Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » 50 रुपये किलो बिकने वाला आलू जल्द होगा सस्ता, 28 रुपये तक घट सकते हैं दाम
    Breaking News Headlines

    50 रुपये किलो बिकने वाला आलू जल्द होगा सस्ता, 28 रुपये तक घट सकते हैं दाम

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 5, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. प्याज के साथ आलू की लगातार बढ़ती कीमतों ने आम आदमी की रसोई का बजट बिगाड़ दिया है. त्योहारी सीजन के बाद आलू के दाम में और अधिक इजाफा देखा गया है. ज्यादातर शहरों में आलू 50 रुपये किलो बिक रहा है. लेकिन अब जल्द ही आसमान छू रही कीमतों में राहत मिलने की उम्मीद है. इसकी सबसे बड़ी वजह पश्चिम बंगाल (West Bengal) से सप्लाई बढ़ना है. हालांकि, पश्चिम बंगाल में भी यह अभी 50 रुपये किलो बिक रहा है. वहीं बिहार के दरभंगा जिले में कीमत 45 रुपये, उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में यह 45 रुपये और दिल्ली एनसीआर में आलू 50 रुपये किलो बिक रहा है.

    पश्चिम बंगाल सरकार ने 27 नवंबर को जारी एक नोटिस में 465 कोल्ड स्टोरेज मालिकों को 30 नवंबर तक अपने बचे स्टॉक का निपटान करने को कहा था, वरना उनके खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी थी. नोटिस के बाद कोल्ड स्टोरेज मालिकों में दहशत है. एक अधिकारी ने कहा कि पिछले तीन दिन में आलू की कीमतों में कोल्ड स्टोरेज गेट पर 5 रुपये प्रति किलोग्राम की कमी आई है और आगे भी गिरावट आएगी.

    पश्चिम बंगाल कोल्ड स्टोरेज असोसिएशन के एक अधिकारी ने कहा कि कोल्ड स्टोरेज गेट पर आलू के विभिन्न किस्मों की थोक दरों में पिछले तीन दिनों में पांच रुपये प्रति किलोग्राम की कमी आई है. आगे इसके लगभग 28 रुपये तक घटने की संभावना है. इससे स्थानीय बाजारों में आलू के खुदरा दाम 40 रुपये किलो से नीचे जाने में मदद मिलेगी. सात दिसंबर तक लगभग 50 फीसदी कोल्ड स्टोरेज अपने स्टॉक खाली कर सकेंगे, जबकि बाकी में यह दिसंबर मध्य तक खाली होंगे. अधिकारी ने कहा कि वर्तमान में लगभग 6-8 लाख टन (10 प्रतिशत) आलू अभी भी कोल्ड स्टोरेज में पड़ा हुआ है और उन्हें आलू मालिकों के साथ तालमेल बनाते हुए स्टॉक को खाली करने में कुछ और समय लगेगा.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपीएम मोदी ने किसानों से बातचीत से पहले की 2 घंटे की बड़ी बैठक, शाह-राजनाथ रहे मौजूद
    Next Article भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 46 करोड़ डॉलर घटकर 574.821 अरब डॉलर हुआ

    Related Posts

    धतकीडीह तालाब में अज्ञात शव मिलने से फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

    June 27, 2026

    जमशेदपुर: मादक पदार्थों के विरुद्ध जागरूकता अभियान का मानव श्रृंखला के साथ समापन

    June 27, 2026

    चतरा: मुहर्रम जुलूस संपन्न होने के कुछ ही देर बाद चतरा जिले में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई।

    June 27, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    धतकीडीह तालाब में अज्ञात शव मिलने से फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

    जमशेदपुर: मादक पदार्थों के विरुद्ध जागरूकता अभियान का मानव श्रृंखला के साथ समापन

    चतरा: मुहर्रम जुलूस संपन्न होने के कुछ ही देर बाद चतरा जिले में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई।

    जमशेदपुर में शांतिपूर्ण माहौल में निकला मोहर्रम का जुलूस, सुरक्षा के रहे पुख्ता इंतजाम

    गिरिडीह महेशमुंडा-गिरिडीह मार्ग पर दौड़ती टाटा मैजिक में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

    मऊ बाजार में स्वर्ण व्यवसायी की दुकान पर पथराव – तोड़फोड़ फायरिंग और लूटपाट का आरोप, इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ बवाल का वीडियो; पुलिस जांच में जुटी

    मऊ बाजार में स्वर्ण व्यवसायी की दुकान पर पथराव – तोड़फोड़ फायरिंग और लूटपाट का आरोप, इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ बवाल का वीडियो; पुलिस जांच में जुटी

    गिरिडीह भाजपा नेता सुरेश साव की कार हादसे का शिकार, एयरबैग ने बचाई जान, घायल बाइक सवार को खुद पहुंचाया अस्पताल

    गिरिडीह भाजपा नेता सुरेश साव की कार हादसे का शिकार, एयरबैग ने बचाई जान, घायल बाइक सवार को खुद पहुंचाया अस्पताल

    भारत में शहरीकरण की नई पहचान: अब बनेगी ‘कार्यात्मक शहरी बस्तियां’ श्रेणी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.