Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पीपीएल में यंग इंडियन्स के 28 चौकों के जवाब में 50 चौकों की मदद से परसुडीह थ्री एस ने लगाया दोहरा शतक
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    पीपीएल में यंग इंडियन्स के 28 चौकों के जवाब में 50 चौकों की मदद से परसुडीह थ्री एस ने लगाया दोहरा शतक

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 22, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    पीपीएल में यंग इंडियन्स के 28 चौकों के जवाब में 50 चौकों की मदद से परसुडीह थ्री एस ने लगाया दोहरा शतक

    ◆ सरप्राइज गेस्ट के रूप में जिला परिषद उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने रक्तदाताओं को किया सम्मानित

    पीपुल प्रीमियर लीग दिनों दिन रोचक होता जा रहा है। टीमों के मध्य अव्वल बने रहने की प्रतिस्पर्धा ने लीग मुकाबले को और दिलचस्प बना दिया है। प्रतिदिन पीपीएल के स्कोर बोर्ड में बड़े फेरबदल देखे जा रहे हैं। कोरोना महा संक्रमणकाल के चुनौतीपूर्ण समय में जमशेदपुर को रक्त की किल्लत से बचाने के पुनीत सोच के साथ नम्या फाउंडेशन के संस्थापक कुणाल षाड़ंगी ने जिला प्रशासन, मारवाड़ी युवा मंच एवं यंग इंडियंस के साथ मिलकर आईपीएल की तर्ज़ पर पीपीएल का शुरुआत किया था। शनिवार दोपहर तक जहाँ टेल्को रेड पैंथर्स की टीम स्कोर बोर्ड में सबसे ऊपर थी, उसे परसुडीह थ्री-एस की टीम ने शानदार प्रदर्शन के बदौलत पीछे छोड़ दिया है। इंडियन प्रीमियर लीग की भाँति ही यह शायद पहला मौका है जहाँ टीमें रक्तदान के पुनीत यज्ञ में शामिल होकर क्रिकेट के रोमांच का लुफ्त ले रही है। शनिवार को यंग इंडियंस नॉर्दन टाउन के योद्धा और परसुडीह थ्री-एस के मध्य हुए मुकाबले में यंग इंडियन्स के कप्तान दिविज गंभीर, कोच दिव्या तनेजा के संयोजन में टीम ने 28 यूनिट रक्त के सहारे 112 स्कोर किया। इसके जवाब में परसुडीह थ्री-एस टीम ने ताबड़तोड़ 50 चौकों की मदद से दोहरा शतक जमाते हुए 200 रनों के साथ टूर्नामेंट में फ़िलहाल सर्वाधिक अंकों के साथ शीर्ष पर काबिज़ हो गई है। परसुडीह थ्री-एस के शानदार प्रदर्शन के पीछे कप्तान संदीप शर्मा, कोच संजय सिंह और ओनर सुदीप्तो डे राणा का टीमवर्क रहा। रविवार को पीपीएल के तहत घाटशिला में विशेष रक्तदान शिविर का आयोजन निर्धारित किया गया है। ग्रामीण रक्तदाताओं को लॉकडाउन के सख्त पाबंदियों के बीच शहर आकर ब्लड बैंक में रक्तदान करने में परेशानियों को देखते हुए विशेष प्रबंध किया गया है। घाटशिला की टीम का दावा है कि उनकी टीम अबतक के सारे रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारियों में है। इधर रविवार शाम तक जमशेदपुर के अन्य टीमों के पास भी मौका है कि पहले सप्ताह की स्कोर बोर्ड निर्धारण से पहले टॉप पर आने के लिए कोशिशें कर लें। रविवार शाम को पीपीएल पहले सप्ताह की विजेता टीम का ऐलान होगा। वहीं रविवार को मौका रहेगा कि टीमें अतिरिक्त स्कोर बटोरने का लिए प्रयास करें।

    ● जिप उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने रक्तदाताओं का बढ़ाया मनोबल

