Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जनसंख्या समाधान फाउंडेशन का प्रतिज्ञा दिवस 3 नवंबर को, गोलमुरी जॉगर्स पार्क में होगा कार्यक्रम, तैयारियां अंतिम चरण में
    Breaking News झारखंड

    जनसंख्या समाधान फाउंडेशन का प्रतिज्ञा दिवस 3 नवंबर को, गोलमुरी जॉगर्स पार्क में होगा कार्यक्रम, तैयारियां अंतिम चरण में

    Nizam KhanBy Nizam KhanNovember 1, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    *जनसंख्या समाधान फाउंडेशन का प्रतिज्ञा दिवस 3 नवंबर को, गोलमुरी जॉगर्स पार्क में होगा कार्यक्रम, तैयारियां अंतिम चरण में*

    जमशेदपुर। पिछले 8 वर्षों से देश में कठोर जनसंख्या नियंत्रण कानून हेतु आंदोलनरत संस्था जनसंख्या समाधान फाउन्डेशन 3 नवंबर को पूरे देश में एक साथ कठोर जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग को लेकर सामूहिक रूप से प्रतिज्ञा लेंगे। प्रतिज्ञा दिवस को लेकर जमशेदपुर में भी फाउंडेशन के कार्यकर्ता उत्साहित हैं। सोमवार को प्रतिज्ञा दिवस की जानकारी देते हुए जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के जमशेदपुर महानगर जिलाध्यक्ष प्रेम झा ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल चौधरी, राष्ट्रीय महासचिव कृष्ण मुरारी एवं प्रदेश अध्यक्ष सुचिता सिंह के निर्देशानुसार बुधवार को छोटी दीपावली के दिन जमशेदपुर में गोलमुरी स्थित जॉगर्स पार्क में सुबह 10 बजे फाउंडेशन के कार्यकर्ता एवं आमजन भारत माता के चित्र को ससम्मान पुष्पमाला से सुसज्जित कर सर्वप्रथम राष्ट्रीय ध्वज को प्रणाम करेंगे और तदुपरांत सामुहिक रूप से प्रतिज्ञा ली जाएगी। जिसमें लोगों को बढ़ती जनसंख्या वृद्धि पर अंकुश लगाने के लिए एकजुट होने को प्रेरित किया जाएगा। प्रेम झा ने बताया कि गोलमुरी जॉगर्स पार्क के अतिरिक्त पोटका, बोड़ाम एवं अन्य स्थानों पर कार्यकर्ता सामूहिक रूप से प्रतिज्ञा लेंगे। इस दौरान कार्यकर्ता एवं आम नागरिक जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग को लेकर समर्थन पत्र पर हस्ताक्षर करेंगे, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजकर देश में कठोर जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू करने की मांग की जाएगी। कहा कि वर्तमान में देश की सभी समस्याओं जैसे अपराध, गरीबी, साम्प्रदायिक संघर्ष, अतिक्रमण, भ्रष्टाचार, भुखमरी, बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था आदि का सबसे बड़ा कारण अंधाधुंध बढ़ती जनसंख्या ही है। उन्होंने कहा कि भविष्य में देश की एकता व अखंडता को सुरक्षित रखने के लिए जल्दी ही अनिवार्य रूप से कठोर जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाये जाने की आवश्यकता है। बताया कि प्रतिज्ञा दिवस को लेकर सभी तैयारियां अंतिम चरण में हैं, फाउंडेशन की मुहिम को शहर के लोगों का भरपूर समर्थन मिल रहा है। कार्यक्रम को सफल बनाने में फाउंडेशन के सभी वरीय प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी व कार्यकर्तागण पूरी तन्मयता से लगे हैं। उन्होंने शहरवासियों से देशहित में अति महत्वपूर्ण इस मुद्दे पर अपना समर्थन देने और प्रतिज्ञा दिवस कार्यक्रम में आधिक से अधिक भाग लेकर इस मुहिम को बल देने की अपील की है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजिप सदस्य ने पीसीसी सड़क का किया शिलान्यास
    Next Article कुम्हार के घर पहुँचे पूर्व सीएम रघुवर दास, चाक चलाकर खुद बनाया दीया और कुल्हड़

    Related Posts

    चतरा शूटआउट का खुलासा गाली-गलौज के बाद साथी गार्ड की हत्या, 2017 का हत्यारोपी निकला आरोपी

    July 22, 2026

    सुनील गुप्ता की पहल लाई रंग, 24 घंटे में शुरू हुआ बागबेड़ा रोड नंबर-3 का लीकेज मरम्मत और पक्कीकरण कार्य

    July 22, 2026

    फुसबंगला तेजाब कांड पर सियासत तेज, राज्य मंत्री ज्योति सिंह मथारू ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    चतरा शूटआउट का खुलासा गाली-गलौज के बाद साथी गार्ड की हत्या, 2017 का हत्यारोपी निकला आरोपी

    सुनील गुप्ता की पहल लाई रंग, 24 घंटे में शुरू हुआ बागबेड़ा रोड नंबर-3 का लीकेज मरम्मत और पक्कीकरण कार्य

    फुसबंगला तेजाब कांड पर सियासत तेज, राज्य मंत्री ज्योति सिंह मथारू ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात

    JPSC ने 14वीं संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य परीक्षा 2025 की स्थगित, अगली सूचना तक नहीं होगी परीक्षा

    जमशेदपुर: केनरा बैंक की शाखा से गोल्ड लोन का करोड़ों का सोना गायब होने का मामला, एफआईआर दर्ज

    एसआईआर-2026: सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ-बीएलए-2 की तीसरी बैठक, मतदाता सूची सत्यापन पर जोर

    जमशेदपुर में मूसलधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई इलाके जलमग्न, पानी में फंसे वाहन

    मुख्य डाकघर को ई-मेल से बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप; पुलिस ने शुरू की जांच।

    एसआईआर को लेकर हनफिया उच्च विद्यालय मतदाता केंद्र पर बीएलओ-बीएलए-2 की बैठक

    नीट और पेपर लीक के मुद्दे पर कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री का पुतला दहन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.