Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गठबंधन को लेकर बिफरे शिवपाल कहा- ‘सपा कौरवों की सेना, अब युद्ध होगा’
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश राजनीति

    गठबंधन को लेकर बिफरे शिवपाल कहा- ‘सपा कौरवों की सेना, अब युद्ध होगा’

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 6, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    इटावा. शिवपाल सिंह यादव समाजवादी पार्टी से गठबंधन करने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं, लेकिन सपा प्रमुख अखिलेश यादव की ओर से कोई सकारात्मक रुझान नहीं मिल रहा है. इटावा के पचराहे पर एक शो रूम के उद्घाटन के मौके पर शिवपाल सिंह यादव ने खुल कर कहा कि वो अखिलेश यादव के जवाब का इंतजार करते करते थक गये हैं. अब समाजिक परिवर्तन रथ यात्रा निकालने का ऐलान किया है, जो 12 अक्टूबर को मथुरा के वृंदावन से शुरू होगी.शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि अखिलेश यादव की ओर से कोई जवाब नहीं आया है, इसलिए अब तो युद्ध होना तय है. हम तो अपनी यात्रा निकालने का ऐलान भी कर चुके हैं. शिवपाल सिंह यादव यहीं नहीं रुके उन्होंने महाभारत के कौरवों का उदाहरण देेते हुए बिना नाम लिए सपा को कौरवों की सेना करार दिया है. शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि महाभारत के पात्र द्रोणाचार्य, भीष्म और दुर्याेधन को कोई नहीं मार सकता था, लेकिन पांडवों के साथ श्रीकृष्ण थे, जिससे सब स्वाहा हो गया. महाभारत के कौरव पांडवों के संस्करण का जिक्र करते हुए शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि हमने पांडवों की तरह केवल अपने और अपने साथियों का सम्मान ही मांगा है. हमारी कोई महत्वाकांक्षा नहीं है.
    शिवपाल यादव ने कहा कि हम मंत्री भी रह चुके हैं, पार्टी अध्यक्ष भी बन चुके हैं और अब हम राष्ट्रीय अध्यक्ष भी बन गए हैं. इसलिए मुझे कुछ नहीं चाहिए, लेकिन राजनीति में संघर्ष के साथ-साथ त्याग बहुत ही जरूरी है. शिवपाल ने कहा कि कौरवों को पूरा राजपाठ दे दिया गया था और पांडवों को पांच गांव, हमने भी पांडवों की तरह अपने साथियों का केवल सम्मान मांगा है, लेकिन वह भी नहीं मिल रहा है. हमको सम्मान दो या नहीं दो, हमारे लोगों को केवल सम्मान दे दें. शिवपाल सिंह यादव ने स्पष्ट किया कि उनकी चाहत 2022 में भाजपा की सरकार को सत्ता से दूर रखने की है. इसके लिए हम चाहते हैं कि समाजवादी पार्टी से गठबंधन हो.

    आज भी हमने अखिलेश यादव को मेसेज करने के साथ-साथ में फोन भी किया है. लेकिन न तो कोई जवाब मिला और न ही कोई बात हो सकी. शिवपाल का कहना है कि सपा से गठबंधन की पीएसपीएल की पहल को अखिलेश यादव लगातार नजरअंदाज कर रहे हैं. उनका कहना है कि नेता जी नहीं चाहते थे कि हमको सपा से अलग किया जाए, लेकिन फिर भी हमको सपा से अलग कर दिया गया.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleत्योहारों से पहले महंगाई का एक और झटका, घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम 15 रुपये बढ़े
    Next Article टी-20 विश्व कप : भारत-पाकिस्तान मैच में विज्ञापन देना महंगा, 10 सेकेंड के लिए खर्च करने होंगे 25-30 लाख रुपये

    Related Posts

    सिदगोड़ा में पुलिस कार्रवाई के दौरान हंगामा, युवक घायल होने पर लोगों ने घेरा पुलिस वाहन

    June 21, 2026

    राम मंदिर चढ़ावे विवाद: आस्था पर सवाल, साख दांव पर

    June 20, 2026

    डालसा का न्याय रथ पहुंचा बहरागोड़ा, कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित

    June 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सिदगोड़ा में पुलिस कार्रवाई के दौरान हंगामा, युवक घायल होने पर लोगों ने घेरा पुलिस वाहन

    गंगा का महत्व: जीवन, मोक्ष और पर्यावरण की पुकार

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026: स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग

    विश्व संगीत दिवस: शांति और संवेदना का वैश्विक उत्सव

    राम मंदिर चढ़ावे विवाद: आस्था पर सवाल, साख दांव पर

    डालसा का न्याय रथ पहुंचा बहरागोड़ा, कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित

    गोलमुरी क्लब में साप्ताहिक योग शिविर का समापन, 75 साधकों ने लिया योग और ध्यान का लाभ

    राजनीति शास्त्र की छात्राओं ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का फील्ड विजिट

    पश्चिम बंगाल स्थापना दिवस समारोह में बोले राज्यपाल, ‘विविधता में एकता भारत की सबसे बड़ी शक्ति’

    बाल विवाह के खिलाफ युवा का जिला स्तरीय कार्यशाला शिक्षकों को बच्चों के अधिकार के प्रति जागरूक किया गया

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.