Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » PMC बैंक घोटाला- ED की सुई घूमी संजय राउत की पत्नी पर, घंटों तक चली पूछताछ
    Breaking News Headlines

    PMC बैंक घोटाला- ED की सुई घूमी संजय राउत की पत्नी पर, घंटों तक चली पूछताछ

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 5, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मुंबई. पिछले साल पंजाब एंड महाराष्ट्र (PMC) को-ऑपरेटिव बैंक से जुड़ा एक घोटाला सामने आया था. इस मामले की जांच कर रही प्रवर्तन निदेशालय (ED) की सुई अब शिवसेना सांसद संजय राउत के परिवार पर आ रुकी है. इस मामले से जुडी पूछताछ करने के लिए ED ने सोमवार को शिवसेना सांसद संजय राउत की पत्नी वर्षा राउत को अपने दफ्तर बुलाया.

    संजय राउत की पत्नी से हुई पूछताछ : पंजाब एंड महाराष्ट्र (PMC) को-ऑपरेटिव बैंक से घोटाले के तहत घोटाले की रकम की राशि 6500 रुपये थी. इस मामले में मेट्रोपोलिटन अदालत में 32 हजार पन्नों की चार्जशीट जमा की गई थी. इस ममले में जब कड़िया जुड़ने लगी तो शिवसेना सांसद संजय राउत और उनके परिवार का नाम भी सामने आया. उनका नाम सामने आते ही ED की टीम तुरंत एक्टिव हो गई और पहले संजय राउत को पूछताछ के लिए बुलया और अब ED ने इस घोटाले से जुड़े सवाल पूछने के लिए उनकी पत्नी वर्षा राउत को आज ED के दफ्तर बुलाया.

    संजय राउत ने साधा एजेंसी पर निशाना : प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा पत्नी वर्षा राउत को समन भेजने के बाद संजय राउत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए एजेंसी पर निशाना साधा और BJP के निर्देश पर काम करने का आरोप लगाया. साथ ही भड़कते हुए कहा कि, “हम किसी से भी डरने वाले नहीं है. महिलाओं को टारगेट करना कायरता है. घर की महिलाओं को निशाना बनाना कायरता का काम है. हम किसी से डर नहीं रहे हैं और मांगे गए जवाब के अनुसार ही प्रतिक्रिया देंगे. ईडी को कुछ पेपर चाहिए थे, जिसे हमनें समय पर सब्मिट कर दिए.’

    धोखाधड़ी की शुरुआत : इस धोखाधड़ीकी शुरुआत कुछ ऐसे हुई कि, प्रवीण राउत ने अपनी पत्नी माधुरी को 1.6 करोड़ रुपये दिए थे और माधुरी ने इसके बाद साल 2010 और 2011 में ब्याज दर लिए बिना 55 लाख रुपये वर्षा राउत को कर्ज दिया था. इस मामले में ED ने बताया कि, ‘इस रकम का इस्तेमाल वर्षा राउत ने दादर में फ्लैट खरीदने में किया. जांच में पता चला कि वर्षा राउत और माधुरी अवनी कंस्ट्रक्शन में पार्टनर हैं. 12 लाख रुपये की राशि अभी भी बकाया है. ED के अधिकारी इन लेनदेन के संबंध में वर्षा राउत से पूछताछ करना चाहते हैं.

    क्या था PMC बैंक घोटाला मामला : PMC बैंक घोटाले की खबर सितंबर में सामने आई थी. इस मामले में बैंक ने लगभग दिवालिया हो चुके HDIL को दिये गए लोन में लगभग 6,700 करोड़ रुपये को छुपाने की मंशा से ऐसे अकाउंट खोले, जिनकी जानकारी बैंक को नहीं थी. 23 सितंबर 2019 को RBI द्वारा बैंक पर नियामक प्रतिबंध लगा दिये गए थे. शुरुआत में इन अकॉउंटहोल्डरों के लिये पैसे निकलने की सीमा 1000 रुपये प्रतिदिन रखी गई थी, जिसे बाद में एक दम से ही बढ़ा कर 50 हजार रुपये कर दिया गया था.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहिमाचल से लेकर केरल तक बर्ड फ्लू का कहर, अनेक राज्यों ने जारी किया अलर्ट
    Next Article एक बार फिर बाबाओं के चक्कर में पड़ गए है लालू यादव : सुशील मोदी

    Related Posts

    सैन्य मातृशक्ति ने धूमधाम से मनाया मिलन-सह-सावन महोत्सव

    August 9, 2026

    भाजपा की तिरंगा यात्रा में शामिल हुआ जदयू, कार्यकर्ताओं ने दिया राष्ट्रभक्ति और एकता का संदेश

    August 9, 2026

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    August 9, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    सैन्य मातृशक्ति ने धूमधाम से मनाया मिलन-सह-सावन महोत्सव

    भाजपा की तिरंगा यात्रा में शामिल हुआ जदयू, कार्यकर्ताओं ने दिया राष्ट्रभक्ति और एकता का संदेश

    आदिवासी समाज: भारत की आत्मा एवं प्रकृति के संरक्षक – विश्व आदिवासी दिवस विशेष

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति और भारत-चीन संबंध में रणनीतिक पहल

    IIT दिल्ली दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री मोदी का युवाओं को संदेश: भविष्य की कमान Gen Z के हाथों में

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    IIT दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में PM मोदी का युवाओं को संदेश

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति से चीन को स्पष्ट संदेश, 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.