Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » स्वामी आनंद गिरी निरंजनी अखाड़े से निष्कासित, परिवार से संबंध रखने का है आरोप
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश

    स्वामी आनंद गिरी निरंजनी अखाड़े से निष्कासित, परिवार से संबंध रखने का है आरोप

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 16, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    प्रयागराज. अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने स्वामी आनंद गिरी को पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी, श्री मठ बाघम्बरी गद्दी और बड़े हनुमान मंदिर से निष्कासित करने का फैसला लिया है. स्वामी आनंद गिरी प्रयागराज में संगम पर स्थित बड़े हनुमान मंदिर के छोटे महंत थे और उन पर आरोप था कि मठ-मंदिर की संपत्ति का इस्तेमाल वो अपने परिवार के लिए कर रहे थे. इस बारे में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरी ने कहा कि जांच में स्वामी नरेंद्र गिरी के खिलाफ लगे आरोप सही पाए गए, जिसके बाद उनको निष्कासित कर दिया गया.
    महंत नरेंद्र गिरी ने बताया कि संन्यास लेने के बाद परिवार से संबंध रखना वर्जित है.

    स्वामी नरेंद्र गिरी अपने परिवार से संबंध रखे हुए थे और मठ व मंदिर की संपत्ति को वो उन पर खर्च करते थे. स्वामी आनंद गिरी के निष्कासन के फैसले से पहले उन पर लगे आरोपों की पंच परमेश्वरों से जांच कराई गई. जांच में आरोप सही पाए जाने पर महंत नरेंद्र गिरी ने स्वामी आनंद गिरी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की सिफारिश की. स्वामी आनंद गिरी के खिलाफ कार्रवाई को लेकर हरिद्वार में पंच परमेश्वर कार्यकारिणी की बैठक हुई जिसमें उनके अखाड़ा श्री निरंजनी, श्री मठ बाघम्बरी गद्दी और बड़े हनुमान मंदिर से निष्कासन के फैसले पर मुहर लगाई गई.

    स्वामी आनंद गिरी को 2019 में ऑस्ट्रेलिया में जेल की हवा खानी पड़ी थी तब वह सुर्खियों में आए थे. उन पर शिष्याओं से मारपीट और अभद्र व्यवहार करने का आरोप था. बाद में वे सिडनी कोर्ट से बरी हो गए थे. इसके बाद पासपोर्ट वापस मिलने पर स्वामी आनंद गिरी वापस भारत लौटे थे. स्वामी आनंद गिरी महंत नरेंद्र गिरी के करीबी शिष्य थे. महंत नरेंद्र गिरी ही उनको हरिद्वार से प्रयागराज लाए थे. स्वामी आनंद गिरी ने योग से अपनी पहचान बनाई थी और विदेशों में वे योग सिखाने जाया करते थे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसागर धनखड़ के पिता को नहीं हो रहा यकीन, कहा- जिसे गुरु माना वह सुशील कैसे बना बेटे का हत्यारा
    Next Article उर्वशी रौतेला ने डीपनेक ब्लैक ड्रेस पहन शेयर की VIDEO, फिगर देख दीवाने हुए फैंस

    Related Posts

    जमशेदपुर में निकली प्राइड वॉक, समानता, सम्मान और समावेशिता का दिया संदेश

    June 29, 2026

    इस्कॉन कदमा में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुई भगवान जगन्नाथ की भव्य स्नान यात्रा

    June 29, 2026

    बढ़ते अपराधों पर युवा कांग्रेस ने नगर एसपी को सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग

    June 29, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में निकली प्राइड वॉक, समानता, सम्मान और समावेशिता का दिया संदेश

    इस्कॉन कदमा में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुई भगवान जगन्नाथ की भव्य स्नान यात्रा

    बढ़ते अपराधों पर युवा कांग्रेस ने नगर एसपी को सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग

    पोटका में ब्रेन मलेरिया का बढ़ता संकट, चार दिनों में दो बहनों की मौत; 29 नए मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

    मलेरिया के रोकथाम को फ्रंटलाइन में आए विधायक संजीव सरदार, ग्राउंड जीरो में पहुँच पीड़ितों से मिले

    साकची के शालीमार मार्केट में दिनदहाड़े रंगदारी को लेकर चाकूबाजी, तीन घायल; पिस्टल लेकर दोबारा लौटे बदमाश

    प्रो0 राघव आलोक स्मृति सम्मान समारोह 5 जुलाई को आयोजित होगा।

    अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के सत्र 2026–31 की प्रथम राष्ट्रीय कार्यसमिति का आयोजन जमशेदपुर में

    जमुई ,शादी की शहनाई से पहले पसरा मातम: भतीजी की डोली उठने से पहले चाची की मौत, दादपुर में खूनी हमले के बाद सड़क पर फूटा गुस्सा

    चाईबासा पश्चिमी सिंहभूम जिले के सोनुआ- चक्रधरपुर मुख्य सड़क पर सोमवार को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला.

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.