Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पंजाब में ड्रग्स लेकर भारतीय सीमा में घुसे पाकिस्तानी तस्कर को सुरक्षाबलों ने किया ढेर
    Breaking News Headlines

    पंजाब में ड्रग्स लेकर भारतीय सीमा में घुसे पाकिस्तानी तस्कर को सुरक्षाबलों ने किया ढेर

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 7, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    अमृतसर. पंजाब पुलिस और सीमा सुरक्षा बल ने एक संयुक्त अभियान में 22 किलोग्राम हेरोइन लेकर भारतीय क्षेत्र में घुसे पाकिस्तानी तस्कर को अंतरराष्ट्रीय सीमा पर मार गिराया. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि मादक पदार्थों की खेप के साथ पाकिस्तानी तस्करों के भारत में घुसने संबंधी गतिविधियों के बारे में उन्हें विशेष जानकारी मिली थी.

    इस विशेष जानकारी पर काम करते हुए एसएसपी ध्रुव दहिया के नेतृत्व में पंजाब पुलिस की टीम और बीएसएफ के जवानों ने कक्कड़ सीमा चौकी पर एक संयुक्त अभियान शुरू किया. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि अभियान के दौरान एक पाकिस्तानी तस्कर की गतिविधि देखी गई और इसी दौरान तस्कर ने भारतीय सैनिकों पर गोलियां चला दी. जवाबी गोलीबारी में वह मारा गया.

    पुलिस ने बताया कि इसके बाद भारत-पाकिस्तान सीमा पर भारतीय हिस्से में घटनास्थल पर विस्तृत तलाश अभियान शुरू किया गया. यहां सैनिकों को हेरोइन के 22 पैकेट मिले, जिसका कुल वजन 22 किलोग्राम है. इसके अलावा यहां से दो एके 47 राइफल, चार कारतूस, पाकिस्तानी सिम कार्ड के साथ एक मोबाइल फोन और पाकिस्तानी मुद्रा में 210 रुपये जब्त हुए.

    प्राथमिक जांच में यह खुलासा हुआ कि तस्कर गुरदासपुर जिले के रहने वाले अपने दो भारतीय सहयोगियों को जानता था, जो अभी बेल्जियम में है और पाकिस्तान की आईएसआई एजेंसी के इशारे पर भारत विरोधी गतिविधियों में संलिप्त हैं. पुलिस ने बताया कि अभी पकड़ी गई खेप के भारत में तस्करी किए जाने के इरादे का पता लगाया जा रहा है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleRBI ने पेश की मौद्रिक नीति: ब्याज दरों में बदलाव नहीं, जताया 10.5 प्रतिशत जीडीपी ग्रोथ का अनुमान
    Next Article समस्याओं के निराकरण के लिए शिक्षा पदाधिकारी से मिले भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह

    Related Posts

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    November 8, 2026

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    November 8, 2026

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    November 8, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में नया मोड़, आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

    LocoWin Casino betaalmethoden: storten en opnemen met kaart, e-wallet en crypto

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    अयोध्या में 10वें भव्य दीपोत्सव की धूम, लाखों दीपों से जगमगाई रामनगरी; ड्रोन शो और आतिशबाजी ने मोहा मन

    मरीजों को तेज और परेशानी मुक्त सेवाएं देने के लिए टीएमएच ने डिजिटल भुगतान को बढ़ावा दिया

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.