर भाजपा कार्यकर्ता समेत आमजन आक्रोशित हैं। इस घटना पर एक ओर जहां भारतीय जनता पार्टी आक्रोश और विरोध प्रकट कर रही है। तो वहीं, दूसरी ओर शुक्रवार को भाजपा जमशेदपुर महानगर महिला मोर्चा के तत्वावधान में पीएम नरेंद्र मोदी के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन के लिए महामृत्युंजय जाप सह हवन किया गया। टेल्को स्थित राम मंदिर में आयोजित महामृत्युंजय जाप सह विशेष हवन अनुष्ठान में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, भाजपा प्रदेश मंत्री रीता मिश्रा, महानगर अध्यक्ष गुँजन यादव, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ज्योति अधिकारी समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने मंगल आहुतियों के साथ पीएम नरेंद्र मोदी के स्वस्थ जीवन की कामना की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी के लिए मंगलकामना करते हुए सामुहिक हवन किया।

    [su_youtube url=”https://youtu.be/HY1Ke9lrCkA”]

     

    इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि पंजाब सरकार ने सोची समझी साजिश के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा से खिलवाड़ किया। जिस स्थान पर यह घटना हुई, वो स्थान पाकिस्तान से महज 10 किलोमीटर की दूरी पर था। पंजाब की कांग्रेस सरकार ने राजनीतिक विरोध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में भारी लापरवाही बरती है। पंजाब सरकार के रवैये से स्पष्ट जाहिर होता है कि वे प्रधानमंत्री की हत्या करवाना चाहती थी। मगर वे शिव के अनन्य भक्त हैं, भगवान शिव की कृपा और करोड़ों देशवासियों के आशीर्वाद ने उन्हें सुरक्षित बचा लिया और वे सकुशल वापस लौट आये। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु जीवन के निमित्त पूरा देश हवन, पूजन और यज्ञ कर रहा है, जिससे देश की असुरी शक्ति का नाश हो और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यूँ ही देश और देशवासियों की अनवरत सेवा करते रहें।

    भाजपा जिलाध्यक्ष गुँजन यादव ने कहा कि पंजाब की कांग्रेस सरकार व पुलिस प्रशासन द्वारा पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में की गई चूक से जनता के मन में भारी रोष हैं। पार्टी के कार्यकर्ता व नागरिक इस घटना की कड़ी निंदा करते हैं। इस घटना ने फिर एक बार कांग्रेस की घटिया राजनीति का पर्दाफाश कर दिया है।

    इस अवसर पर भाजपा प्रदेश मंत्री रीता मिश्रा, महानगर अध्यक्ष गुँजन यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा, देवेंद्र सिंह, राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष कल्याणी शरण, बबुआ सिंह, राकेश सिंह, भूपेंद्र सिंह, दीपक पारीक, रूबी झा, सुधा यादव, हेमंत सिंह, विकाश शर्मा, अमित अग्रवाल, अभिमन्यु सिंह, राजपति देवी, नीलू झा, रश्मि भारद्वाज, लक्ष्मी मिर्धा, रीना चौधरी, लीना चौधरी, शुक्ला हलदर, मीना सिन्हा, रंजू झा, रानी ठाकुर, मधु तांती समेत महिला मोर्चा के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर हजरत से 2 कैदी फरार हाजत में कैसे पहुंचा हेक्सा
    Next Article जमशेदपुर ग्रेजुएट स्कूल कॉलेज फॉर वीमेंस की दो छात्राएं आज से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर

    Related Posts

    वेनेजुएला भूकम्प: प्राकृतिक आपदाएं और भारत की तैयारी

    June 30, 2026

    PoK में 1947 की रणनीति: क्या इतिहास दोहरा रहा है खुद को?

    June 30, 2026

    PoK में 1947 की रणनीति: क्या इतिहास दोहराया जा रहा है पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में?

    June 30, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    वेनेजुएला भूकम्प: प्राकृतिक आपदाएं और भारत की तैयारी

    ठाणे में युवती से मदद के बहाने ASI पर छेड़छाड़ का आरोप, विभाग ने किया तबादला

    PoK में 1947 की रणनीति: क्या इतिहास दोहरा रहा है खुद को?

    PoK में 1947 की रणनीति: क्या इतिहास दोहराया जा रहा है पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में?

    कल्पक्कम में भारत का पहला ग्रीन हाइड्रोजन उत्पादन संयंत्र: ऊर्जा क्रांति का नया अध्याय

    जमशेदपुर DD बार हत्याकांड: अब केवल कार्रवाई नहीं, जवाबदेही भी तय हो!

    डीडी बार हत्याकांड: कांग्रेस ने भाजपा नेता नीरज सिंह की गिरफ्तारी और डीडी बार को स्थायी रूप से बंद करने की मांग उठाई

    यशोदा हॉस्पिटल सिकंदराबाद ने जमशेदपुर में एडवांस्ड कार्डियक केयर पर दी जानकारी, ECMO सेवाओं पर दिया जोर

    साहित्यिक परिचर्चा में ब्रजेंद्रनाथ मिश्र प्रथम, तुलसी जयंती समारोह का हुआ शुभारंभ

    गोलमुरी में चलती कार का एक्सल टूटा, डिवाइडर से टकराई गाड़ी; बड़ा हादसा टला

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.