    शनिवार को पीपुल प्रीमियर लीग (PPL) के सातवें दिन सरप्राइज गेस्ट के रूप में पूर्वी सिंहभूम के जिला परिषद उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह ब्लड बैंक पहुंचें। उन्होंने इस दौरान रक्तदाताओं का मनोबल बढ़ाया और पीपीएल के सार्थक आयोजन के पीछे के मानवीय सोच को सराहा। राजकुमार सिंह ने रक्तदान को महादान बताते हुए दाताओं को असल कोरोना योद्धा बताया। कहा कि चुनौतीपूर्ण समय में रक्तदान के लिए टीमों का समर्पण और जोश अभिनंदनीय है। उन्होंने कहा कि पीपीएल जैसे आयोजन से शहर के संपन्न और चर्चित लोगों को भी जुड़कर सहयोग करना चाहिए ताकि किसी भी परिस्थिति में रक्त की किल्लत से शहर को ना जूझना पड़े।

    ◆ अबतक के मैचों के अनुसार स्कोर बोर्ड :-

    1) परसुडीह 3S – 210 रन
    2) टेल्को रेड पैंथर्स – 184 रन
    3) मानगो टाइगर्स – 132 रन
    4) YI नॉर्दन टाउन के योद्धा – 112
    5) स्टील सिटी वॉरियर्स – 102 रन
    6) जुगसलाई मास्क – 64 रन
    7) जमशेदपुर किंग्स गोलमुरी – 60 रन
    8) सोनारी वॉरियर्स – 54 रन
    9) एग्रिको हेल्पिंग हैंड्स – 20 रन
    10) बिष्टुपुर रोट्रैक्ट वॉरियर्स – 16 रन
    11) माँ रंकिनी कोविड केयर – 04 रन
    12) सीएमकेएस आदित्यपुर – 00

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउपायुक्त के निर्देश पर जेएनएसी ने बिरसानगर 3बी में ख़राब पड़े चापाकल को बनवाया, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने किया था ट्वीट
    Next Article घाव को नासूर ना बनने दिया जाए

    Related Posts

    सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस व केजीबीवी की समीक्षा, उपायुक्त ने शैक्षणिक गुणवत्ता सुधारने के दिए निर्देश

    June 23, 2026

    सहयोग संस्था ने कबीर जयंती पर विचार गोष्ठी एवं काव्य-पाठ का किया आयोजन

    June 23, 2026

    कांग्रेस जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह अस्पताल में भर्ती, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बना गुप्ता ने जाना स्वास्थ्य हाल

    June 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस व केजीबीवी की समीक्षा, उपायुक्त ने शैक्षणिक गुणवत्ता सुधारने के दिए निर्देश

    सहयोग संस्था ने कबीर जयंती पर विचार गोष्ठी एवं काव्य-पाठ का किया आयोजन

    कांग्रेस जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह अस्पताल में भर्ती, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बना गुप्ता ने जाना स्वास्थ्य हाल

    खेत की मिट्टी से निकला संदिग्ध विस्फोटक, ट्रैक्टर चालक की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

    वर्ल्ड इनकॉन्टिनेंस वीक: मूत्र रिसाव को नजरअंदाज न करें, उपचार संभव — डॉ. अंशु कुमार

    वर्ल्ड इनकॉन्टिनेंस वीक: मूत्र रिसाव को नजरअंदाज न करें, उपचार संभव — डॉ. अंशु कुमार

    सासाराम में 321 प्रशिक्षित महिला जवानों की पारण परेड, डीआईजी ने सौंपे प्रशस्ति प

    धान बीज वितरण अभियान का विधायक संजीव सरदार ने किया शुभारंभ, किसानों को समय पर मिलेगा गुणवत्तापूर्ण बीज

    जमशेदपुर में मौसम ने ली करवट, तेज आंधी के साथ हुई झमाझम बारिश

    सांसद पप्पू यादव के 100 करोड़ हॉर्स ट्रेडिंग आरोप पर JDU विधायक सरयू राय का पलटवार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.