

मानगो में ब्राउन शुगर के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो युवक गिरफ्तार
4 लाख अनुमानित कीमत है
68 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद, कुल वजन 4.93 ग्राम ऑपरेशन प्रहार के तहत जवाहरनगर में हुई छापेमारी
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। शहर में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मानगो थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने जवाहरनगर रोड नंबर-14 स्थित फॉरेस्ट एरिया में छापेमारी कर ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री करने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से कुल 68 पुड़िया ब्राउन शुगर और 530 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। बरामद ब्राउन शुगर का कुल वजन 4.93 ग्राम बताया गया है।
सिटी एसपी ललित मीणा ने बताया कि1 नवंबर की शाम वरीय पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि जवाहरनगर रोड नंबर-14 के फॉरेस्ट एरिया में अवैध रूप से ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री की जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक (नगर) के निर्देशन में ऑपरेशन प्रहार के तहत सहायक पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय-1) के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया।
इसके बाद मानगो थाना पुलिस ने सशस्त्र बल के साथ मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और रात करीब आठ बजे छापेमारी की। इस दौरान एक शेड के पास दो युवक संदिग्ध अवस्था में खड़े मिले। पुलिस को देखते ही दोनों भागने लगे, लेकिन जवानों ने पीछा कर उन्हें पकड़ लिया। मनमीत सिंह और आनंद राज विद्यार्थी दोनों युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

