Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » शिक्षक दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ऐलान पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, देश में बनेंगे पीएम-श्री स्कूल्स14500 स्कूल होंगे अपग्रेड
    Breaking News Headlines राजनीति राष्ट्रीय शिक्षा

    शिक्षक दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ऐलान पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, देश में बनेंगे पीएम-श्री स्कूल्स14500 स्कूल होंगे अपग्रेड

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 5, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए पीएम-श्री योजना (PM-SHRI) के तहत मॉडल स्कूलों की सौगात दी है। नई शिक्षा नीति के अनुरुप देश भर में 14500 स्कूलों को डेवलप और अपग्रेड किया जाएगा। यह स्कूल, अन्य के लिए आदर्श होंगे।

    पीएम नरेंद्र मोदी ने सोमवार को शिक्षक दिवस पर पीएम-श्री स्कूलों का ऐलान किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि आज TeachersDay पर मुझे एक नई पहल की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है। प्रधान मंत्री स्कूल फॉर राइजिंग इंडिया (PM-SHRI) योजना के तहत पूरे भारत में 14,500 स्कूलों का विकास और उन्नयन किया जाएगा। ये मॉडल स्कूल जो बनेंगे, वह राष्ट्रीय शिक्षा नीति के सभी मानकों को पूरा करेंगे।

    भविष्य में इनोवेशन के द्वार खोलेगा पीएम-श्री स्कूल

    पीएम ने कहा कि यह स्कूल, अन्य स्कूलों को एक नई राह दिखाएगा, उनको प्रेरित करेगा। पीएम-श्री स्कूलों में शिक्षण पद्धति का एक आधुनिक व परिवर्तनकारी तरीका होगा जो शैक्षिक वातावरण को समग्र बनाएगा। यहां इनोवेशन, रिसर्च बेस्ड शिक्षा पर जोर दिया जाएगा। बच्चों का डेवलपमेंट इस तरह हो कि वह इनोवेशन की ओर ध्यान केंद्रित करे। नए-नए आईडियाज को खोजे, उस पर काम करे और भविष्य में देश के विकास में योगदान दे। वह केवल अपनी पढ़ाई नौकरी पाने के लिए न करे बल्कि इनोवेशन करे, खुद एंटरप्रेन्योर बनें।

    पीएम-श्री स्कूलों के बच्चे मनपसंद फील्ड चुनने के लिए किए जाएंगे तैयार

    उन्होंने कहा कि पीएम-श्री स्कूलों में वह सारी अत्याधुनिक सुविधाएं होंगी जोकि एक स्टूडेंट के विकास और उसके आगे बढ़ने के लिए जरुरी है।

    न्यू टेक्नोलॉजी पर आधारित स्मार्ट क्लासरूम्स, खेल की समस्त सुविधाएं सहित अन्य सभी इंफ्रास्ट्रक्चर होंगे जोकि किसी भी स्टूडेंट को उसकी रुचि के अनुसार उसे अपना फील्ड चुनने का मौका दे सके। पीएम मोदी ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति, देश के भविष्य को नया आयाम देने जा रही है। यहां एक घिसी-पिटी शिक्षा व्यवस्था नहीं बल्कि शिक्षा क्षेत्र में व्यापक बदलाव लाने जा रही है। एनईपी, शिक्षा के क्षेत्र में क्रांति के लिए लागू किया गया है। उन्होंने कहा कि एनईपी की मूल भावनाओं को लागू करने के लिए शुरू होने वाले पीएम-श्री स्कूल से देश के लाखों बच्चों का भविष्य संवरेगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजानें जमशेदपुर की सुर्खियां
    Next Article हेडलाइंस राष्ट्र संवाद

    Related Posts

    मानगो शहरी जलापूर्ति योजना फेज-2, पार्ट-B अंतर्गत एनएच-33 के रॉव में पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू, मेयर सुधा गुप्ता ने किया निरीक्षण

    June 22, 2026

    फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने का आरोप, कैफे संचालक पुलिस के हवाले

    June 22, 2026

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: राष्ट्रीय बहस तेज़

    June 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मानगो शहरी जलापूर्ति योजना फेज-2, पार्ट-B अंतर्गत एनएच-33 के रॉव में पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू, मेयर सुधा गुप्ता ने किया निरीक्षण

    फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने का आरोप, कैफे संचालक पुलिस के हवाले

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: राष्ट्रीय बहस तेज़

    SIR 2026: किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा

    राम मंदिर के चढ़ावे पर चुप्पी क्यों? जवाबदेही का सवाल

    सुप्रीम कोर्ट का फैसला: फुटपाथ पर मौलिक अधिकार और अतिक्रमण की हकीकत

    The Bharat Tiwari Encounter: A National Debate on Justice, Accountability, and Public Trust

    त्रिकोणीय जंग में उत्तराखंड की राजनीति का भविष्य

    स्लम क्षेत्र के बच्चों को योग से जोड़ने की अनूठी पहल, योग दिवस पर सफल आयोजन

    जमशेदपुर महानगर के सभी मंडलों में भाजपा ने पूरे मनोयोग से मनाया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.