Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » झारखण्ड :हेमंत सोरेन ने रचा इतिहास,मैं हेमंत ………………..
    Breaking News Headlines जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड रांची राजनीति

    झारखण्ड :हेमंत सोरेन ने रचा इतिहास,मैं हेमंत ………………..

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 28, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    झारखण्ड :हेमंत सोरेन ने रचा इतिहास,मैं हेमंत ………………..

    रांची: हेमंत सोरेन झारखंड के नए मुख्यमंत्री बन गए हैं. इसके साथ ही वे लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री बनने वाले झारखंड के पहले सीएम बन गए हैं. रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित कार्यक्रम में हेमंत सोरेन ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. राज्यपाल संतोष गंगवार ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई.

     

     

     

    हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए इंडिया गठबंधन के तमाम बड़े नेता कार्यक्रम में पहुंचे. कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी, दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल, बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिव कुमार, तमिलनाडू के डिप्टी सीएम उदयनिधि स्टालिन, कांग्रेस नेता तारिक अनवर, सांसद पप्पू यादव सहित कई नेता कार्यक्रम में शामिल हुए.

    शपथग्रहण के पहले हेमंत सोरेन अपने पिता शिबू सोरेन के आवास पहुंचे, जहां उन्होंने उनका आशीर्वाद लिया, इसके बाद वे कार्यक्रम स्थल के लिए प्रस्थान हुए.

     

     

    झारखंड के 14वें सीएम बने हैं हेमंत सोरेन

    हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के साथ ही झारखंड के 14वें सीएम बन गए हैं. वहीं वे खुद चौथी बार झारखंड के सीएम बने हैं. 15 नवंबर 2000 को झारखंड गठन के बाद सबसे पहले बाबूलाल मरांडी झारखंड के मुख्यमंत्री बने. इसके बाद अर्जुन मुंडा तीन बार, शिबू सोरेन तीन बार, मधु कोड़ा एक बार, रघुवर दास एक बार, चंपाई सोरेन एक बार और हेमंत सोरेन तीन बार सीएम रहे हैं. यह हेमंत सोरेन का बतौर मुख्यमंत्री चौथा टर्म है.

    झारखंड के 14वें सीएम बने हैं हेमंत सोरेन झारखण्ड :हेमंत सोरेन ने रचा इतिहास मैं हेमंत ....................
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई धान अधिप्राप्ति अनुश्रवण समिति की बैठक
    Next Article जनता की सशक्त आवाज बनेंगी प्रियंका: खरगे

    Related Posts

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    July 22, 2026

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    July 22, 2026

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया पीछे हटने का दावा

    राहुल गांधी ने छात्रों को आतंकवादी नहीं बताया, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    JPSC पीटी परीक्षा रद्द करने की मांग पर भाजयुमो का जोरदार प्रदर्शन, CBI जांच की मांग उठी

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह के ‘पीछे हटने’ के दावे को खारिज किया, कहा- ‘वह अप्रासंगिक व्यक्ति’

    छत्तीसगढ़ में भाजपा ने कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने की कोशिश, पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े

    राहुल गांधी ने बुधवार को प्रदर्शन कर रहे छात्रों को अपना पूरा समर्थन देते हुए कहा – शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    छत्तीसगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय का घेराव, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.