Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » झारखंड में विश्व आदिवासी दिवस पर तिरंगे की सियासत: 9 अगस्त का द्वंद्व
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से जमशेदपुर झारखंड मेहमान का पन्ना रांची राजनीति संपादकीय सरायकेला-खरसावां

    झारखंड में विश्व आदिवासी दिवस पर तिरंगे की सियासत: 9 अगस्त का द्वंद्व

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 7, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    विश्व आदिवासी दिवस
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    लेखक: मृत्युंजय बर्मन

    विश्व आदिवासी दिवस : 9 अगस्त की सियासत

    झारखंड की राजनीति में 9 अगस्त इस बार सिर्फ विश्व आदिवासी दिवस नहीं रहेगा। उसी दिन से केंद्र का ‘हर घर तिरंगा’ अभियान भी शुरू होगा और राज्य में भाजपा तिरंगा यात्रा के जरिए राष्ट्रवाद का संदेश देगी। दूसरी ओर झामुमो विश्व आदिवासी दिवस के मंच से आदिवासी अस्मिता, पहचान और अधिकार की अपनी राजनीतिक जमीन को मजबूत करेगा। एक ही दिन दो प्रतीक आमने सामने होंगे, आदिवासी अस्मिता और राष्ट्रवाद।

    यहां तारीख का महत्व समझना जरूरी है। विश्व आदिवासी दिवस कोई राजनीतिक दल द्वारा तय किया गया अवसर नहीं है। संयुक्त राष्ट्र ने 1994 में 9 अगस्त को विश्व के आदिवासी लोगों का अंतर्राष्ट्रीय दिवस घोषित किया था और 1995 से यह दिवस मनाया जा रहा है। झारखंड में, जहां आदिवासी पहचान राजनीति की प्रमुख धुरी रही है, 9 अगस्त का महत्व और बढ़ जाता है।

    दूसरी ओर इस वर्ष केंद्र सरकार ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के लिए 9 से 17 अगस्त की अवधि तय की है। पिछले वर्ष अभियान 2 अगस्त से शुरू हुआ था। यानी 2026 में 9 अगस्त को अभियान का पहला दिन बनाया गया है। भाजपा की तिरंगा यात्रा इसी राष्ट्रीय अभियान का हिस्सा है। इसलिए इसे केवल भाजपा द्वारा विश्व आदिवासी दिवस के सामने रखा गया कार्यक्रम कहना तथ्यात्मक रूप से उचित नहीं होगा। लेकिन आदिवासी बहुल झारखंड में इसके राजनीतिक संदेश पर सवाल उठना स्वाभाविक है। क्योंकि 9 अगस्त को झामुमो अपनी सबसे मजबूत राजनीतिक जमीन, आदिवासी अस्मिता पर खड़ा होगा और भाजपा उसी दिन अपनी सबसे पहचानी जाने वाली राजनीतिक भाषा राष्ट्रवाद के प्रतीक तिरंगे के साथ मैदान में होगी।

    दिलचस्प बात यह है कि दोनों पक्षों के लिए दूसरे के प्रतीक से पूरी तरह दूरी बनाना भी संभव नहीं है। भाजपा आदिवासी समाज से दूरी का संदेश नहीं चाहती और झामुमो तिरंगे के सम्मान से पीछे हटने की छवि नहीं बना सकता। यही वजह है कि 9 अगस्त की राजनीति सीधे टकराव से ज्यादा प्रतीकों की प्रतिस्पर्धा बनती दिखाई देती है।

    सरायकेला में चम्पाई सोरेन का प्रसंग इस तस्वीर में एक अलग रंग भरता है। लंबे समय तक झामुमो की राजनीति करने के बाद अब भाजपा के विधायक बने चम्पाई सोरेन राजनगर में विश्व आदिवासी दिवस मनाने की तैयारी में हैं। यह घटनाक्रम अपने आप में बताता है कि आदिवासी अस्मिता की रेखा राजनीति दल की सीमाओं से बड़ी है।

    इसलिए 9 अगस्त का सवाल केवल यह नहीं कि कौन कौन-सा कार्यक्रम कर रहा है। असली सवाल यह है कि झारखंड के मतदाता के सामने कौन-सा नैरेटिव अधिक प्रभावी होगा पहचान का या राष्ट्रवाद का? और शायद यही 9 अगस्त की सबसे दिलचस्प सियासत है एक ही दिन, दो प्रतीक; दोनों के अपने दावे, और दोनों को एक-दूसरे की जमीन पर भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराने की जरूरत।

    आदिवासी अस्मिता विश्व आदिवासी दिवस हर घर तिरंगा
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleगम्हरिया पहुंचने पर इप्टा के राष्ट्रीय संगठन मंत्री का किया गया भव्य स्वागत
    Next Article भारत-बांग्लादेश संबंधों की नई परीक्षा: शेख हसीना की वापसी और ढाका की राजनीति

    Related Posts

    उल्हासनगर में दिनदहाड़े लूट: ठाणे क्राइम ब्रांच ने २४ घंटे में पकड़े ६ आरोपी, ३६ लाख बरामद

    September 21, 2026

    लोरी मासूम थी, शायद हमारी नजर बड़ी हो गई

    September 21, 2026

    सत्रनगरी माजुली में जामुगुरीहाट के युवा पत्रकार चंदन शर्मा को 2026 के ‘नवजागरण समाज संगठक सम्मान’ पुरस्कार की घोषणा

    September 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    उल्हासनगर में दिनदहाड़े लूट: ठाणे क्राइम ब्रांच ने २४ घंटे में पकड़े ६ आरोपी, ३६ लाख बरामद

    लोरी मासूम थी, शायद हमारी नजर बड़ी हो गई

    सत्रनगरी माजुली में जामुगुरीहाट के युवा पत्रकार चंदन शर्मा को 2026 के ‘नवजागरण समाज संगठक सम्मान’ पुरस्कार की घोषणा

    सट्टेबाजी-ड्रग्स पर सरयू राय का अभियान, हर थाना क्षेत्र में बनेगी निगरानी समिति

    तुरामडीह माइंस में रद्द आरसी वाले वाहन से विस्फोटक परिवहन का आरोप, विधायक सरयू राय को सौंपा ज्ञापन

    जेएसएलपीएस की आमसभा मौदा आजीविका ने रखा सालभर का लेखा-जोखा

    सुंदरनगर में मां विंध्यवासिनी सेवा समिति के पूजा पंडाल का भूमि पूजन

    साकची में आनंद कारज समारोह, अंसार खान ने नवविवाहित जोड़े को दी शुभकामनाएं

    स्कूलों में अर्धवार्षिक परीक्षा शुरू, हिंदी-संस्कृत के आसान प्रश्नों से खिले विद्यार्थियों के चेहरे

    फुलवरीया में AISF की सदस्यता अभियान: छात्रों ने ली सदस्यता, रोजगार की मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.