राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के प्रस्तावित दौरे को लेकर तैयारी तेज, उपायुक्त ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर : 26 फरवरी को भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के प्रस्तावित जमशेदपुर आगमन को लेकर उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में आयोजन समिति, पुलिस विभाग, प्रशासनिक अधिकारियों एवं कार्यकारी एजेंसियों ने भाग लिया।
बैठक में कदमा स्थित आयोजन स्थल, सोनारी एयरपोर्ट तथा परिभ्रमण मार्ग की सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, बैरिकेडिंग, पार्किंग, विद्युत, पेयजल, स्वच्छता एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। उपायुक्त ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
उन्होंने वीआईपी मूवमेंट, भीड़ प्रबंधन और आपातकालीन सेवाओं की विशेष तैयारी करने तथा संवेदनशील स्थलों पर अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। आयोजकों को निमंत्रण पत्र, बैकड्रॉप, स्पीच नोट और डायस प्लान सहित कार्यक्रम की संपूर्ण रूपरेखा समय पर प्रस्तुत करने को कहा गया।
बैठक में उप विकास आयुक्त नागेंद्र पासवान, निदेशक एनईपी संतोष गर्ग, सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल, जिला परिवहन पदाधिकारी धनंजय, उप नगर आयुक्त कृष्णा कुमार, एडीएम एसओआर राहुल आनंद, ट्रैफिक डीएसपी समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित

