Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » चुनाव की तैयारियां पूरी, इंद्रजीत ने ली जानकारी थाना प्रभारी ने देखी व्यवस्था, मतदाता सूची में नहीं जुड़ेंगे नाम
    Breaking News Headlines झारखंड धर्म राजनीति

    चुनाव की तैयारियां पूरी, इंद्रजीत ने ली जानकारी थाना प्रभारी ने देखी व्यवस्था, मतदाता सूची में नहीं जुड़ेंगे नाम

    News DeskBy News DeskJune 11, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    चुनाव की तैयारियां पूरी, इंद्रजीत ने ली जानकारी
    थाना प्रभारी ने देखी व्यवस्था, मतदाता सूची में नहीं जुड़ेंगे नाम
    जमशेदपुर। साकची गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी प्रधान चुनाव की तैयारियां पूरी कर ली गई है। साकची थाना प्रभारी सह निरीक्षक राजेश कुमार सिंह मतदान केंद्र गुरु नानक स्कूल पहुंचे और चुनाव कमेटी से व्यवस्था की जानकारी ली और ताकीद किया कि जो मतदाता सूची अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम द्वारा स्वीकृत की गई है, उस मतदाता सूची में शामिल नाम को ही मताधिकार का प्रयोग करने दिया जाएगा।
    अब किसी भी सूरत में किसी का नाम मतदाता सूची में नहीं जुड़ेगा और मताधिकार का प्रयोग करने वाले पहचान साबित करने के लिए अपने साथ फोटोयुक्त आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड एवं ड्राइविंग लाइसेंस लाएंगे। मतदान केंद्र में मोबाइल के साथ प्रवेश करने नहीं दिया जाएगा।
    शाम को तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब के महासचिव सरदार इंदरजीत सिंह पहुंचे और उन्होंने चुनाव समिति से भी तैयारियों की जानकारी प्राप्त की और आवश्यक सुझाव भी दिए।
    चुनाव कमेटी के संयोजक सरदार गुरदीप सिंह पप्पू एवं सहसंयोजक सुखविंदर सिंह राजू ने बताया कि चुनाव कमेटी ने मतदान अधिकारियों को प्रतिनियुक्त कर दिया है। सिख समाज के सम्मानित सरदार इंदरजीत सिंह, सरदार शैलेंद्र सिंह, सरदार भगवान सिंह, सरदार परविंदर सिंह सोहेल, सरदार संतोख सिंह तोकी, सरदार गुरदयाल सिंह, सरदार सतबीर सिंह सोमू, सरदार जसबीर सिंह सोनी, चुनाव कार्य में सहयोग देंगे तथा मतों की गिनती शिक्षक शिक्षिकाएं करेंगे।
    इधर थाना प्रभारी एवं अनुमंडल प्रशासन की ओर से उम्मीदवार, उम्मीदवार के अभिकर्ताओं का फोटोयुक्त संपूर्ण विवरण मांगा गया है।
    गुरदीप सिंह पप्पू के अनुसार जिला प्रशासन की ओर से पर्याप्त संख्या में पुलिस बल एवं एक दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है जो व्यवस्था पर पूरी तरह से नजर रखेंगे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउपायुक्त- सह- जिला दण्डाधिकारी के निर्देशानुसार अवैध खनन एवं परिवहन के विरुद्ध जिले में चलाया जा रहा जांच अभियान
    Next Article हेडलाइंस राष्ट्र संवाद

    Related Posts

    मिट्टी का सॉफ्टवेयर, कागज का हार्डवेयर

    November 13, 2026

    मुंबई के KEM अस्पताल का दुख! किससे कहें अपना दर्द! पैर में प्लास्टर बांधे मरीज सीढ़ियों पर चढ़ने को मजबूर

    November 13, 2026

    छठ महापर्व आस्था, तपस्या और प्रकृति संरक्षण का अनुपम संगम

    November 13, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मिट्टी का सॉफ्टवेयर, कागज का हार्डवेयर

    मुंबई के KEM अस्पताल का दुख! किससे कहें अपना दर्द! पैर में प्लास्टर बांधे मरीज सीढ़ियों पर चढ़ने को मजबूर

    छठ महापर्व आस्था, तपस्या और प्रकृति संरक्षण का अनुपम संगम

    गर्म होती दुनिया में बढ़ते प्रदूषण से घुटती सांसें की चुनौती

    रेलवे ट्रैक पर आग लगाकर मेमू ट्रेन रोकने की शरारत, 10 मिनट तक थमे पहिए

    Free Spins Slots Strategy Australia: Reading the Fine Print Before You Spin

    नारायण आईटीआई में महामना मालवीय को दी गई श्रद्धांजलि

    दिसंबर में जुड़ी स्टेडियम में होगा फेसबुक मिलन समारोह

    जिप सदस्य डॉ.परितोष सिंह की पहल पर गोविंदपुर में बने कृत्रिम छठ घाट

    सांसद की पहल पर सरडीहा में बदला गया खराब ट्रांसफॉर्मर, किसानों को राहत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.