Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मोदी-योगी को लेकर अखिलेश का कटाक्ष : जिसने हराया उसे हटा नहीं पा रहे
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश राजनीति राष्ट्रीय

    मोदी-योगी को लेकर अखिलेश का कटाक्ष : जिसने हराया उसे हटा नहीं पा रहे

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 30, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मोदी-योगी को लेकर अखिलेश का कटाक्ष : जिसने हराया उसे हटा नहीं पा रहे

     

    नयी दिल्ली, 30 जुलाई (भाषा) समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की कथित अंदरूनी खींचतान तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का परोक्ष रूप से हवाला देते हुए मंगलवार को कटाक्ष किया कि ‘‘जिसने हराया, उसे हटा नहीं पा रहे हैं।’’

    यादव ने लोकसभा में केंद्रीय बजट पर चर्चा में भाग लेते हुए यह दावा भी किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ‘‘चलने वाली नहीं, बल्कि गिरने वाली सरकार’’ है तथा यह ‘साइकिल’ के भरोसे ही चल रही है।

    साइकिल समाजवादी पार्टी के साथ साथ तेलुगु देसम पार्टी (तेदेपा) का भी चुनाव चिन्ह है। मौजूदा सरकार में तेदेपा मुख्य घटक दल है।

    सपा प्रमुख ने पिछले दिनों भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की प्रधानमंत्री के साथ बैठक से संबंधित एक वीडियो का हवाला देते हुए तंज कसा, ‘‘जबसे उत्तर प्रदेश में हारे हैं तब से कोई नमस्कार नहीं कर रहा है। वह वीडियो देखा आपने, कोई किसी को नमस्कार नहीं कर रहा है, कोई किसी को देख नहीं रहा है।’’

    यादव ने भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर के साथ नोकझोंक के दौरान प्रधानमंत्री का परोक्ष रूप से हवाला देते हुए सदन में कहा, ‘‘आप अपने आप को ताकतवर कहते थे, लेकिन जिसने (लोकसभा चुनाव में) हराया, उसे हटा नहीं पा रहे हैं।’’

    उन्होंने दावा किया कि केंद्र की सरकार चलने वाली नहीं, बल्कि गिरने वाली सरकार है।

    यादव ने कटाक्ष किया, ‘‘साइकिल ही आपकी सरकार चलवा रही है। जिस दिन साइकिल हट गई, सरकार कैसे चलाएंगे।’’

    उन्होंने कहा कि मोदी सरकार का यह 11वां बजट है, लेकिन फिर भी कोई उम्मीद नजर नहीं आती।

    सपा नेता ने कटाक्ष किया, ‘‘सरकार बनने के बाद जो खुशी दिखाई देनी चहिए थी वह भी दिखाई नहीं दे रही है।’’

    उन्होंने आरोप लगाया कि बजट में युवाओं, बेरोजगारों और गांवों के लिए कुछ नहीं है तथा महंगाई पर अंकुश लगाने के लिए कुछ नहीं किया गया है।

    यादव ने कहा, ‘‘अगर 10 साल में सबकुछ इतना अच्छा हुआ है तो आप भूख सूचकांक में कहां खड़े हैं? आपने ‘मेक इन इंडिया’ का सबसे बड़ा सपना दिखाया। उत्तर प्रदेश को कोई बड़ा प्रोजेक्ट नहीं मिला, हमें सिर्फ प्रधानमंत्री जी मिले हैं।’’

    उन्होंने दावा किया कि सपना तो यह भी दिखाया गया था कि अगर निजीकरण हो जाएगा तो नौकरी मिल जाएंगी, लेकिन नौकरियां कम होती चली गईं।

    सपा नेता ने कहा कि उत्तर प्रदेश के चुनाव परिणाम से दिखाई दे रहा है कि इस सरकार ने कितना काम किया है।

    उन्होंने रेल हादसों का उल्लेख करते हुए ककहा, ‘‘एक और रेल दुर्घटना की खबर सुनी है। जबसे यह सरकार आई है तब से रेल दुर्घटना और पेपर लीक में स्पर्धा चल रही है कि कौन आगे जाएगा।’’

    यादव ने सवाल किया, ‘‘सरकार कहती थी कि किसानों की आय वह दोगुनी कर देगी। 11 साल हो गए, क्या किसानों की आय दोगुनी हो गई? (सत्तापक्ष के) कई सदस्यों की सुनता हूं कि हम एमएसपी दे रहे हैं। अगर आप एमएसपी दे रहे हैं तो उसकी कानूनी गारंटी भी तो दीजिए।’’

    यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में निवेश के लिए बड़े-बड़े समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर हुए, लेकिन जमीन पर कुछ दिखाई नहीं दे रहा है।

    उन्होंने ‘अग्निपथ’ योजना को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा और कहा कि जिस दिन सपा केंद्र की सत्ता में आएगी, उस दिन इसे खत्म किया जाएगा।

    उनका कहना था कि समाजवादियों को यह योजना बिल्कुल भी स्वीकार्य नहीं है।

    मोदी-योगी को लेकर अखिलेश का कटाक्ष : जिसने हराया उसे हटा नहीं पा रहे
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleवैश्विक निवेशक भारत की ओर देख रहे, इस ‘‘सुनहरे मौके’’ को न गंवाएं : मोदी ने भारतीय उद्योग जगत से कहा
    Next Article पारडीह कांवरिया संघ के बैनर तले शिव भक्तों का जत्था बाबा नगरी को हुआ रवाना

    Related Posts

    अंबा में मई दिवस पर शहीद मजदूरों को श्रद्धांजलि, सीपीआईएम ने मजदूर एकता का लिया संकल्प

    May 1, 2026

    गोड्डा में स्व-गणना अभियान को बढ़ावा, मंत्री ने की नागरिकों से सक्रिय भागीदारी की अपील

    May 1, 2026

    ऑनलाइन स्व-गणना अभियान में भागीदारी से मजबूत होगा विकास का आधार:विधानसभाध्यक्ष

    May 1, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    अंबा में मई दिवस पर शहीद मजदूरों को श्रद्धांजलि, सीपीआईएम ने मजदूर एकता का लिया संकल्प

    गोड्डा में स्व-गणना अभियान को बढ़ावा, मंत्री ने की नागरिकों से सक्रिय भागीदारी की अपील

    ऑनलाइन स्व-गणना अभियान में भागीदारी से मजबूत होगा विकास का आधार:विधानसभाध्यक्ष

    जनगणना-2027: जामताड़ा में स्व-गणना अभियान की शुरुआत, 15 मई तक भरें ऑनलाइन फॉर्म

    कपाली में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, संदिग्ध कार से चार मवेशी बरामद, चालक फरार।

    मजदूर दिवस पर टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन परिसर से निकला रैली , इंटक के तमाम शीर्ष नेता हुए शामिल।

    मजदूर दिवस पर मानवता का महादान, शीला मेमोरियल फाउंडेशन ने आयोजित किया भव्य रक्तदान शिविर

    मजदूर दिवस पर सफाईकर्मियों का सम्मान, जदयू ने भेंट किए हॉट-पॉट लंच बॉक्स।

    मॉडर्न इंग्लिश स्कूल में मजदूर दिवस पर नन्हे बच्चों ने किया श्रम की गरिमा को सलाम

    जमशेदपुर: जनगणना 2026 की तैयारी तेज, पहली बार पूरी प्रक्रिया होगी डिजिटल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.