Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पीओके भारत का है, कांग्रेस परमाणु बम के डर से छोड़ना चाहती है इसपर अधिकार: अमित शाह
    Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    पीओके भारत का है, कांग्रेस परमाणु बम के डर से छोड़ना चाहती है इसपर अधिकार: अमित शाह

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 11, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    पीओके भारत का है, कांग्रेस परमाणु बम के डर से छोड़ना चाहती है इसपर अधिकार: अमित शाह

    हैदराबाद: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस और उसके नेताओं पर तीखा हमला करते हुए शनिवार को कहा कि पाकिस्तान के पास परमाणु बम होने के डर से सबसे पुरानी पार्टी पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर पर भारत का अधिकार छोड़ना चाहती है।

     

     

    शाह ने तेलंगाना में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर का कहना है कि पाकिस्तान के पास परमाणु बम है और इसलिए भारत को पीओके के बारे में बात नहीं करनी चाहिए।

    उन्होंने कहा, “परमाणु बम के डर से वे पीओके पर हमारा अधिकार छोड़ना चाहते हैं। लेकिन आप चिंता न करें, मोदी जी फिर से प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं और पाकिस्तान की गोलियों का जवाब तोप से दिया जाएगा।”

     

     

     

    ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ पर तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी की टिप्पणी पर शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कार्रवाई की और आतंकवादियों का खात्मा किया।

    रेवंत रेड्डी ने शुक्रवार को कहा था कि पुलवामा हमला खुफिया विफलता का नतीजा था।

     

     

    उन्होंने कहा था, “मोदी जी ने पुलवामा घटना के बाद सर्जिकल स्ट्राइक से राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश की। मेरा मोदी जी से सवाल है कि आप क्या कर रहे हैं? पुलवामा घटना क्यों हुई? आपने इसे क्यों होने दिया? आप आंतरिक सुरक्षा के बारे में क्या कर रहे हैं? आपने आईबी, रॉ जैसी एजेंसियों का इस्तेमाल क्यों नहीं किया? यह आपकी विफलता है। कोई नहीं जानता कि वास्तव में सर्जिकल स्ट्राइक हुई थी या नहीं।”

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमेरे साहिबा कौन जाने गुण तेरे – भाई जसबीर सिंह
    Next Article अमेठी, रायबरेली में ‘बड़े अंतर’ से जीतेंगे: कांग्रेस नेता भूपेश बघेल

    Related Posts

    एक पिता की पीड़ा, हम सबके लिए आईना

    May 25, 2026

    टाटानगर रेलवे स्टेशन के बाहर कोबरा मिलने से मचा हड़कंप, रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा जाएगा

    May 24, 2026

    TMH के सामने 27 मई से अनिश्चितकालीन धरना का ऐलान

    May 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    एक पिता की पीड़ा, हम सबके लिए आईना

    टाटानगर रेलवे स्टेशन के बाहर कोबरा मिलने से मचा हड़कंप, रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा जाएगा

    TMH के सामने 27 मई से अनिश्चितकालीन धरना का ऐलान

    परसुडीह में जमीन विवाद पर बवाल, ग्रामीणों ने निर्माणाधीन दीवार तोड़ी; इलाके में तनाव

    राम मंदिर में संपन्न हुआ तिरुपति बालाजी अन्न प्रसादम, 2800 श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

    कीनन स्टेडियम के पास महिला से पर्स स्नैचिंग, गिरकर हुई घायल

    कांग्रेस कार्यालय में आयोजित हुआ “शिकायत/निवारण कार्य दिवस

    श्री कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए 7 श्रद्धालुओं का चयन, श्री शिव शक्ति परिवार ने किया सम्मानित

    रेल यात्री संघर्ष समिति जीएम का टाटानगर में विरोध करेगी : सरयू राय

    कांग्रेस सेवादल की जिला कार्यसमिति बैठक आयोजित, संगठन विस्तार और सेवा भावना पर जोर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.