Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अंतर्राष्ट्रीय नर्सिंग दिवस के अवसर पर रंभा कॉलेज आफ नर्सिंग में एक कांफ्रेंस का आयोजन
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड शिक्षा

    अंतर्राष्ट्रीय नर्सिंग दिवस के अवसर पर रंभा कॉलेज आफ नर्सिंग में एक कांफ्रेंस का आयोजन

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 11, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    अंतर्राष्ट्रीय नर्सिंग दिवस के अवसर पर रंभा कॉलेज आफ नर्सिंग में 11 मई शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय नर्सिंग दिवस के अवसर पर एक कांफ्रेंस का आयोजन।
    अंतर्राष्ट्रीय नर्सिंग दिवस के अवसर पर रंभा कॉलेज आफ नर्सिंग में 11 मई शनिवार को एक कांफ्रेंस का आयोजन किया गया जिसका विषय था ” क्वालिटी एश्योरेंस एंड स्टैंडर्ड इन नर्सिंग प्रैक्टिस । ”

     

    इस कांफ्रेंस में “की नोट स्पीकर” के रूप में प्रोफेसर देवस्मिता त्रिपाठी, एन पी एम स्कूल एंड काॅलेज ऑफ नर्सिंग क्योंझर, उड़ीसा से आमंत्रित थी।
    प्रोफेसर संतोषिनी जेना ( सद्गुरु काॅलेज ऑफ नर्सिंग उड़ीसा ) भी अतिथि वक्ता के रूप में उपस्थित थी ।
    कोल्हान विश्वविद्यालय से असिस्टेंट प्रोफेसर और एन एस एस कोऑर्डिनेटर डॉक्टर दारा सिंह गुप्ता, सदर अस्पताल की प्रिंसिपल बिजली मैथ्यू जी , गांधी काॅलेज ऑफ नर्सिंग से प्रोफेसर रजत कुमार पांडे भी अतिथि वक्ता के तौर पर उपस्थित रहे ।

     

    कार्यक्रम का आरंभ दीप प्रज्वलन और ईश वंदना के साथ किया गया ।तत्पश्चात सभी गणमान्य अतिथियों को प्रतीक चिन्ह , उत्तरीय और पौधा भेंट कर उनकी उपस्थिति के प्रति सम्मान प्रदर्शित किया गया। छात्रा दिव्या ने स्वागत गीत नृत्य प्रस्तुत किया। विषय प्रवेश कराते हुए सचिव गौरव बचन ने कहा कि नर्सिंग सबसे सम्मानित और आवश्यक प्रोफेशन है। हम सभी को इसके प्रति सम्मान प्रदर्शित करना चाहिए।
    आशीर्वचन देते हुए अध्यक्ष राम बच्चन जी ने कहा कि इस तरह के शैक्षणिक आयोजन हमें सीखने का अवसर देता है।

     

    की नोट स्पीकर प्रोफेसर देवस्मिता त्रिपाठी ने अपने वक्तव्य में कहा कि नर्सिंग और स्वास्थ्य क्षेत्रों में भी नवाचार और सक्रियता की जरूरत है।
    बिजली मैथ्यू जी ने
    “रिसेंट टेक्नोलॉजी इन नर्सिंग” विषय पर अपना विचार व्यक्त किया।
    सद्गुरु कॉलेज, कटक की असिस्टेंट प्रोफेसर संतोषनी जेना ने मॉडल ऑफ क्वालिटी एश्योरेंस इन नर्सिंग प्रैक्टिस पर अपने विचार व्यक्त किया।

    इस कांफ्रेंस में रंभा शैक्षणिक संस्थान के फैकल्टी के द्वारा लिखे गए रचनाओं का संकलन पुस्तक “एन ई पी 2020: रिवाइवल ऑफ एजुकेशन” का विमोचन भी अतिथियों के कर कमलों द्वारा किया गया । पुस्तक के विषय पर डॉक्टर सुमन लता ने अपनी बात रखी।
    कॉन्फ्रेंस के दौरान नर्सिंग विद्यार्थियों के द्वारा पोस्टर मेकिंग कंपटीशन भी रखा गया था जिसका जजमेंट बिजली मैथ्यू मैडम और प्रोफेसर संतोषिनी जेना मैडम के द्वारा किया गया। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर रहे छात्र ऋषु राज, द्वितीय स्थान पर रही पी दिव्या रौशनी और तृतीय स्थान पर रही खुशी कुमारी।

     

     

    द्वितीय सत्र में असिस्टेंट प्रोफेसर रिसाली मैम , असिस्टेंट प्रोफेसर मोनीषा मैम, ट्यूटर नमानि मैम , गांधी नर्सिंग काॅलेज के रजत कुमार पांडे ने पीपीटी के द्वारा अपना पेपर प्रजेंट किया।
    कार्यक्रम का संचालन किया असिस्टेंट प्रोफेसर रिसाली और ट्यूटर वसंती तियू ने और धन्यवाद ज्ञापन किया ट्यूटर नमानी भुईंया ने ।
    कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रिंसिपल डॉक्टर संजाॅय , असिस्टेंट प्रोफेसर मोनीषा संतरा , ट्यूटर पूजा लोहार , शिल्पा कुमारी ,डॉक्टर सुमन लता , लेक्चरर अमृता सुरेन इत्यादि की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article‘पीएम मोदी ने AAP को कुचलने में कोई कसर नहीं छोड़ी’ : अरविंद केजरीवाल
    Next Article मोदी के लिए अगली सरकार बनाना बहुत मुश्किल : खरगे

    Related Posts

    कश्मीर में बर्फबारी; गुलमर्ग-जोजिला सफेद, मौसम विभाग का नया अलर्ट जारी

    November 12, 2026

    केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद, 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

    November 12, 2026

    आम्रपाली कोल परियोजना में ट्रांसपोर्टिंग कंपनी के कार्यालय पर ताबड़तोड़ फायरिंग, राहुल दुबे ने ली जिम्मेदारी

    November 12, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    कश्मीर में बर्फबारी; गुलमर्ग-जोजिला सफेद, मौसम विभाग का नया अलर्ट जारी

    केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद, 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

    आम्रपाली कोल परियोजना में ट्रांसपोर्टिंग कंपनी के कार्यालय पर ताबड़तोड़ फायरिंग, राहुल दुबे ने ली जिम्मेदारी

    मूडीज ने बढ़ाया भारत की विकास दर का अनुमान, अब 7% रहने की उम्मीद

    यूपी चुनाव 2027 से पहले चंद्रशेखर आजाद और ओवैसी का गठबंधन, ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’ नाम से उतरेंगे मैदान में

    बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का खतरा, बन सकता है कम दबाव का क्षेत्र; दक्षिण भारत के राज्यों में बारिश का अलर्ट

    त्योहारों की भीड़ के बीच टाटानगर स्टेशन पर यात्रियों की आवाजाही रही सुचारू, रेलवे की टीम ने संभाला मोर्चा

    नेपाल में 700 मीटर गहरी खाई में गिरी माइक्रो बस , चालक समेत 10 की मौत; 5 घायल

    निशा भगत आत्महत्या मामले में सीबीआई जांच की अनुशंसा पर रघुवर दास ने जताया आभार

    FastPay Casino: Short, Sharp Sessions and the Mobile Habit That Sticks

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.