Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » प्रधानमंत्री मोदी ने गुयाना में की भारतीय समुदाय से मुलाकात
    Headlines अन्तर्राष्ट्रीय राजनीति राष्ट्रीय

    प्रधानमंत्री मोदी ने गुयाना में की भारतीय समुदाय से मुलाकात

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 20, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    प्रधानमंत्री मोदी ने गुयाना में की भारतीय समुदाय से मुलाकात

    जॉर्जटाउन (गुयाना), 20 नवंबर (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को गुयाना में प्रवासी भारतीयों की प्रशंसा की और कहा कि उन्हें यह देखकर खुशी हुई कि ये लोग विभिन्न क्षेत्रों में अपनी पहचान बना रहे हैं।

    मोदी की यह यात्रा 50 साल से भी अधिक समय में किसी भारतीय शासनाध्यक्ष की पहली यात्रा है। वे मंगलवार देर रात ब्राजील से रवाना होने के बाद तड़के यहां पहुंचे और उन्होंने होटल में प्रवासी भारतीयों से बातचीत की।

    विदेश मंत्रालय (एमईए) के अनुसार, गुयाना में भारतीय मूल के लगभग 3,20,000 लोग हैं। मंत्रालय ने इसे ‘‘सबसे प्राचीन भारतीय समुदाय करार दिया जो 185 साल से भी पहले वहां आए थे।’’

     

     

    भारतीय उच्चायोग के अनुसार भारतीय मूल के लोगों के अलावा यहां लगभग 2,000 भारतीय नागरिक हैं जिनमें मुख्य रूप से भारतीय दूतावास के सदस्य, भारतीय सांस्कृतिक केंद्र, बैंक ऑफ बड़ौदा और अन्य अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों के कर्मचारी, चिकित्सक, नर्स, निजी चिकित्सा संस्थानों के छात्र तथा स्थानीय कंपनियों, अस्पतालों और गुयाना विश्वविद्यालय में कार्यरत कर्मचारी शामिल हैं।

    मोदी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘ गुयाना में भारतीय समुदाय को उनके गर्मजोशी भरे और जोशीले स्वागत के लिए दिल से धन्यवाद। उन्होंने दिखाया है कि दूरी कभी भी अपनी जड़ों से जुड़े रहने में बाधा नहीं बनती। समुदाय को विभिन्न क्षेत्रों में अपनी पहचान बनाते देखकर खुशी हुई।’’

     

     

    प्रधानमंत्री मोदी ने कुछ तस्वीरें भी साझा कीं।

    विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘ प्रधानमंत्री का भारतीय समुदाय और भारत-गुयाना प्रवासी समुदाय ने गुयाना के कई कैबिनेट मंत्रियों की उपस्थिति में भव्य स्वागत किया।’’

    इस दौरान भारतीय समुदाय के लोग पारंपरिक परिधान पहने हुए थे और कई ने तिरंगा भी लिया हुआ था। इसबीच एक प्रशंसक ने मोदी को एक रेखाचित्र भी भेंट किया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहॉरर कार्यक्रम रामसे हाउस का प्रसारण आगामी माह से डीडी नेशनल चैनल पर
    Next Article सदर अस्पताल से मंडलकारा का कैदी हुआ फरार

    Related Posts

    ड्रग माफिया का सपना चकनाचूर! नालासोपारा से तेलंगाना तक फैला नेटवर्क ध्वस्त, 70 किलो MD ड्रग्स जब्त!

    October 25, 2026

    वोट चोरी का शोर और लोकतंत्र की असली चुनौती

    October 25, 2026

    अंतर्राष्ट्रीय कलाकार दिवस (25 अक्टूबर) पर विशेष

    October 25, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ड्रग माफिया का सपना चकनाचूर! नालासोपारा से तेलंगाना तक फैला नेटवर्क ध्वस्त, 70 किलो MD ड्रग्स जब्त!

    वोट चोरी का शोर और लोकतंत्र की असली चुनौती

    अंतर्राष्ट्रीय कलाकार दिवस (25 अक्टूबर) पर विशेष

    एक व्हाट्सएप चैट,स्क्रीनशॉट हत्या का आरोप और सुप्रीम कोर्ट का फैसला! -हत्या के केस में फैसले ने बढ़ा

    सीबीआई की बड़ी कार्रवाई! मुंबई की कंपनी पर ₹212 करोड़ का बैंक फ्रॉड केस, डायरेक्टर्स के घरों पर छापे

    खेती से लेकर पशुपालन तक, योजनाओं की रफ्तार बढ़ाने का निर्देश

    सड़क निर्माण में गुणवत्ता से समझौता नहीं हो : कान्हु मुर्मू

    *फल दुकान में घुसा पुट्टी लदा ट्रक, पेड़ से टकराकर रुका

    मधुआबेड़ा में कोजागरी लक्ष्मी पूजा की तैयारियां पूरी

    जादूगोड़ा में पहली बार विजया मिलन समारोह, सभी पूजा समितियां सम्मानित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.