Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » वैश्विक निवेशक भारत की ओर देख रहे, इस ‘‘सुनहरे मौके’’ को न गंवाएं : मोदी ने भारतीय उद्योग जगत से कहा
    Breaking News Business Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    वैश्विक निवेशक भारत की ओर देख रहे, इस ‘‘सुनहरे मौके’’ को न गंवाएं : मोदी ने भारतीय उद्योग जगत से कहा

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 30, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    SYDNEY, AUSTRALIA - MAY 24: Indian Prime Minister Narendra Modi speaks at a joint news conference with Australian Prime Minister Anthony Albanese (R) at Admiralty House on May 24, 2023 in Sydney, Australia. Modi is visiting Australia on the heels of his and Albanese's participation in the G7 summit in Japan. (Photo by Saeed Khan-Pool/Getty Images)
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    वैश्विक निवेशक भारत की ओर देख रहे, इस ‘‘सुनहरे मौके’’ को न गंवाएं : मोदी ने भारतीय उद्योग जगत से कहा

     

     

     

     

    नयी दिल्ली, 30 जुलाई (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि दुनिया भर के निवेशक उत्सुकता से भारत की ओर देख रहे हैं तथा घरेलू उद्योग को आगे आकर इस ‘‘सुनहरे अवसर’’ का लाभ उठाना चाहिए और 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने में अपनी भूमिका निभानी चाहिए।

    ‘विकसित भारत की ओर यात्रा’ विषय पर भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के बजट-पश्चात सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि मोदी सरकार में राजनीतिक इच्छाशक्ति की कमी नहीं है और वह ‘‘राष्ट्र प्रथम दृष्टिकोण’’ को ध्यान में रखते हुए सभी निर्णय लेगी।

    उन्होंने कहा कि भारत आठ प्रतिशत की दर से वृद्धि कर रहा है और वह दिन दूर नहीं जब देश विश्व में तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा।

    प्रधानमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की यह उपलब्धि उनके तीसरे कार्यकाल में हासिल कर ली जाएगी।

    उन्होंने बजट में घोषित विभिन्न उपायों, खासकर सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उद्यम (एमएसएमई) क्षेत्र को बढ़ावा देने वाले उपायों का जिक्र किया, जो रोजगार के करोड़ों अवसर उत्पन्न करता है।

    मोदी ने कहा, ‘‘आज पूरी दुनिया भारत और आपकी ओर देख रही है। सरकार की नीतियां, प्रतिबद्धता और निवेश वैश्विक विकास की नींव बन रहे हैं। दुनिया भर के निवेशक भारत आने को इच्छुक हैं। विश्व नेता भारत को लेकर सकारात्मक हैं। यह भारतीय उद्योग के लिए स्वर्णिम अवसर है और हमें इस अवसर को गंवाना नहीं चाहिए।’’

    उन्होंने कहा कि घरेलू उद्योग को 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने के लिए सरकार के साथ काम करना चाहिए और साथ ही इसे उभरते क्षेत्रों में वैश्विक खिलाड़ी भी बनाना चाहिए।

    प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘ सरकार की मंशा और प्रतिबद्धता स्पष्ट है। चाहे वह राष्ट्र प्रथम हो या 5000 अरब अमेरिकी डॉलर की अर्थव्यवस्था बनना, आत्मनिर्भर भारत… विकसित भारत…हम पूरी लगन के साथ काम कर रहे हैं।’’

    इस ‘‘सुनहरे मौके’’ को न गंवाएं : मोदी ने भारतीय उद्योग जगत से कहा वैश्विक निवेशक भारत की ओर देख रहे
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleवायनाड में राहत, बचाव और पुनर्वास के लिए केंद्र सरकार की ओर से कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी: सरकार
    Next Article मोदी-योगी को लेकर अखिलेश का कटाक्ष : जिसने हराया उसे हटा नहीं पा रहे

    Related Posts

    कपाली में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, संदिग्ध कार से चार मवेशी बरामद, चालक फरार।

    May 1, 2026

    मजदूर दिवस पर टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन परिसर से निकला रैली , इंटक के तमाम शीर्ष नेता हुए शामिल।

    May 1, 2026

    मजदूर दिवस पर मानवता का महादान, शीला मेमोरियल फाउंडेशन ने आयोजित किया भव्य रक्तदान शिविर

    May 1, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    कपाली में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, संदिग्ध कार से चार मवेशी बरामद, चालक फरार।

    मजदूर दिवस पर टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन परिसर से निकला रैली , इंटक के तमाम शीर्ष नेता हुए शामिल।

    मजदूर दिवस पर मानवता का महादान, शीला मेमोरियल फाउंडेशन ने आयोजित किया भव्य रक्तदान शिविर

    मजदूर दिवस पर सफाईकर्मियों का सम्मान, जदयू ने भेंट किए हॉट-पॉट लंच बॉक्स।

    मॉडर्न इंग्लिश स्कूल में मजदूर दिवस पर नन्हे बच्चों ने किया श्रम की गरिमा को सलाम

    जमशेदपुर: जनगणना 2026 की तैयारी तेज, पहली बार पूरी प्रक्रिया होगी डिजिटल

    अपग्रेडेड हाई स्कूलों की बदहाली पर यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन

    झारखंड में स्क्रीन टाइम नीति लागू करने की मांग, सुराज्य अभियान ने सौंपा ज्ञापन

    कोवाली पंचायत सचिवालय बंद मिलने पर विधायक संजीव सरदार सख्त

    जमशेदपुर में मौसम ने ली करवट, झमाझम बारिश से गर्मी से मिली राहत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.