Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पीएम मोदी की हुंकार- तमिलनाडु ये तय कर चुका है;अबकी बार 400 पार
    Breaking News Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    पीएम मोदी की हुंकार- तमिलनाडु ये तय कर चुका है;अबकी बार 400 पार

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 19, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    पीएम मोदी की हुंकार- तमिलनाडु ये तय कर चुका है;अबकी बार 400 पार
    पीएम नरेंद्र मोदी ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि तमिलनाडु ने फैसला कर लिया है कि एक-एक वोट बीजेपी-एनडीए को जाएगा. तमिलनाडु निर्णय कर चुका है कि अबकी बार 400 पार. पीएम ने कहा कि तमिलनाडु से मिल रहे प्यार से इंडिया गबंधन के लोगों को परेशानी हो रही है.
    लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी जोर शोर से प्रचार प्रसार में जुटी है. इसी के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले 5 दिन के दक्षिण भारत के दौरे पर हैं. पीएम इस बार दक्षिण के राज्यों को साधने की हर मुमकिन कोशिश कर रहे हैं. 19 मार्च को सुबह केरल के पलक्कड़ में रोड शो करने के बाद पीएम मोदी तमिलनाडु के सेलम पहुंचे.

     

     

     

    सेलम पहुंचे पीएम मोदी ने एक विशाल जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान पीएम ने कहा कि लोगों से मिल रहे जनसमर्थन ने डीएमके सरकार की नींद उड़ा दी है. तमिलनाडु ने फैसला कर लिया है कि एक-एक वोट बीजेपी-एनडीए को जाएगा. तमिलनाडु निर्णय कर चुका है कि अबकी बार 400 पार. अपने संबोधन में उन्होंने विपक्षी गठबंधन पर जमकर निशाना साधा. पीएम ने कहा कि तमिलनाडु से मिल रहे समर्थन को देखकर इंडिया गठबंधन के लोगों को काफी दिक्कत हो रही है. पीएम ने कहा कहा कि पूरा देश देख रहा है कि कैसे बीजेपी को इस राज्य में प्यार मिल रहा है.

     

     

     

    ‘शक्ति का विनाश करना चाहता है इंडिया गठबंधन’
    पीएम मोदी ने कहा कि अभी तो लोकसभा चुनाव के प्रचार अभियान की शुरुआत हुई है. लेकिन इंडिया गठबंधन मुंबई में हुई अपनी पहली रैली में ही खुलकर सामने आ गया. पीएम ने राहुल गांधी के शक्ति वाले बयान का जिक्र करते हुए कहा कि ये लोग शक्ति को मिटाना चाहता है. हिंदू धर्म की जिस शक्ति में आस्था है ये लोग उसका विनाश करना चाहते हैं. उन्होंने आगे कहा कि हिंदू धर्म क्या होता है ये बात तमिलनाडु के लोगों को अच्छी तरह से पता है.

     

     

     

    तमिलनाडु से होगी गठबंधन को हराना की शुरूआत
    पीएम ने आगे कहा कि शास्त्र इस बात के गवाह हैं कि जो शक्ति को खत्म करने का विचार रखते हैं उनका विनाश जरूर होता है. उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन के ऐसे आइडियाज को हराने की शुरुआत तमिलनाडु से होगी. 19 अप्रैल को सबसे पहले तमिलनाडु इन्हें हराने की शुरूआत करेगा.

     

     

    पीएम ने कहा कि गठबंधन का बयान पूरी तरह से हिंदू धर्म और हिंदू आस्था का अपमान है. हिंदू धर्म में ‘शक्ति’ का मतलब है मातृ शक्ति, नारी शक्ति है. लेकिन इंडिया गठबंधन इस शक्ति को खत्म कर देना चाहता है. पीएम मोदी ने कहा कि मोदी, देश की नारी शक्ति की हर परेशानी के आगे मोदी ढाल बनकर खड़ा है.

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबोल गया राहुल नादान ,शक्ति पर अमर्यादित बयान
    Next Article श्री पंचाजुना अखाड़ा समिति महावीर मंदिर गड़ाबासा के अध्यक्ष बने महेश सिंह

    Related Posts

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    July 22, 2026

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    July 22, 2026

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया पीछे हटने का दावा

    राहुल गांधी ने छात्रों को आतंकवादी नहीं बताया, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    JPSC पीटी परीक्षा रद्द करने की मांग पर भाजयुमो का जोरदार प्रदर्शन, CBI जांच की मांग उठी

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह के ‘पीछे हटने’ के दावे को खारिज किया, कहा- ‘वह अप्रासंगिक व्यक्ति’

    छत्तीसगढ़ में भाजपा ने कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने की कोशिश, पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े

    राहुल गांधी ने बुधवार को प्रदर्शन कर रहे छात्रों को अपना पूरा समर्थन देते हुए कहा – शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    छत्तीसगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय का घेराव, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.