Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राष्ट्रपति कोविंद ने 55 पद्म पुरस्कार भेंट किए
    Breaking News Headlines राष्ट्रीय

    राष्ट्रपति कोविंद ने 55 पद्म पुरस्कार भेंट किए

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 11, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सोमवार को 112 पद्म पुरस्कारों में से 55 पद्म पुरस्कार प्रदान किए, जिनमें एक पद्म विभूषण, आठ पद्म भूषण और 46 पद्मश्री प्रदान किए गए। सम्मान पाने वालों में एक डॉक्टर दंपति सहित प्रतिष्ठित लोग शामिल रहे।

    देश का दूसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म विभूषण महाराष्ट्र के थिएटर व्यक्तित्व व लेखक बलवंत मोरेश्वर पुरंदरे को मिला।

    अन्य श्रेणियों में पद्म पुरस्कार से दिवंगत पत्रकार-लेखक कुलदीप नैय्यर के अलावा कला जगत से प्रभु देवा, शंकर महादेवन और दिवंगत अभिनेता कादर खान को सम्मानित किया गया।

    राष्ट्रपति भवन से जारी एक बयान के मुताबिक, डॉक्टर जोड़ी रवींद्र और स्मिता कोल्हे को मिले पुरस्कार को एक पद्मश्री के रूप में गिना गया।

    पुरस्कार अर्पण राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में किया गया।

    इस बार कुल चार पद्म विभूषण पुरस्कार विजेता हैं।

    भारत का तीसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म भूषण पुरस्कार से पंजाब के राजनेता व राज्यसभा सदस्य सुखदेव सिंह ढींढसा, सिस्को के पूर्व सीईओ यूएस-इंडिया स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप फोरम के अध्यक्ष जॉन चैम्बर्स, मलयालम फिल्म अभिनेता विश्वनाथन मोहनलाल और लोकसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर करिया मुंडा सम्मानित किए गए।

    सांसद हुकुमदेव नारायण यादव और सितार वादक बुधादित्य मुखर्जी पद्मभूषण से सम्मानित होने वालों में से एक हैं। कुलदीप नैय्यर का पुरस्कार उनकी पत्नी भारती ने ग्रहण किया।

    पद्मश्री पुरस्कारों से सम्मानित होने वालों में टेबल टेनिस खिलाड़ी अचंता शरत कमल, रेसलर बजरंग पुनिया, शतरंज खिलाड़ी हरिका द्रोणावल्ली, डॉक्टर इलियास अली व माममेन चांडी, वास्तुकार बिमल पटेल, पुरातत्वविद दिलीप कुमार चक्रवर्ती, शिक्षाविद गणपत आई. पटेल, आध्यात्मिक गुरु बंगारू आदिगलार, मिथिला पेंटिंग कलाकार गोदावरी दत्त, सामाजिक कार्यकर्ताओं- मुक्ताबेन पंकजकुमार दागली, रजनीकांत व बुलु इमाम, बिहार की विधायक भागीरथी देवी, कर्नाटक संगीत से जुड़े कदामपुथारामदोम गोपालन थंत्री जयन के साथ ही पूर्व विदेश सचिव एस. जयशंकर भी शामिल रहे।

    बाकी बचे विजेताओं को बाद में एक समारोह में सम्मानित किया जाएगा।

    पुरस्कार पाने वालों में 21 महिलाएं, 11 विदेशी/अनिवासी भारतीय/भारतीय मूल के व्यक्ति/भारत के ओवरसीज नागरिक, एक ट्रांसजेंडर के शामिल होने के साथ तीन को मरणोपरांत पुरस्कार मिला।

    कला, सामाजिक कार्य, सार्वजनिक मामले, विज्ञान व इंजीनियरिंग, व्यापार एवं उद्योग, चिकित्सा, साहित्य और शिक्षा, खेल, और नागरिक सेवा आदि में पुरस्कार दिए गए।

    असाधारण और विशिष्ट सेवा के लिए पद्म विभूषण, उच्च श्रेणी की विशिष्ट सेवा के लिए पद्मभूषण और किसी भी क्षेत्र में विशिष्ट सेवा के लिए पद्मश्री से सम्मानित किया जाता है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआम चुनाव को नया सूरज बनाना होगा
    Next Article सोशल मीडिया ने देश की राजनीति में एक अहम भूमिका

    Related Posts

    सास पर गर्म तेल डालने की आरोपित पतोहू गिरफ्तार

    October 3, 2026

    एम एस पब्लिक स्कूल में गांधी-शास्त्री जयंती पर सांस्कृतिक कार्यक्रम

    October 3, 2026

    15 सूत्री मांगों को लेकर 66 दिनों से अनिश्चितकालीन धरना जारी, जमुआ अंचल कार्यालय में बैठे आंदोलनकारी

    October 3, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    सास पर गर्म तेल डालने की आरोपित पतोहू गिरफ्तार

    एम एस पब्लिक स्कूल में गांधी-शास्त्री जयंती पर सांस्कृतिक कार्यक्रम

    15 सूत्री मांगों को लेकर 66 दिनों से अनिश्चितकालीन धरना जारी, जमुआ अंचल कार्यालय में बैठे आंदोलनकारी

    गैंगस्टर फहीम खान के घर AK-47 से हमला, तीनों दोषियों को उम्रकैद

    एनएच-33 पर यात्री बस पलटी, 20 से अधिक यात्री घायल

    SIR प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग, आजाद समाज पार्टी ने उपयुक्त क़ो सौंपा ज्ञापन 

    पुलिस के सायरन से टूटा चोरों का हौसला! बैंक ऑफ इंडिया का ग्रिल तोड़कर घुसे चोर, ताला तोड़ने तक ही सिमटे कदम

    लोयोला स्कूल के पास कारोबारी की क्रिकेट बैट से पिटाई, हत्या के प्रयास की प्राथमिकी

    कोलकाता से रांची जा रही शिवम बस झाबरी में पलटी, 20 से अधिक यात्री घायल

    परिजन नहीं पहुंचे तो सामाजिक संस्थाओं ने उठाया अस्थि विसर्जन का जिम्मा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.