Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पीएम मोदी उज्बेकिस्तान और किर्गिस्तान रवाना, एससीओ समिट में लेंगे हिस्सा, रिश्ते मजबूत करने पर फोकस
    Breaking News Headlines

    पीएम मोदी उज्बेकिस्तान और किर्गिस्तान रवाना, एससीओ समिट में लेंगे हिस्सा, रिश्ते मजबूत करने पर फोकस

    News DeskBy News DeskAugust 29, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने तीन दिवसीय दौरे पर उज्बेकिस्तान और किर्गिस्तान रवाना हो गए. इस दौरे में वे 26वें शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे और प्रतिनिधिमंडल स्तर की बातचीत करेंगे. इस दौरे का मकसद मध्य एशिया में भारत की रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करना और क्षेत्र से सभ्यतागत जुड़ाव को गहरा करना है.

    दक्षिण-एशियाई और प्रवासी

    प्रधानमंत्री मोदी ने प्रस्थान से पहले कहा कि यह दौरा शांति, स्थिरता और समृद्धि के साझा लक्ष्यों को आगे बढ़ाने में मदद करेगा. ये मूल्य भारत की वैश्विक भागीदारी के केंद्र में हैं.

    उज्बेकिस्तान के दौरे पर पीएम मोदी

    इस दौरे के पहले पड़ाव पर पीएम मोदी उज्बेकिस्तान की राजधानी ताशकंद पहुंचेगे. यह उनका उज्बेकिस्तान का चौथा दौरा होगा. यहां वे राष्ट्रपति शावकत मिर्जियोयेव के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की बातचीत करेंगे. दोनों देश अपनी रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा करेंगे. पीएम मोदी शास्त्री मेमोरियल और ताशकंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ ओरिएंटल स्टडीज स्थित महात्मा गांधी सेंटर का भी दौरा करेंगे. उन्होंने इसे भारत और उज्बेकिस्तान के बीच सांस्कृतिक और जन-जन स्तर के गहरे रिश्तों का प्रतीक बताया. व्यापार, निवेश, डिजिटल कनेक्टिविटी, रक्षा और ऊर्जा सहयोग बढ़ाने पर भी फोकस रहेगा.

    किर्गिस्तान में एससीओ समिट

    पीएम मोदी उज्बेकिस्तान में 30 अगस्त तक रहेंगे. इसके बाद प्रधानमंत्री किर्गिस्तान की राजधानी बिष्केक जाएंगे, जहां एससीओ शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे. यह सम्मेलन एससीओ की 25वीं वर्षगांठ का भी प्रतीक है. भारत 2017 से इसका पूर्ण सदस्य है. समिट के दौरान पीएम मोदी रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन समेत कई नेताओं से द्विपक्षीय मुलाकात करेंगे. वे छठे विश्व नोमैड गेम्स के उद्घाटन समारोह में भी शामिल होंगे. प्रधानमंत्री ने कहा कि वे क्षेत्र में सुरक्षा, कनेक्टिविटी और अवसर के भारत के विजन को आगे बढ़ाने के लिए काम करेंगे. आतंकवाद, अलगाववाद और उग्रवाद से मुक्त क्षेत्र बनाने पर जोर रहेगा. यह दौरा मध्य एशिया के साथ भारत के रिश्तों को नई दिशा देने वाला माना जा रहा है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleखेलों के जरिए चैंपियन गढ़ने और सशक्त समुदाय बनाने में टाटा स्टील की अहम भूमिका
    Next Article महाराष्ट्र : जरांगे की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू, सीएम और डिप्टी सीएम पर लगाए गंभीर आरोप

    Related Posts

    पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा के लिए राष्ट्रीय पोर्टल की मांग

    October 14, 2026

    चाईबासा के पंकज खिरवाल के बेटे-बेटी बने हाईकोर्ट के अधिवक्ता, परिवार का बढ़ाया मान

    October 14, 2026

    सपदा घाट से बालू लदे दो ट्रैक्टर जब्त, हाइवा पर कार्रवाई नहीं होने से उठे सवाल

    October 14, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा के लिए राष्ट्रीय पोर्टल की मांग

    चाईबासा के पंकज खिरवाल के बेटे-बेटी बने हाईकोर्ट के अधिवक्ता, परिवार का बढ़ाया मान

    सपदा घाट से बालू लदे दो ट्रैक्टर जब्त, हाइवा पर कार्रवाई नहीं होने से उठे सवाल

    उद्योगों की जरूरत के मुताबिक प्रशिक्षण पर जोर, आईडीटीआर में जुटे उद्यमी

    अमित शाह का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले 2029 में भी मोदी के नेतृत्व में जीतेगा NDA

    टाटा स्टील की डिजिटल पहल श्रम लाभ से ठेका कर्मचारियों को मिलेगी वेतन, ईपीएफ और कल्याणकारी योजनाओं की

    भारत की प्राचीन ज्ञान परंपराएं आज भी दुनिया को जोड़ रही हैं : मोदी

    अग्रसेन मार्ग विवाद में मुकेश मित्तल पर सवालों की बौछार, फैसले से कटघरे में सम्मेलन का नेतृत्व

    रघु महतो हत्याकांड का खुलासा, तीन सहकर्मी गिरफ्तार

    नहर से पाइपलाइन तक: गम्हरिया में बदलेगी सिंचाई व्यवस्था

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.