Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » प्रधानमंत्री मोदी ने ‘मन की बात’ में जनता के मुद्दों का उल्लेख नहीं किया : कांग्रेस
    Breaking News Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    प्रधानमंत्री मोदी ने ‘मन की बात’ में जनता के मुद्दों का उल्लेख नहीं किया : कांग्रेस

    News DeskBy News DeskJune 30, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    प्रधानमंत्री मोदी ने ‘मन की बात’ में जनता के मुद्दों का उल्लेख नहीं किया : कांग्रेस

    नयी दिल्ली, 30 जून (भाषा) कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने रविवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ में उन मुद्दों का जिक्र नहीं किया, जिनके बारे में लोग सुनना चाहते थे।

    प्रधानमंत्री द्वारा अपने तीसरे कार्यकाल में पहली बार ‘मन की बात’ कार्यक्रम को संबोधित करने के बाद उन पर कटाक्ष करते हुए कांग्रेस के मीडिया एवं प्रचार प्रमुख खेड़ा ने सवाल किया कि उन्होंने नीट, रेल दुर्घटना या “बुनियादी ढांचों के गिरने” का उल्लेख क्यों नहीं किया।

    खेड़ा ने कहा कि भले ही यह मोदी का तीसरा कार्यकाल है, लेकिन यह उनके अपने बल पर नहीं है। खेड़ा ने कहा, “सरकार बैसाखियों पर चल रही है। हमें लगा कि इस बार वह कुछ समझदारी वाली बात कहेंगे।”

    खेड़ा ने कहा, “उन्होंने (मोदी ने) नीट, रेलवे दुर्घटना या आए दिन होने वाली बुनियादी ढांचों के गिरने की घटनाओं के बारे में कुछ नहीं कहा, जिसके बारे में हम सुन रहे हैं।”

    खेड़ा ने कहा, ‘‘उन्होंने दिल्ली हवाईअड्डे पर हुई गंभीर घटना पर कुछ नहीं कहा, जिसमें एक व्यक्ति की जान चली गई।’’ उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री ने लोगों से जुड़े किसी मुद्दे पर कुछ नहीं कहा।

    उन्होंने आरोप लगाया, “प्रधानमंत्री ने लोगों के हित से जुड़े किसी मुद्दे पर बात नहीं की। उनका तरीका एजेंडा बदलने का रहा है, क्योंकि हर कोई नीट, घोटालों के बारे में बात कर रहा है, इसलिए ध्यान भटकाने के लिए आप केरल से छाता लाने की बात कर रहे हैं…।”

    उन्होंने कहा, “चुनावों के दौरान आप उत्तर को दक्षिण के खिलाफ खड़ा कर रहे थे… क्या आपको लगता है कि लोग भूल जाएंगे? आप प्रचार के दौरान जो कहते हैं वह सच है, अब आप जो कर रहे हैं, वह दुष्प्रचार है।”

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तीसरी बार देश की कमान संभालने के बाद अपने पहले ‘मन की बात’ रेडियो कार्यक्रम में रविवार को कहा कि लोगों ने दुनिया के सबसे बड़े चुनाव में देश के संविधान और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अपना अटूट विश्वास व्यक्त किया है। इन चुनावों में 65 करोड़ लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।

    प्रधानमंत्री मोदी ने ‘मन की बात’ में जनता के मुद्दों का उल्लेख नहीं किया : कांग्रेस
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleछोटे, बड़े व्यापारिक संगठन, उद्योग, कंपनियां नए न्यूनतम मजदूरी कानून का पालन करें: डॉ अजय कुमार
    Next Article लोकसभा चुनाव में लोगों ने संविधान, देश की लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं में अपना अटूट विश्वास दोहराया: मोदी

    Related Posts

    एक्सएलआरआई और एडविया IOCM ने एआई युग में मानव-केंद्रित नेतृत्व विकास हेतु सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना की

    May 26, 2026

    जुगसलाई यूनिक कलेक्शन फायरिंग कांड का खुलासा, मनीष सिंह गिरोह के दो और सदस्य गिरफ्तार

    May 26, 2026

    राहुल दुबे गैंग पर रामगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6 अपराधी गिरफ्तार, हथियार-कारतूस बरामद

    May 26, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    एक्सएलआरआई और एडविया IOCM ने एआई युग में मानव-केंद्रित नेतृत्व विकास हेतु सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना की

    जुगसलाई यूनिक कलेक्शन फायरिंग कांड का खुलासा, मनीष सिंह गिरोह के दो और सदस्य गिरफ्तार

    राहुल दुबे गैंग पर रामगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6 अपराधी गिरफ्तार, हथियार-कारतूस बरामद

    धनबाद ACB की बड़ी कार्रवाई: बालीडीह थाना का ASI ₹5,000 रिश्वत लेते गिरफ्तार

    जमीन विवाद में युवक की मौत से भड़का आक्रोश, पांच घंटे तक जाम रहा मंडरो चौक

    जामताड़ा पुलिस ने लूटकांड का किया उद्भेदन, नाबालिग अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार

    पूर्वी सिंहभूम में बढ़ती गर्मी को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में शुरू हुए हीट स्ट्रोक केयर सेंटर

    सरायकेला में दिल दहला देने वाली वारदात, जंगल में मिला जला हुआ शव

    गोविंदपुर जलापूर्ति योजना ठप, 48 घंटे से 22 हजार परिवारों पर पेयजल संकट; सड़क पर उतरे ग्रामीण

    पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया वन क्षेत्र में सोमवार देर रात हाथियों के हमले में एक बाइक सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.