Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » PNB ग्राहकों के लिए खुशखबरी, अब मोबाइल से लॉक करें अपना डेबिट कार्ड
    Headlines

    PNB ग्राहकों के लिए खुशखबरी, अब मोबाइल से लॉक करें अपना डेबिट कार्ड

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 29, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली: देश के दूसरे सबसे बड़ी सरकारी बैंक PNB ने ग्राहकों को खास सुविधा दी है. पंजाब नेशनल बैंक ने ग्राहकों के पैसों को सुरक्षित रखने के लिए खास फीचर की शुरुआत की है. इसकी मदद से आप अपने डेबिट कार्ड लॉक करके और अधिक सुरक्षित बना सकते हैं. पीएनबी ने ट्वीट करके इस बारे में जानकारी दी है. इस सुविधा के तहत पीएनबी के ग्राहक अपने एटीएम कार्ड को बंद या चालू कर सकते हैं. खास बात ये है कि इसके लिए आपको बैंक जाने की जरूरत नहीं है आप अपने मोबाइल के जरिए ही ये काम कर सकते हैं.

    PNB ने किया ट्वीट

    पंजाब नेशनल बैंक ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडिल पर ट्वीट करते हुए कहा कि PNBOne ऐप के जरिए आप अपने एटीएम डेबिट कार्ड को ऑन/ ऑफ कर सकते हैं. आप अपने कार्ड को यूज नहीं करने पर ‘ऑफ’ यानी इसे बंद कर सकते हैं. ऐसा कर आपका बैंक खाते में रखा आपका पैसा सेफ रहेगा.

    PNBOne (मोबाइल ऐप) की मदद से, आप अस्थायी रूप से अपने डेबिट कार्ड को लॉक कर सकते हैं. PNBOne की विशेषताओं के बारे में अधिक जानने के लिए https://tinyurl.com/y8ygdjw4 इस लिंक पर जाएं.

    PNB ONE की खासियत

    >> इस ऐप के जरिए उपयोगकर्ता टीडीएस / फॉर्म 16 प्रमाण पत्र जेनरेट कर सकता है.

    >> उपयोगकर्ता इस विकल्प का उपयोग करके डुप्लिकेट चालान बनवा सकता है.

    >> PNB ONE से लॉग आउट करते समय फीडबैक का भी ऑप्शन दिखाई देगा.

    >> उपयोगकर्ता अपने डेबिट कार्ड के लिए पिन सेट/ रीसेट कर सकता है.

    >> सुकन्या समृद्धि खाते को भी पीएनबी वन ऐप से लिंक कर सकते हैं और राशि ट्रांसफर कर सकते हैं.

    आइए आपको बताते हैं कि आप इस ऐप पर अपने आप को कैसे रजिस्टर कर सकते हैं-

    >> सबसे पहले ऐप में New User पर क्लिक करें.

    >> अब आपको अपना अकाउंट नंबर और मोबाइल एंटर करना होगा.

    >> इसके बाद में आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर OTP आएगा.

    >> अब ओटीपी एंटर करके प्रोसीड पर क्लिक करें.

    >> अब आपको खाते से लिंक्ड आधार कार्ड और पैन नंबर एंटर करना

    होगा.

    >> अब अपनी लॉगइन आईडी और पासवर्ड सेट करें.

    >> ये पूरा प्रोसेस करने के बाद आपका ऐप पर रजिस्ट्रेशन हो जाएगा.

    >> रजिस्ट्रेशन होते ही आपके मोबाइल नंबर पर लॉगइन के लिए

    यूजरआईडी का मैसेज आ जाएगा.

    >> अब आपको पेज के आखिर में लॉगइन पर क्लिक करना है.

    >> अब अपनी यूजर आई एंटर करें और MPIN सेट करें.

    क्या है PNBONE?

    PNB ONE एक मोबाइल बैंकिंग एप्लिकेशन है जो एक ही मंच पर सभी बैंकिंग सुविधाएं प्रदान करता है. इस ऐप के जरिए आप बिना ब्रांच जाएं अपने सभी कामों को निपटा सकते हैं. इसके अलावा ये 24*7 उपलब्ध है.

    इसके जरिए आप कहीं भी और कभी भी बैंकिग कर सकते हैं.

    पूरी तरह से सेफ है ये ऐप- सेफ्टी की नजर से भी यह ऐप काफी अच्छा है. इसमें MPIN के साथ बायोमेट्रिक का भी इस्तेमाल किया जाता है.

    इसके अलावा कोई भी लेनदेन करने के लिए आपको पासवर्ड की जरूरत यानी बिना पासवर्ड के आप कोई लेनदेन नहीं कर पाएंगे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleखेत से निकली शराब की टंकी, तस्करों की करतूत देख डीएम-एसपी भी हुए दंग
    Next Article एमपी कैबिनेट ने दी धर्म स्वातंपय अध्यादेश को मंजूरी, 10 साल की कैद का प्रावधान

    Related Posts

    ओडिशा में अगले तीन साल तक शराब की कोई नयी दुकान नहीं खुलेगी: मुख्यमंत्री

    October 5, 2026

    भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत, दीर्घकालिक वृद्धि के लिए ऊर्जा सुरक्षा जरूरी : चंद्रशेखरन

    October 5, 2026

    बंगाल में छह महीने के भीतर UCC और नए कानूनों का ऐलान सुबेंदु अधिकारी बोले, उत्तराखंड; गुजरात की तर्ज पर बनाएंगे कानून

    October 5, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    Strategic advantages for players with gamblezen and top betting options

    Αποτελεσματικές λύσεις ανθρώπινου δυναμικού μέσω του riverbendhrc.com για την ανάπτυξη της εταιρείας σας

    Πολύτιμες συμβουλές και riverspin για κάθε λάτρη της ψυχαγωγίας

    ओडिशा में अगले तीन साल तक शराब की कोई नयी दुकान नहीं खुलेगी: मुख्यमंत्री

    भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत, दीर्घकालिक वृद्धि के लिए ऊर्जा सुरक्षा जरूरी : चंद्रशेखरन

    बंगाल में छह महीने के भीतर UCC और नए कानूनों का ऐलान सुबेंदु अधिकारी बोले, उत्तराखंड; गुजरात की तर्ज पर बनाएंगे कानून

    अकाउंटेंट की नौकरी पर AI का वार, नई स्टडी ने पेशे के भविष्य को लेकर बढ़ाई चिंता

    24 हजार फीट से अचानक नीचे आया एयर एंबुलेंस जेट, कुछ ही मिनटों में समुद्र में गिरा; 6 लोग लापता

    दिल्ली में CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन तेज, करीब 700 हिरासत में; जंतर-मंतर की ओर बढ़े प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने रोका

    काजीरंगा नेशनल पार्क का नया पर्यटन सीजन शुरू, जीप सफारी बहाल; हाथी सफारी के लिए करना होगा इंतजार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.