Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » प्रधानमंत्री मोदी ने गुजरात के सूरत और अहमदाबाद को दी मेट्रो परियोजनाओं की सौगात
    Breaking News Headlines

    प्रधानमंत्री मोदी ने गुजरात के सूरत और अहमदाबाद को दी मेट्रो परियोजनाओं की सौगात

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 18, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को गुजरात को दो सौगात दी है. पीएम मोदी ने अहमदाबाद मेट्रो परियोजना के दूसरे चरण और सूरत मेट्रो रेल परियोजना के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भूमि पूजन किया.

    इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि उत्तरायण की शुरुआत में आज अहमदाबाद और सूरत को बहुत ही अहम उपहार मिल रहा है. देश में मेट्रो मार्ग को मजबूत किया जा रहा है. इससे सूरत के व्यापारिक नेटवर्क आपस में जुड़ेंगे. आज अहमदाबाद में 17 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा के इंफ्रास्ट्रक्चर का काम शुरू हो रहा है. ये दिखाता है कि कोरोना के इस काल में भी नए इंफ्रास्ट्रक्चर के निर्माण को लेकर देश के प्रयास लगातार बढ़ रहे हैं.

    उन्होंने कहा कि आज सूरत आबादी के लिहाज से एक तरफ देश का आठवां बड़ा शहर है, लेकिन दुनिया का चौथा सबसे विकसित होता शहर भी है. दुनिया के हर 10 हीरों में से 9 सूरत में तराशे जाते हैं. आज हम शहरों के परिवहन को एक इंटीग्रेटेड सिस्टम के तौर पर विकसित कर रहे हैं. यानी बस, मेट्रो, रेल सब अपने अपने हिसाब से नहीं दौड़ें, बल्कि एक सामूहिक व्यवस्था के तौर पर काम करें, एक दूसरे के पूरक बनें.

    पीएम मोदी ने कहा कि 2014 से पहले के 10-12 साल में सिर्फ 225 किमी मेट्रो लाइन ऑपरेशनल हुई थी. वहीं बीते 6 वर्षों में 450 किमी से ज्यादा मेट्रो नेटवर्क चालू हो चुका है. अहमदाबाद के बाद सूरत गुजरात का दूसरा बड़ा शहर है जो मेट्रो जैसे आधुनिक पब्लिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम से जुड़ेगा. सूरत में मेट्रो नेटवर्क एक प्रकार से पूरे शहर के महत्वपूर्ण व्यापारी केंद्र को आपस में कनेक्ट करेगा.

    पीएम मोदी ने कहा कि देश के 27 शहरों में मेट्रो लाइन का 1000 किमी का कार्य चल रहा है. एक समय ऐसा था, जब मेट्रो नेटवर्क के संबंध में देश में कोई भी आधुनिक सोच नहीं थी. कोई मेट्रो नीति नहीं थी. इसलिए विभिन्न शहरों में विभिन्न तरह की मेट्रो चल रही हैं.

    पहला कॉरिडोर मोटेरा स्टेडियम से महात्मा मंदिर तक होगा और इसकी कुल लंबाई 22.83 किलोमीटर होगी, जबकि दूसरा कॉरिडोर जीएनएलयू से गिफ्ट सिटी तक होगा और इसकी कुल लंबाई 5.41 किलोमीटर होगी. इन परियोजनाओं पर कुल लागत 5384.17 करोड़ रुपये की आएगी. कुल 40.35 किलोमीटर लंबाई के दो मेट्रो रेल गलियारों वाली सूरत मेट्रो रेल परियोजना की अनुमानित लागत 12020.32 करोड़ रुपए है.

    सूरत मेट्रो रेल परियोजना की सरथना से ड्रीम सिटी तक पहले गलियारे की कुल लंबाई 21.61 किलोमीटर है, जिसमें से 6.47 किलोमीटर हिस्सा भूमिगत है और 15.14 किलोमीटर हिस्सा एलिवेटिड है. यह गलियारा 20 स्?टेशनों – सरथना, नेचर पार्क, कपोदरा, लाभेश्वर चौक एरिया, सेंट्रल वेयर हाउस, सूरत रेलवे स्टेशन, मस्कटी हॉस्पिटल, गांधी बाग, मजूर गेट, रूपाली कनाल, ड्रीम सिटी को जोड़ता है.

    दूसरा गलियारा भेसन से सरोली लाइन का है, जो 18.74 किलोमीटर लंबा है. यह पूरी तरह एलिवेटिड गलियारा है. यह 18 मेट्रो स्टेशनों- भेसन, उगाट, वारिग्रह, पालनपुर रोड, एलपी सावनी स्कूल, अडाजन गाम, एक्वेरियम, मजूर गेट, कामेला दरवाजा, मगोब और सरोली को जोड़ता है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसुप्रीम कोर्ट में किसान आंदोलन मामले की सुनवाई टली, सीजेआई ने कहा हमारे दखल को गलत समझा गया
    Next Article हिन्दुत्व के सशक्तीकरण का अभियान

    Related Posts

    ऑटो-टैक्सी चलाना हुआ और आसान: RTO के इन 16 मौखिक सवालों से चुटकियों में दूर होगा मराठी का डर

    August 31, 2026

    युवाचार्य महावीर कुमार बने तेरापंथ के नए उत्तराधिकारी, अध्यात्म जगत में नए युग का आगाज

    August 31, 2026

    साइबर अंधेरे में आतंक का नया जाल

    August 31, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    ऑटो-टैक्सी चलाना हुआ और आसान: RTO के इन 16 मौखिक सवालों से चुटकियों में दूर होगा मराठी का डर

    युवाचार्य महावीर कुमार बने तेरापंथ के नए उत्तराधिकारी, अध्यात्म जगत में नए युग का आगाज

    साइबर अंधेरे में आतंक का नया जाल

    गणिनाथ सेवा संस्थान ने आयोजित की विभिन्न प्रतियोगिताएं, सैकड़ों बच्चों व महिलाओं ने लिया हिस्सा

    टाटा संस की एजीएम पर दिसंबर तक फैसला टला*

    सरकारी भूमि मामले में कार्रवाई नहीं हुई तो 15 से भूख हड़ताल*

    खरकई खतरे के निशान से 21 सेंटीमीटर ऊपर, आदित्यपुर में बाढ़ का खतरा बरकरार*

    दुर्गा पूजा का नोटिस लगाने पहुंचे मंदिर समिति के कैशियर पर हमला, एक गिरफ्तार

    सर्पदंश को लेकर गम्हरिया स्टेशन पर चलाया गया जागरूकता अभियान

    दिनेश कुमार महतो का चयन अस्सिस्टेंट प्रोफेस्सर के लिए चयन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.