Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राजस्थान में सीएम फेस पर माथापच्ची, वसुंधरा राजे बोलीं- जो भी फैसला होगा वो ठीक ही होगा
    Breaking News Headlines राजनीति

    राजस्थान में सीएम फेस पर माथापच्ची, वसुंधरा राजे बोलीं- जो भी फैसला होगा वो ठीक ही होगा

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 17, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    राजस्थान बीजेपी में सीएम फेस को लेकर जारी विवाद के बीच पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने पहली बार मीडिया के सामने चुप्पी तोड़ी. राजे ने मीडिया से कहा कि बीजेपी में जो भी फैसला होगा वो ठीक ही होगा. पार्टी सामूहिक निर्णय करेगी. पार्टी के वरिष्ठ नेता अब तक कई राज्यों के विधानसभा चुनाव में व्यस्त थे. अब सबका ध्यान राजस्थान पर जाएगा. हम सब मिलकर बेहतर फैसला करेंगे. वसुंधरा राजे ने भरोसा जताया कि बीजेपी भारी बहुमत से प्रदेश की सत्ता में लौटेगी.

     

     

    वसुंधरा राजे के इस बयान के पीछे उनका आलाकमान पर भरोसा माना जा रहा है. राजे को यकीन है कि राजस्थान बीजेपी में जिस तरह के हालात हैं उससे उनकी स्थिति अन्य नेताओं से किसी भी मामले में कम नहीं हैं. उनका अब भी बड़ा जनाधार है. ऐसे दौर में जब बीजेपी के कई नेता आपस में ही रेस में आगे निकलने की होड़ में जुटे हैं तो राजे को लगता है कि लगातार उपचुनावों की हार भी उनके पक्ष में ही जाएगी.

     

     

    मीडिया से बातचीत में वसुंधरा राजे ने गहलोत सरकार पर राजस्थान को विकास के मामले में पीछे धकेलने के आरोप लगाए. राजे ने कहा कि हमारी सरकार ने राजस्थान को बीमारू प्रदेशों की श्रेणी से बाहर निकालकर बेहतर स्थिति में लाकर खड़ा कर दिया था. लेकिन कांग्रेस सरकार के नेताओं की आपसी लड़ाई में राजस्थान का विकास ठप हो गया है. उन्होंने कहा कि हमारी सरकार की योजनाएं या तो बंद कर दी गई या फिर उनके नाम बदल दिए गए. पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था के हालात बदतर हैं. गैंगवार की घटनाएं सामान्य बात हो गई है.

     

     

    पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने गहलोत सरकार पर आरोप लगाया है कि उसने बेवजह ईस्टर्न राजस्थान कैनाल प्रोजेक्ट पर विवाद खड़े करके इसके आगे बढ़ने की दिशा में रोड़े अटका दिए हैं. वसुंधरा राजे ने कहा कि ईआरसीपी पर मिल बैठकर समाधान निकालने की जरूरत थी. लेकिन गहलोत सरकार इस दिशा में प्रयास नहीं कर पाई. उन्होंने कहा कि इस सरकार को जश्न मनाने का कोई हक नहीं है. गहलोत सरकार ने ऐसा कोई काम नहीं किया जिससे जनता को फायदा पहुंचा हो. ये सरकार जनता की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाई है. उल्लेखनीय है कि गहलोत सरकार को 18 दिसंबर को चार साल पूरे हो रहे हैं। सरकार इसका जश्न मनाने की तैयारियां कर रही है.

     

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleचीन की 36 कंपनियों को अमेरिका ने ब्लैक लिस्ट में डाला, बाइडेन प्रशासन ने क्यों बताया खतरा?
    Next Article सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली बिलकिस बानो को राहत: खारिज की पुनर्विचार याचिका

    Related Posts

    14 सूत्री मांगों को लेकर गैलेक्सी एक्सपोर्ट्स के गेट पर ग्रामीणों का हंगामा

    June 22, 2026

    मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 का आगाज, 30 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

    June 22, 2026

    गोविंदपुर में भीषण सड़क हादसा: हाइवा की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर घायल

    June 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    14 सूत्री मांगों को लेकर गैलेक्सी एक्सपोर्ट्स के गेट पर ग्रामीणों का हंगामा

    मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 का आगाज, 30 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

    गोविंदपुर में भीषण सड़क हादसा: हाइवा की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर घायल

    पानी की समस्या: चैनत में आंदोलन, जातिवाद की चुनौती

    NEET UG पुनर्परीक्षा फर्जीवाड़ा: 30+ गिरफ्तार, बड़ा खुलासा

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: निष्पक्ष जांच की मांग तेज

    काले ने “काया ग्रीन्स” का किया उद्घाटन, ताज़ी सब्ज़ियों और स्वस्थ जीवनशैली को मिलेगा नया आयाम

    एकल व्याख्यान: भारतीय ज्ञान मीमांसा के विविध आयाम

    अंबरनाथ पुलिस मानवीय चेहरा: NEET छात्रा का भविष्य संवारा

    पेट्रोल की गुणवत्ता जांच की मांग को लेकर जदयू ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.