Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » प्रधानमंत्री मोदी तीन देशों की यात्रा के अंतिम चरण में ओमान पहुंचे, रक्षा उप प्रधानमंत्री से की मुलाकात
    Breaking News Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    प्रधानमंत्री मोदी तीन देशों की यात्रा के अंतिम चरण में ओमान पहुंचे, रक्षा उप प्रधानमंत्री से की मुलाकात

    News DeskBy News DeskDecember 18, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    प्रधानमंत्री मोदी तीन देशों की यात्रा के अंतिम चरण में ओमान पहुंचे, रक्षा उप प्रधानमंत्री से की मुलाकात
    एजेंसी
    मस्कट। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तीन देशों की यात्रा के अंतिम चरण में बुधवार को ओमान की राजधानी मस्कट पहुंचे। हवाई अड्डे पर ओमान के रक्षा मामलों के उप प्रधानमंत्री सैयद शिहाब बिन तारिक अल सईद ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके बाद दोनों नेताओं के बीच भारत–ओमान मित्रता और द्विपक्षीय संबंधों को लेकर बातचीत हुई।

    प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि ओमान भारत का अटूट मित्र और ऐतिहासिक संबंधों वाला देश है। यह यात्रा सहयोग के नए रास्ते तलाशने और साझेदारी को नई गति देने का अवसर है। मोदी प्रधानमंत्री सुल्तान हसीम बिन तारिक के निमंत्रण पर दो दिवसीय यात्रा पर ओमान पहुंचे हैं।

    यह प्रधानमंत्री मोदी की ओमान की दूसरी यात्रा है, जो दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों के 70 वर्ष पूरे होने का प्रतीक भी है। इससे पहले वे इथियोपिया और जॉर्डन की यात्रा कर चुके हैं। इस दौरान भारत और ओमान के बीच एक महत्वाकांक्षी मुक्त व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर होने की संभावना है, जिसे हाल ही में केंद्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी मिली है।

    होटल पहुंचने पर भारतीय समुदाय के लोगों ने प्रधानमंत्री का स्वागत किया। ओमान और भारत के कलाकारों ने पारंपरिक व सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दीं। यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ओमान के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात कर रणनीतिक साझेदारी, वाणिज्यिक और आर्थिक संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा करेंगे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसरयू राय का परिपक्व बयान: राजनीतिक शालीनता का संदेश
    Next Article हांसी : इतिहास के केंद्र से हाशिये तक और फिर जिले की दहलीज़ पर

    Related Posts

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    August 8, 2026

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    August 8, 2026

    12वां राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

    August 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    12वां राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

    देहरादून में ‘सौहार्द’ और ‘सचित्र संविधान दर्शन’ प्रदर्शनी का आयोजन

    ब्रह्माकुमारी संस्था के कार्यक्रम में युवाओं से नशामुक्त समाज बनाने का आह्वान

    आफताब आलम हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता, दो शूटर समेत चार गिरफ्तार

    लगातार पांचवीं बार नवल टाटा हॉकी झारखंड सब-जूनियर एवं जूनियर स्टेट चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा एनटीएचए

    रेंगकर जलमीनार से लाती है पानी, बैटरी व्हीलचेयर के सहारे सपनों को उड़ान देना चाहती है मालती सिंह

    युवा शक्ति ही झारखंड के भविष्य की दिशा तय करेगी : सुदेश कुमार महतो

    नशे के अड्डों पर पुलिस का शिकंजा, सीनी में कई जगह छापेमारी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.