Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » नारायणपुर में मिले संभावित चिकन पॉक्स के मरीज
    Breaking News झारखंड

    नारायणपुर में मिले संभावित चिकन पॉक्स के मरीज

    Nizam KhanBy Nizam KhanMay 13, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नारायणपुर में मिले संभावित चिकन पॉक्स के मरीज

    नारायणपुर /जामताड़ा
    नारायणपुर प्रखंड के कोईडीहा गांव में 6 संभावित चिकन पॉक्स के मरीज मिले हैं।इन मरीजों के लक्षण में बुखार के साथ शरीर में दाना निकल आने के लक्षण हैं।जिसकी सूचना मिलने के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणपुर के मेडिकल टीम चिकित्सा पदाधिकारी डॉ दिलीप बराई के नेतृत्व में शुक्रवार को कोईडीहा गांव पहुंचकर संभावित मरीजों का मेडिकल जांच करने के बाद उसका ब्लड सैंपल लेकर उसे जांच करने हेतु धनबाद भेज दिये।इसके पश्चात गांव में ACS करते हुए मरीज को खाने के लिए निशुल्क विटामिन ए की खुराक दी गई।मौके पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणपुर के चिकित्सा पदाधिकारी ने बताये कि नारायणपुर प्रखंड के कोईडीहा गांव में पाये गये चिकेन पाॅक्स के मरीजों की पहचान कोईडीहा गांव वासी अकबर अंसारी की पत्नी 35 वर्षीय नूरजहां बीबी, लतीफ अंसारी की पत्नी 18 वर्षीय अपसाना खातून, अकबर अंसारी के पुत्री 4 वर्षीय असयाना खातून, अजहर अंसारी के पुत्र 8 वर्षीय मंजूर अंसारी, सफाऊल अंसारी की पत्नी 40 वर्षीय गुलबानू बीबी तथा करीमुद्दीन अंसारी की पत्नी 45 वर्षीय बसीरन बीबी के रूप में हुई है।जिनका मेडिकल जांच के बाद ब्लड सैंपल लेकर जांच करने हेतु धनबाद लेब भेज कर मरीजों को खाने के लिए निशुल्क दवा दिया गया।मौके पर रंजना कुमारी, सुकन्या सोरेन के अलावे कई स्वास्थ्यकर्मी मौजूद थे।

    क्या कहते हैं पदाधिकारी

    नारायणपुर में संभावित 6 चिकन पॉक्स के मरीज पाए गए हैं |सभी का सैंपल जांच के लिए धनबाद भेजा गया है |जांच रिपोर्ट आने के बाद कंफर्मेशन होगा |अभी तत्काल ट्रीटमेंट किया जा रहा है| नारायणपुर में वैक्सीनेशन रेट कम है| कम होने के कारण इस तरह की बीमारी हो रहे हैं| लोगों से अपील है अपना वैक्सीनेशन जरूर कराएं|

    एसके मिश्रा ,सिविल सर्जन ,जामताड़ा

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleवज्रपात से दो महिला की हुई मौत
    Next Article उपायुक्त की अध्यक्षता में अनुसूचित जनजाति आवासीय बालक विद्यालय, बाघाशोला, कुंडहित के स्थानांतरण को लेकर परियोजना कार्यान्वयन समिति की आहूत बैठक संपन्न

    Related Posts

    छात्र तनवीर की मौत ने फिर उठाया सवाल, चैकडैम और नदी घाटों पर सुरक्षा इंतजाम कब?

    August 7, 2026

    सूचना आयोग में लंबित 25 हजार मामलों पर विधानसभा में आवाज उठाएं विधायक : रश्मि भेंगरा

    August 7, 2026

    लोकसभा में गूंजी चिरिया खदान की आवाज

    August 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    छात्र तनवीर की मौत ने फिर उठाया सवाल, चैकडैम और नदी घाटों पर सुरक्षा इंतजाम कब?

    सूचना आयोग में लंबित 25 हजार मामलों पर विधानसभा में आवाज उठाएं विधायक : रश्मि भेंगरा

    लोकसभा में गूंजी चिरिया खदान की आवाज

    उदयपुर से दलमा तक पुलिस का ऑपरेशन, कई गिरफ्तार, एके 47, इंसास, पिस्टल और 361 कारतूस बरामद

    औद्योगिक क्षेत्र की सुरक्षा पर एसिया की चिंता, एसपी ने दिया सख्त कार्रवाई का भरोसा

    9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस पर गोपाल मैदान में विशाल जन सभा

    अतिवृष्टि से हल्दीपोखर में मकान ध्वस्त पीड़ित परिवारों के लिए मुआवज़े की मांग

    झारखण्ड साहित्य संस्कृति परिषद द्वारा आयोजित साहित्य प्रतियोगिता का परिणाम घोषित

    जादूगोड़ा की पंचायत योजनाओं में फर्जीवाड़े का आरोप, ग्राम प्रधान के नाम पर नकली पत्र बनाकर योजनाएं स्वीकृत कराने की शिकायत

    3 करोड़ का धमकुडिया भवन पहली ही बरसात में जर्जर, दरारें और सीपेज से श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर संकट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.