Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 100वें ‘मन की बात’ का पूर्वी विधानसभा अंतर्गत विभिन्न मंडलों के सौ स्थानों पर होगा प्रसारण, पूर्व सीएम रघुवर दास ने भाजपा मंडल अध्यक्षों के संग की बैठक
    Breaking News Headlines जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड रांची राजनीति राष्ट्रीय

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 100वें ‘मन की बात’ का पूर्वी विधानसभा अंतर्गत विभिन्न मंडलों के सौ स्थानों पर होगा प्रसारण, पूर्व सीएम रघुवर दास ने भाजपा मंडल अध्यक्षों के संग की बैठक

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 26, 2023No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 100वें ‘मन की बात’ का पूर्वी विधानसभा अंतर्गत विभिन्न मंडलों के सौ स्थानों पर होगा प्रसारण, पूर्व सीएम रघुवर दास ने भाजपा मंडल अध्यक्षों के संग की बैठक, बिरसा मुंडा टाउन हॉल एवं बर्मामाइंस उत्सव भवन में होगा भव्य प्रसारण, जुटेंगे हजारों भाजपा कार्यकर्ता व आमजन

    जमशेदपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ का 100वां एपिसोड 30 अप्रैल, रविवार को प्रसारित होगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 100वें संस्करण को लेकर भाजपा व्यापक तैयारी कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 100वें ‘मन की बात’ में भाजपा कार्यकर्ताओं के संग आमजनों की बड़ी संख्या में सहभागिता सुनिश्चित करने को लेकर बुधवार को पूर्वी विधानसभा के भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक सम्पन्न हुई। भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, विभिन्न मंडलों के अध्यक्ष, महामंत्री एवं पूर्वी विधानसभा में निवास करने वाले भाजपा जिला पदाधिकारी व मोर्चा जिलाध्यक्ष मौजूद रहे। बैठक में ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 100वें एपिसोड को

    भव्य स्तर पर प्रसारित करने को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कार्यकर्ताओं से चर्चा कर कई निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोनाकाल के विषम परिस्थितियों में जिस तरह से भाजपा कार्यकर्ताओं ने ‘सेवा ही संगठन’ के मंत्र को आत्मसात कर करोड़ों लोगों तक निःस्वार्थ भाव से मदद पहुंचाकर विश्व कीर्तिमान बनाया। उसी प्रकार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 100वें ‘मन की बात’ एपिसोड का अधिक से अधिक स्थानों पर प्रसारण कर आम नागरिकों को जोड़ते हुए हमें कीर्तिमान बनाना है। उन्होंने कहा कि भाजपा मंडल अध्यक्षगण जमशेदपुर महानगर अंतर्गत सभी विधानसभा समेत पूरे कोल्हान क्षेत्र में ‘मन की बात’ कार्यक्रम के प्रसारण की रूपरेखा बनाएं, जिससे कि अधिक से अधिक लोग पीएम नरेंद्र मोदी के विचारों का श्रवण कर सके।

    उन्होंने कहा कि सभी सांसद, पूर्व सांसद, विधायक, पूर्व विधायक, प्रदेश पदाधिकारी, पूर्व जिलाध्यक्ष, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, विभिन्न मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारीगण अपने बूथ पर कार्यकर्ताओं के संग ‘मन की बात’ कार्यक्रम का श्रवण करेंगे। इस दौरान कई महत्वपूर्ण सुझावों को अंकित किया गया। तय हुआ कि जमशेदपुर के पूर्वी विधानसभा अंतर्गत सात मंडलों के 100 स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ताओं व आमजनों की मौजूदगी में

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया जाएगा। जिसमें बारीडीह मंडल अंतर्गत सिदगोड़ा स्थित बिरसा मुंडा टाउन हॉल एवं बर्मामाइंस मंडल अंतर्गत उत्सव भवन में हजारों कार्यकर्ता ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन के लाइव प्रसारण का श्रवण करेंगे।

    वहीं, भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने बताया कि 100वें मन की बात कार्यक्रम को लेकर बूथ स्तर पर पर टीम का गठन किया गया है ताकि सभी भवन एवं बूथों पर कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हो।

    उन्होंने कहा कि पूर्वी विधानसभा के साथ जमशेदपुर महानगर अंतर्गत सभी विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक बूथों पर ‘मन की बात’ कार्यक्रम के प्रसारण की खास तैयारी की जा रही है। बताया कि भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ आम जन-मानस को भी इस आयोजन से जोड़ने की तैयारी हो रही है। पार्टी इसका सदुपयोग जनता से जुड़ाव व संवाद को मजबूत करने के लिए करेगी, इसके साथ ही क्षेत्र की समस्याओं को भी सूचीबद्ध कर उनके निदान के लिए प्रयास करेगी।

