Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » घाटशिला का जनादेश विश्वास, जनसंपर्क और नई पीढ़ी के नेतृत्व की जीत
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    घाटशिला का जनादेश विश्वास, जनसंपर्क और नई पीढ़ी के नेतृत्व की जीत

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarNovember 14, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    घाटशिला का जनादेश विश्वास, जनसंपर्क और नई पीढ़ी के नेतृत्व की जीत

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    घाटशिला विधानसभा उपचुनाव की मतगणना पूरी हुई और परिणाम ने एक बार फिर यह स्पष्ट संदेश दिया कि जनता किसके साथ खड़ी है। कुल 1,91,314 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया, जिसमें महागठबंधन के साझा प्रत्याशी सोमेश सोरेन ने 1,04,794 मत प्राप्त कर 54.78% वोट शेयर के साथ ऐतिहासिक जीत दर्ज की। अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा के बाबूलाल सोरेन को उन्होंने 38,534 मतों से हराया।

    भाजपा प्रत्याशी को इस बार 66,270 मत (34.64%) मिले, जो पिछले चुनाव की तुलना में काफी कम हैं। वहीं झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के रामदास मुर्मू ने 11,542 वोट हासिल किए — पिछली बार से लगभग तीन हजार अधिक, जो उनके जनाधार में बढ़ोतरी का संकेत है।

     

    इस उपचुनाव में दोनों ही दलों के दिग्गज नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर थी। भाजपा की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री से लेकर कई मौजूदा मुख्यमंत्रियों तक ने सभाएँ कीं, जबकि झामुमो की ओर से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, गांडेय विधायक कल्पना सोरेन, और कई मंत्रियों व विधायकों ने चुनावी मोर्चा संभाला।

    लेकिन असल फर्क जहाँ पड़ा, वह था जनसंपर्क और ज़मीन से जुड़ाव। भाजपा जहाँ ग्रामीण क्षेत्रों से दूरी बनाए रही, वहीं झामुमो के प्रभारियों ने गाँव-गाँव, घर-घर जाकर जनता से संवाद किया और स्थानीय मुद्दों को प्राथमिकता दी।

    2024 के चुनाव में पिता–पुत्र (चंपई सोरेन व बाबूलाल सोरेन) अपने-अपने क्षेत्रों में प्रचार में व्यस्त थे, तब भाजपा को 75 हजार से अधिक वोट मिले थे। मगर इस उपचुनाव में पूरी ताक़त झोंकने के बावजूद वोट कम होना भाजपा के लिए महत्वपूर्ण संदेश है।

     

    महिलाओं की भागेदारी भी बहुत अहम साबित हुई।

    इस उपचुनाव में दोनों ही दलों में महिला कार्यकर्ताओं की भूमिका बहुत ज्यादा रही थी।

    सबसे अहम बात—यह जीत केवल एक राजनीतिक जीत नहीं, बल्कि दिवंगत विधायक स्व. रामदास सोरेन के प्रति जनता की श्रद्धांजलि भी है। घाटशिला की जनता ने आगे का बागडोर उनके युवा पुत्र सोमेश सोरेन के हाथों में सौंपकर विकास, स्थिरता और नई पीढ़ी के नेतृत्व पर भरोसा जताया है।

    घाटशिला का यह जनादेश साफ़ है जो ज़मीन से जुड़ेगा, वही जनता के दिल में जगह पाएगा।

    घाटशिला का जनादेश विश्वास जनसंपर्क और नई पीढ़ी के नेतृत्व की जीत जीत नही एन डी ए गठबंधन के पक्ष मे सुनामी:प्रमोद मिश्रा
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम के लाभुकों के सत्यापन पर बैठक सम्पन्न
    Next Article भारी अंतर से मिली झामुमो को जीत

    Related Posts

    हाईकेगोड़ा से चांगीरा तक 3 करोड़ की लागत से होगा 3.7 किमी का सड़क निर्माण, विधायक संजीव सरदार ने किया शिलान्यास

    May 6, 2026

    टंडवा की सड़कों पर मौत का तांडव: दो युवकों की कुचलकर मौत, आक्रोश में उबल उठा जनसैलाब ।

    May 6, 2026

    करंट की चपेट में आकर जंगली हाथी की मौत, ग्रामीणों में आक्रोश

    May 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हाईकेगोड़ा से चांगीरा तक 3 करोड़ की लागत से होगा 3.7 किमी का सड़क निर्माण, विधायक संजीव सरदार ने किया शिलान्यास

    टंडवा की सड़कों पर मौत का तांडव: दो युवकों की कुचलकर मौत, आक्रोश में उबल उठा जनसैलाब ।

    करंट की चपेट में आकर जंगली हाथी की मौत, ग्रामीणों में आक्रोश

    ब्रह्मर्षि विकास मंच कदमा इकाई की बैठक संपन्न, 1 जून को मनाया जाएगा स्व. ब्रह्मेश्वर मुखिया का शहादत दिवस

    संपत्ति के लिए पिता की पिटाई करने वालों पर मुकदमा दर्ज 

    बंगाल चुनाव में हार: ममता बनर्जी का बयान और बड़े आरोप | राष्ट्र संवाद

    दिल्ली अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 2026 का भव्य आगाज | राष्ट्र संवाद

    ठाणे: जनगणना ड्यूटी से इनकार करने वाले शिक्षकों पर FIR | राष्ट्र संवाद

    बीजेपी पर ‘वोट चोरी’ का आरोप: विपक्ष में क्यों नहीं कोई जेपी या अन्ना? | राष्ट्र संवाद

    बंगाल विजय: संघ की जमीनी साधना और भाजपा की जीत | राष्ट्र संवाद

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.