Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जनसंख्या नियंत्रण के लिए उच्चाधिकार प्राप्त समिति के गठन के लिए वित्त मंत्री की संसद में घोषणा का जनसंख्या समाधान फाउन्डेशन कार्यकर्ताओं ने देशभर में किया स्वागत
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    जनसंख्या नियंत्रण के लिए उच्चाधिकार प्राप्त समिति के गठन के लिए वित्त मंत्री की संसद में घोषणा का जनसंख्या समाधान फाउन्डेशन कार्यकर्ताओं ने देशभर में किया स्वागत

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 3, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    जनसंख्या नियंत्रण के लिए उच्चाधिकार प्राप्त समिति के गठन के लिए वित्त मंत्री की संसद में घोषणा का जनसंख्या समाधान फाउन्डेशन कार्यकर्ताओं ने देशभर में किया स्वागत

    10 वर्षों की कार्यकर्ताओं की मेहनत और अनिल चौधरी के 22 दिन का अनशन रंग लाया

    लोकसभा में भारत सरकार के वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा जनसंख्या नियंत्रण के लिए उच्चाधिकार प्राप्त समिति के गठन पर जनसंख्या समाधान फाउंडेशन ने स्वागत किया है।फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल चौधरी का कहना है कि यह उनके संगठन के कार्यकर्ताओं की 10 वर्षों की लगातार तपस्या और आमजनों की आकांक्षाओं का प्रतिबिंब है और संगठन इसका स्वागत करता है।

     

    संगठन का यह भी कहना है कि देश में पूरी तरह खुशियां तब मनाई जाएंगी जब जनसंख्या विस्फोट और जनसांख्यिकीय असंतुलन के समाधान के लिए कड़े दंडात्मक प्रावधानों वाला जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाकर केन्द्र सरकार द्वारा उसे लागू जाएगा।
    जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष हिसाबी राय ने कहा कि जनसंख्या समाधान फाउन्डेशन विगत 10 वर्षों से भी अधिक समय से देशभर में जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग को लेकर अभियान चला रहा है। अभियान के इस क्रम में देशभर के 24 राज्यों के 400 से अधिक जिलों में संगठन द्वारा अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने के लिए लगातार बैठक, बड़ी-बड़ी रैलियां, छोटी-छोटी और बड़ी-बड़ी सभाएं रैलियां, पदयात्राएं, प्रत्येक वर्ष 11 जुलाई विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर प्रत्येक जिलामुख्यालय पर जिलाधिकारियों के माध्यम से प्रधानमंत्री भारत सरकार के नाम ज्ञापन आदि भेजता रहा है।

     

    अभी हाल ही में 29 अक्टूबर 2023 को जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग के समर्थन में देशभर से प्राप्त एक करोड़ 20 लाख हस्ताक्षरों को लेकर 20 हजार लोगों की जनसंख्या रैली को दिल्ली-यूपी बॉर्डर पर रोका गया था। बाद में वहां से धरना उठाए जाने की स्थिति में संगठन के निर्णय के अनुरूप राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल चौधरी ने गाजियाबाद में आमरण प्रारंभ किया जिसका साथ संगठन के देशभर के लोगों ने निभाया था।
    अनशन के दौरान प्रधानमंत्री कार्यालय में संगठन के लोगों की बैठक हुई तथा उसमें एक समिति बनाने की बात पर सहमति बनी। ज्ञात रहे कि प्रधानमंत्री कार्यालय की पहल पर ही केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह,लोकसभा के उपसभापति सांसद राजेंद्र अग्रवाल और उत्तर प्रदेश के प्रशासनिक अधिकारियों के संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने इस विषय पर समिति बनाने के आश्वासन के साथ अनिल चौधरी का अनशन तुड़वाया था।

     

    फाउंडेशन के संरक्षक अनुग्राहित प्रसाद साह ने इस पर संतोष व्यक्त किया है परन्तु साथ ही यह भी बताया कि संगठन इस पर अपनी तैयारी कर रहा है। देशभर के कार्यकर्ता अपनी 1 वर्ष की आगामी कार्य योजना बना चुके हैं।संगठन का यह भी मानना है कि इस सरकार को पुनर्स्थापित होना आवश्यक है क्योंकि जनसंख्या नियंत्रण कानून और यूनिफार्म सिविल कोड सहित अनेक विषयों पर देश के अधिकांश लोगों की आशाएं इसी सरकार से हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleफ्लोर टेस्ट साबित करना चंपई सोरेन के लिए सबसे बड़ी चुनौती
    Next Article जमशेदपुर बालिका विद्यालय में सेल समागम हर्ष जोहार का आयोजन , 6 से 8 तक के बच्चों ने गणित के एग्जीबिशन में लिया भाग

    Related Posts

    छठ महापर्व आस्था, तपस्या और प्रकृति संरक्षण का अनुपम संगम

    November 13, 2026

    गर्म होती दुनिया में बढ़ते प्रदूषण से घुटती सांसें की चुनौती

    November 13, 2026

    रेलवे ट्रैक पर आग लगाकर मेमू ट्रेन रोकने की शरारत, 10 मिनट तक थमे पहिए

    November 13, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मिट्टी का सॉफ्टवेयर, कागज का हार्डवेयर

    मुंबई के KEM अस्पताल का दुख! किससे कहें अपना दर्द! पैर में प्लास्टर बांधे मरीज सीढ़ियों पर चढ़ने को मजबूर

    छठ महापर्व आस्था, तपस्या और प्रकृति संरक्षण का अनुपम संगम

    गर्म होती दुनिया में बढ़ते प्रदूषण से घुटती सांसें की चुनौती

    रेलवे ट्रैक पर आग लगाकर मेमू ट्रेन रोकने की शरारत, 10 मिनट तक थमे पहिए

    Free Spins Slots Strategy Australia: Reading the Fine Print Before You Spin

    नारायण आईटीआई में महामना मालवीय को दी गई श्रद्धांजलि

    दिसंबर में जुड़ी स्टेडियम में होगा फेसबुक मिलन समारोह

    जिप सदस्य डॉ.परितोष सिंह की पहल पर गोविंदपुर में बने कृत्रिम छठ घाट

    सांसद की पहल पर सरडीहा में बदला गया खराब ट्रांसफॉर्मर, किसानों को राहत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.