    बैठक के दौरान मंडल जिला उपाध्यक्ष बबुआ सिंह, जिला महामंत्री राकेश सिंह, जिला मंत्री मंजीत सिंह, पप्पू सिंह, जिला कार्यालय मंत्री बोलटू सरकार, जिला मीडिया प्रभारी प्रेम झा, सोशल मीडिया प्रभारी बिनोद सिंह, आईटी सेल प्रभारी कौस्तव रॉय, भाजयुमो जिलाध्यक्ष अमित अग्रवाल,

    अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष अजीत कालिंदी, मंडल अध्यक्ष संतोष ठाकुर, सुरेश शर्मा, बबलू गोप, हेमंत सिंह समेत महामंत्री अशोक सामंत, कुमार अभिषेक, रॉकी सिंह, जुगनू सिंह, संतोष कुमार, सूरज सिंह, मनोज श्रीवास्तव, विकास शर्मा, लीना चौधरी, नरेश प्रसाद, रंजीत सिंह समेत अन्य उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअश्लील वीडियो प्रकरण पर सियासी घमासान जारी , आत्मविश्वास से लबरेज स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने विधायक सरयू राय पर साधा निशाना
    Next Article अपनी मातृभूमि की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले मेरे लिए देवता तुल्य -:काले

    Related Posts

    जहानाबाद, शहीद वायु सेना अधिकारी शुभम कुमार के मुआवजे को लेकर विवाद, परिजनों ने उठाए गंभीर सवाल।

    June 18, 2026

    जहानाबाद, शहीद वायु सेना अधिकारी शुभम कुमार के मुआवजे को लेकर विवाद, परिजनों ने उठाए गंभीर सवाल। जहानाबाद जिले के हुलासगंज थाना क्षेत्र के बनवरिया गांव निवासी शहीद वायुसेना अधिकारी शुभम कुमार की असम के जोरहाट में विमान दुर्घटना में शहादत के बाद अब मुआवजे और सरकारी लाभ को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। शहीद शुभम के पिता अमरेंद्र शर्मा ने आरोप लगाया है कि सरकार की ओर से मिलने वाली आर्थिक सहायता श्रेया राय नामक युवती को दिया गया। इस मामले में जहानाबाद के अनुमंडल पदाधिकारी राजीव रंजन सिन्हा का कहना है कि आधिकारिक कागजात के अनुसार श्रेया राय शहीद शुभम कुमार की पत्नी हैं। हालांकि अमरेंद्र शर्मा ने इस दावे पर सवाल उठाते हुए कहा कि यदि श्रेया राय शुभम कुमार की पत्नी हैं तो वह हमलोग के साथ क्यों नहीं रह रही हैं। उन्होंने कहा कि शहीद के माता-पिता होने के नाते उन्हें भी सरकारी लाभ और मुआवजे में अधिकार मिलना चाहिए। पिता ने सरकार और प्रशासन से मामले की जांच कराने की मांग की है। उनका कहना है कि इस मामले में लाभार्थी के चयन में पारदर्शिता होनी चाहिए और शहीद के माता-पिता के हितों का भी ध्यान रखा जाना चाहिए।फिलहाल इस मामले में प्रशासन की ओर से कोई विस्तृत आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। मुआवजे और अन्य सरकारी लाभों को लेकर उठे इस विवाद के बाद स्थानीय स्तर पर चर्चा का माहौल बना हुआ है।

    June 18, 2026

    रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, फर्जी डीआरएम कर्मचारी बनकर घूम रहा आरोपी गिरफ्तार

    June 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राज्यसभा चुनाव: चंपाई सोरेन और पूर्णिमा दास साहू का दावा, परिमल नाथवानी की जीत तय

    धनबाद के निरसा में चलती स्कॉर्पियो बनी आग का गोला, सतर्कता से टला बड़ा

    भोजपुर एनकाउंटर के बाद बवाल, NH-922 जाम; शाहपुर थानाध्यक्ष समेत 5 पुलिसकर्मी निलंबित

    मानसून आपदा से निपटने की तैयारी, डिमना लेक में एनडीआरएफ का 5 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर

    राज्यसभा चुनाव: एनडीए समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवानी ने भरा जीत का दम, बस से विधानसभा पहुंचे कांग्रेस के 16 विधायक

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.