Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » रामनवमी को लेकर मानगो में तैयारियां तेज, मेयर ने उपायुक्त को सौंपा मांग पत्र
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    रामनवमी को लेकर मानगो में तैयारियां तेज, मेयर ने उपायुक्त को सौंपा मांग पत्र

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarMarch 19, 2026Updated:March 19, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    रामनवमी को लेकर मानगो में तैयारियां तेज, मेयर ने उपायुक्त को सौंपा मांग पत्र

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर: आगामी रामनवमी पर्व के शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं भव्य आयोजन को लेकर मानगो नगर निगम क्षेत्र में तैयारियां तेज हो गई हैं। 15 मार्च 2026 को आयोजित बैठक में विभिन्न अखाड़ा समितियों से प्राप्त सुझावों और समस्याओं के आधार पर मेयर सुधा गुप्ता ने उपायुक्त, पूर्वी सिंहभूम को एक विस्तृत मांग पत्र सौंपा है।
    पत्र में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने, जुलूस मार्गों पर पुलिस बल की तैनाती, सीसीटीवी व ड्रोन से निगरानी की व्यवस्था करने की मांग की गई है। साथ ही साफ-सफाई, कचरा उठाव, निर्बाध बिजली आपूर्ति, अस्थायी प्रकाश व्यवस्था और पेयजल के लिए टैंकर उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया है।
    ट्रैफिक नियंत्रण के लिए डायवर्जन प्लान, पार्किंग व्यवस्था, एम्बुलेंस व मेडिकल टीम की तैनाती, फायर ब्रिगेड और क्विक रिस्पांस टीम की व्यवस्था करने का भी अनुरोध किया गया है। विभिन्न विभागों के समन्वय के लिए कंट्रोल रूम और नोडल पदाधिकारी नियुक्त करने की मांग भी उठाई गई है।
    इसके अलावा संवेदनशील क्षेत्रों में दंडाधिकारी की तैनाती, अफवाहों पर नियंत्रण, मानगो चौक पर शांति समिति के लिए कैंप तथा चलंत वाहनों में प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने पर भी बल दिया गया है।
    बैठक में शामिल विभिन्न अखाड़ा समितियों ने अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याएं रखीं, जिनमें अतिक्रमण, साफ-सफाई, बिजली की जर्जर तारों की मरम्मत, पानी के टैंकर, नालियों की सफाई, स्ट्रीट लाइट और धूल नियंत्रण जैसी प्रमुख मांगें शामिल रहीं।
    मेयर ने प्रशासन से सभी बिंदुओं पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करते हुए रामनवमी पर्व को सफलतापूर्वक संपन्न कराने की अपील की है।

    मेयर ने उपायुक्त को सौंपा मांग पत्र रामनवमी को लेकर मानगो में तैयारियां तेज
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकपाली नगर परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष परवेज आलम उर्फ चांद ने मानगो नगर निगम की पहली नवनिर्वाचित मेयर सुधा गुप्ता से उनके आवास पर शिष्टाचार मुलाकात की.
    Next Article विधायक पूर्णिमा साहू ने विधानसभा में उठाया धालभूमगढ़ एयरपोर्ट का मुद्दा, तालमेल से बाधाएं दूर करने की मांग

    Related Posts

    मानगो में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक

    June 3, 2026

    कार को बचाने के प्रयास में फ्लाई ऐश लदा हाईवा हादसे का शिकार, टावर पोल से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ा

    June 3, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मानगो में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक

    कार को बचाने के प्रयास में फ्लाई ऐश लदा हाईवा हादसे का शिकार, टावर पोल से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ा

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    बीएमडब्ल्यू प्लांट से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, प्रिंस खान गैंग का सहयोगी गिरफ्तार

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, 15 जून तक मैपिंग कार्य पूरा करने के निर्देश

    रांची की यातायात व्यवस्था सुधारने को लेकर दुकानदारों के साथ बैठक, अतिक्रमण व अवैध पार्किंग पर सख्ती के निर्देश

    ऑनलाइन सट्टेबाजी के करोड़ों के खेल का खुलासा, राहुल कुमार गिरफ्तार

    ब्राह्मी लिपि पर त्रिदिवसीय कार्यशाला का शुभारम्भ, भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़े प्रतिभागी

    डीएमएफटी न्यास परिषद की बैठक संपन्न, सड़क, जलापूर्ति, स्वास्थ्य और आधारभूत संरचना विकास योजनाओं पर हुई विस्तृत चर्चा

    ईंट निर्माता एसोसिएशन ने प्रदूषण बोर्ड चेयरमैन का किया स्वागत, लाइसेंस प्रक्रिया आसान होने पर जताया आभार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.