Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जनता की सशक्त आवाज बनेंगी प्रियंका: खरगे
    Headlines राजनीति

    जनता की सशक्त आवाज बनेंगी प्रियंका: खरगे

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 28, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    जनता की सशक्त आवाज बनेंगी प्रियंका: खरगे

     

    नयी दिल्ली:  कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी, पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी तथा कई अन्य कांग्रेस नेताओं ने प्रियंका गांधी वाद्रा के लोकसभा की सदस्यता की शपथ लेने के बाद उन्हें शुभकामनाएं दीं तथा उम्मीद जताई कि वह सदन में जनता की सशक्त आवाज बनेंगी।

    केरल के वायनाड से लोकसभा सदस्य निर्वाचित हुईं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने बृहस्पतिवार को निचले सदन की सदस्यता की शपथ ली।

     

     

    शपथ के बाद उन्होंने कहा कि जनता के जरूरी मुद्दों को उठाना, देश और पार्टी के लिए काम करना ही उनकी प्राथमिकता रहेगी तथा वह संविधान के उसूलों के लिए लड़ाई लड़ेंगी।

    उनकी शपथ के बाद सोनिया गांधी ने संसद परिसर में संवाददाताओं से कहा कि उन्हें प्रियंका गांधी पर गर्व है।

     

     

     

    खरगे ने प्रियंका गांधी के साथ तस्वीर साझा करते हुए ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘मुझे पूरा विश्वास है कि प्रियंका गांधी संसद में देश के लोगों की, ख़ासकर महिलाओं की सशक्त आवाज बनेंगी। उनका कुशल नेतृत्व, करुणा, साहस, शालीनता और दृढ़ संकल्प तथा संविधान के सिद्धांतों के प्रति उनकी दृढ़ प्रतिबद्धता देश की जनता को लाभ पहुंचाएगी।’’

    राहुल गांधी ने अपने व्हाट्सएप चैनल पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘बहुत खुशी, बहुत गर्व, वायनाड की नई सांसद, मेरी बहन प्रियंका।’’

    प्रियंका गांधी के प्रति रॉबर्ट वाद्रा ने कहा, ‘‘हम बहुत खुश हैं।’’

    कांग्रेस के मीडिया विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा और पार्टी के कई नेताओं ने प्रियंका गांधी को शुभकामनाएं दीं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleझारखण्ड :हेमंत सोरेन ने रचा इतिहास,मैं हेमंत ………………..
    Next Article एक्ट्रेस युविका चौधरी को डेलिवरी के बाद हुआ डिप्रेशन, आइये जानते हैं पोस्ट पार्टम को मैनेज करने के तरीके – डॉ चंचल शर्मा

    Related Posts

    लोधी क्षत्रिय महासभा ने सरयू राय से सामुदायिक भवन की मांग की

    June 7, 2026

    सरायकेला- खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-33 पर रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया

    June 7, 2026

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन पहुंचे बोकारो।

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    लोधी क्षत्रिय महासभा ने सरयू राय से सामुदायिक भवन की मांग की

    सरायकेला- खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-33 पर रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन पहुंचे बोकारो।

    तुम्हारे लिए

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    साइबर ठगी के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    नाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित चिकित्सकों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण

    करमाटांड़ और नारायणपुर में आम उत्सव सह बागबानी मेला आयोजित, जैविक आमों ने खींचा लोगों का ध्यान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.