Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ‘पीएम मोदी ने AAP को कुचलने में कोई कसर नहीं छोड़ी’ : अरविंद केजरीवाल
    Breaking News Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    ‘पीएम मोदी ने AAP को कुचलने में कोई कसर नहीं छोड़ी’ : अरविंद केजरीवाल

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 11, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    ‘पीएम मोदी ने AAP को कुचलने में कोई कसर नहीं छोड़ी’ : अरविंद केजरीवाल

    दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जेल से रिहा होने के बाद आज हनुमान मंदिर के दर्शन किए। इसके बाद उन्होंने एक सभा संबोधित किया। अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि पीएम मोदी तानाशाही चला रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी आम आदमी पार्टी को कुचलने की कोशिश कर रहे हैं।

     

     

    ‘पीएम मोदी ने AAP को कुचलने में कोई कसर नहीं छोड़ी’
    मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, “सीधा जेल से मैं आपके बीच आ रहा हूं। 50 दिन के बाद आपके बीच आकर अच्छा लग रहा है। अभी मैंने परिवार के साथ मंदिर जाकर दर्शन किए। किसी को उम्मीद नहीं थी की चुनाव के बीच में मैं आपके बीच आ जाऊंगा लेकिन हमारे ऊपर बजरंग बली कृपा है। हमारी पार्टी को कुचलने, खत्म करने में प्रधानमंत्री ने कोई कसर नहीं छोड़ी। एक साथ पार्टी के चार टॉप के नेता को जेल भेज दिया गया। यह एक पार्टी नहीं एक सोच हैं, जितना यह खत्म करेंगे उतनी यह पार्टी बढ़ेगी। जो लोग मोदी जी से मिलने जाते हैं, वे(प्रधानमंत्री) उनसे सबसे पहले AAP पार्टी के बारे में 10-15 मिनट बात करते हैं।”

     

    मोदी जी देश के सारे नेताओं को खत्म करना चाहते हैं
    केजरीवाल ने कहा, “प्रधानमंत्री ने एक बेहद खतरनाक मिशन चालू किया है। उस मिशन का नाम है ‘वन नेशन वन लीडर’। देश के सारे नेताओं को मोदी जी खत्म करना चाहते हैं। जितने विपक्ष के नेता हैं उन्हें जेल भेजेंगे… अगर वे यह चुनाव जीत गए तो थोड़े दिन के बाद ममता दीदी, तेजस्वी यादव, स्टालिन साहब, पिनाराई विजयन, उद्धव ठाकरे जेल के अंदर होंगे। जितने भी विपक्ष के नेता हैं जेल में होंगे।”

     

    आडवाणी जोशी जैसे नेताओं की राजनीति खत्म कर दी
    दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा, “इन्होंने आडवाणी जी, मुरली मनोहर जोशी, सुमित्रा महाजन की राजनीति खत्म कर दी। शिवराज सिंह चौहान जिन्होंने मध्य प्रदेश का चुनाव जिताया, उन्हें CM नहीं बनाया, उनकी राजनीति खत्म कर दी। वसुंधरा राजे, खट्टर साहब, रमन सिंह की राजनीति खत्म कर दी अब अगला नंबर योगी आदित्यनाथ का है। अगर ये चुनाव यह जीत गए तो दो महीने में उत्तर प्रदेश का CM बदल दिया जाएगा… यही तानाशाही है।”

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमुकेश मित्तल ने एसएसपी से कृष्णा नरेडी मामले में बिस्टुपुर थाना की शिथिलता की शिकायत की
    Next Article अंतर्राष्ट्रीय नर्सिंग दिवस के अवसर पर रंभा कॉलेज आफ नर्सिंग में एक कांफ्रेंस का आयोजन

    Related Posts

    एक पिता की पीड़ा, हम सबके लिए आईना

    May 25, 2026

    टाटानगर रेलवे स्टेशन के बाहर कोबरा मिलने से मचा हड़कंप, रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा जाएगा

    May 24, 2026

    TMH के सामने 27 मई से अनिश्चितकालीन धरना का ऐलान

    May 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    एक पिता की पीड़ा, हम सबके लिए आईना

    टाटानगर रेलवे स्टेशन के बाहर कोबरा मिलने से मचा हड़कंप, रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा जाएगा

    TMH के सामने 27 मई से अनिश्चितकालीन धरना का ऐलान

    परसुडीह में जमीन विवाद पर बवाल, ग्रामीणों ने निर्माणाधीन दीवार तोड़ी; इलाके में तनाव

    राम मंदिर में संपन्न हुआ तिरुपति बालाजी अन्न प्रसादम, 2800 श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

    कीनन स्टेडियम के पास महिला से पर्स स्नैचिंग, गिरकर हुई घायल

    कांग्रेस कार्यालय में आयोजित हुआ “शिकायत/निवारण कार्य दिवस

    श्री कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए 7 श्रद्धालुओं का चयन, श्री शिव शक्ति परिवार ने किया सम्मानित

    रेल यात्री संघर्ष समिति जीएम का टाटानगर में विरोध करेगी : सरयू राय

    कांग्रेस सेवादल की जिला कार्यसमिति बैठक आयोजित, संगठन विस्तार और सेवा भावना पर जोर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.