Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » प्रधानमंत्री मोदी एक ‘कठपुतली राजा’ जिनकी डोर ‘टेम्पो वाले अरबपतियों’ के हाथों में: राहुल गांधी
    Headlines राजनीति

    प्रधानमंत्री मोदी एक ‘कठपुतली राजा’ जिनकी डोर ‘टेम्पो वाले अरबपतियों’ के हाथों में: राहुल गांधी

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 11, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    प्रधानमंत्री मोदी एक ‘कठपुतली राजा’ जिनकी डोर ‘टेम्पो वाले अरबपतियों’ के हाथों में: राहुल गांधी

    नयी दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर कटाक्ष करते हुए उन्हें “टेम्पो वाले अरबपतियों” का एक “कठपुतली राजा” बताया।

     

     

    कांग्रेस को “अडाणी और अंबानी” से “टेम्पो में नकदी” मिलने की टिप्पणी को लेकर प्रधानमंत्री मोदी पर अपना हमला जारी रखते हुए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष गांधी ने ‘एक्स’ पर एक वीडियो साझा किया जिसमें शुक्रवार को लखनऊ में एक कार्यक्रम में उनके भाषण के कुछ अंश शामिल हैं।

    वीडियो के साथ उन्होंने हिंदी में पोस्ट किया, “नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री नहीं, राजा हैं। एक ‘कठपुतली राजा’ जिनकी डोर ‘टेम्पो वाले अरबपतियों’ के हाथों में है।”

     

     

     

    लखनऊ में कार्यक्रम में गांधी ने प्रधानमंत्री पर संविधान पर हमला करने का आरोप लगाया था और कहा था कि वह एक “राजा” हैं।

    गांधी ने कार्यक्रम में कहा था, “मोदी जी राजा हैं…वह प्रधानमंत्री नहीं, राजा हैं। उन्हें मंत्रिमंडल, संसद या संविधान से कोई लेना-देना नहीं है। वह 21वीं सदी के राजा हैं और दो या तीन फाइनेंसर के लिए मुखौटा हैं जिनके पास वास्तविक शक्ति है।”

    प्रधानमंत्री मोदी ने बुधवार को एक चुनावी रैली में कांग्रेस पर “अंबानी और अडाणी” के साथ “सौदा” करने का आरोप लगाया था और पूछा था कि क्या पार्टी को उन्हें “गाली देना” बंद करने के लिए दो उद्योगपतियों से “काले धन का टेम्पो भरा” मिला था।

     

     

    कांग्रेस द्वारा अब तक “अंबानी-अडाणी” मुद्दे का इस्तेमाल मोदी और उनकी सरकार पर निशाना साधने के लिए किया जाता था, लेकिन अब विमर्श में बदलाव करते हुए प्रधानमंत्री ने मांग की कि पार्टी यह बताए कि उसने इस मुद्दे को उठाना क्यों बंद कर दिया है जैसा कि उसके “शहजादे (राहुल गांधी)” पिछले पांच वर्षों से करते थे और पूछा कि क्या उसने “सौदा” किया है।

    गांधी और अन्य कांग्रेस नेताओं ने कहा है कि प्रधानमंत्री को इस संबंध में सीबीआई या ईडी जांच का आदेश देना चाहिए कि क्या अडाणी और अंबानी ने पार्टी को काला धन भेजा था।

    प्रधानमंत्री मोदी एक ‘कठपुतली राजा’ जिनकी डोर ‘टेम्पो वाले अरबपतियों’ के हाथों में: राहुल गांधी
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमोदी के लिए अगली सरकार बनाना बहुत मुश्किल : खरगे
    Next Article बुलाए जाने पर भी राजभवन के अंदर नहीं जाऊंगी: ममता बनर्जी

    Related Posts

    एक पिता की पीड़ा, हम सबके लिए आईना

    May 25, 2026

    टाटानगर रेलवे स्टेशन के बाहर कोबरा मिलने से मचा हड़कंप, रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा जाएगा

    May 24, 2026

    TMH के सामने 27 मई से अनिश्चितकालीन धरना का ऐलान

    May 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    एक पिता की पीड़ा, हम सबके लिए आईना

    टाटानगर रेलवे स्टेशन के बाहर कोबरा मिलने से मचा हड़कंप, रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा जाएगा

    TMH के सामने 27 मई से अनिश्चितकालीन धरना का ऐलान

    परसुडीह में जमीन विवाद पर बवाल, ग्रामीणों ने निर्माणाधीन दीवार तोड़ी; इलाके में तनाव

    राम मंदिर में संपन्न हुआ तिरुपति बालाजी अन्न प्रसादम, 2800 श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

    कीनन स्टेडियम के पास महिला से पर्स स्नैचिंग, गिरकर हुई घायल

    कांग्रेस कार्यालय में आयोजित हुआ “शिकायत/निवारण कार्य दिवस

    श्री कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए 7 श्रद्धालुओं का चयन, श्री शिव शक्ति परिवार ने किया सम्मानित

    रेल यात्री संघर्ष समिति जीएम का टाटानगर में विरोध करेगी : सरयू राय

    कांग्रेस सेवादल की जिला कार्यसमिति बैठक आयोजित, संगठन विस्तार और सेवा भावना पर जोर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.