नारायण प्राइवेट आईटीआई में धूमधाम से मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन
राष्ट्र संवाद संवाददाता
चांडिल। नारायण प्राइवेट आईटीआई, लुपुंगडीह में संस्थान के संस्थापक डॉ. जटाशंकर पांडे जी के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर डॉ. जटाशंकर पांडे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
डॉ. जटाशंकर पांडे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जीवन राष्ट्रसेवा, समर्पण और परिश्रम का प्रेरणादायी उदाहरण है। उनके नेतृत्व में देश विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने युवाओं से प्रधानमंत्री के जीवन से प्रेरणा लेकर मेहनत, अनुशासन, कौशल विकास और राष्ट्रहित के प्रति समर्पित होकर अपने भविष्य का निर्माण करने की अपील की।
कार्यक्रम में संस्थान के छात्र-छात्राओं, प्रशिक्षकों एवं कर्मचारियों ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

