Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पीएम मोदी ने मंत्रियों को दी नसीहत, भारत-इंडिया विवाद पर बोलने से बचें, सनातन पर तथ्यों के साथ जवाब दें
    Breaking News Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    पीएम मोदी ने मंत्रियों को दी नसीहत, भारत-इंडिया विवाद पर बोलने से बचें, सनातन पर तथ्यों के साथ जवाब दें

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 6, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    पीएम मोदी ने मंत्रियों को दी नसीहत, भारत-इंडिया विवाद पर बोलने से बचें, सनातन पर तथ्यों के साथ जवाब दें
    नई दिल्ली. देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली जी-20 शिखर सम्मेलन को लेकर दुल्हन की तरह तैयार हो गई है. ये आयोजन 9-10 सितंबर को होगा, जिसमें कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष और प्रतिनिधि शिरकत करेंगे. जी-10 समिट को लेकर दिल्ली में तीन दिन के लिए सार्वजनिक अवकाश भी घोषित है. इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को मंत्रियों के साथ बैठक की और उन्हें कुछ जरूरी निर्देश दिए हैं.

     

     

     

    आपको बता दें कि राष्ट्रपति भवन की ओर से जी-20 समिट के रात्रि भोज के लिए जारी पत्र में प्रेसीडेंट ऑफ भारत लिखा गया था, जिसे लेकर कांग्रेस समेत कई विपक्षी दलों ने आपत्ति जताई है. उनका कहना है कि लेटर में प्रेसीडेंट ऑफ भारत के बजाए प्रेसीडेंट ऑफ इंडिया लिखा होना चाहिए. इसे लेकर पीएम मोदी ने मंत्री परिषद की बैठक में भारत बनाम इंडिया विवाद पर भी मंत्रियों से नहीं बोलने की हिदायत दी. हालांकि, उन्होंने सनातन धर्म विवाद पर तथ्यों के साथ बोलने की छूट दी है.

     

     

    पीएम मोदी ने अपने मंत्रियों को सलाह दी है कि अधिकृत व्यक्ति के अलावा कोई भी मंत्री भारत बनाम इंडिया विवाद पर न बोलें, जबकि सनातन धर्म के बयानों पर तथ्यों के साथ जवाब दें. उन्होंने कहा कि 9 सितंबर को होने वाले रात्रि भोज में हिस्सा लेने वाले मंत्री अपनी गाडिय़ों से संसद भवन परिसर पहुंचे और बसों में बैठकर वेन्यू तक जाएं. रात्रि भोज में आमंत्रित मुख्यमंत्री भी अपने काफिले के साथ संसद भवन परिसर पहुंचेंगे और वहां से बसों में बैठकर ही जाएंगे.

     

     

    उन्होंने आगे कहा कि मंत्रियों और मुख्यमंत्री को रात्रि भोज के लिए संसद भवन परिसर में शाम 5.50 तक और 6.30 बजे तक वेन्यू पहुंच जाना होगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बस पुल इस्तेमाल करने की.विशेष हिदायत दी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजिला यातायात प्रभारी के नेतृत्व में चला टोटो का विशेष जांच अभियान
    Next Article इंडिया Vs भारत विवाद पर बोले राहुल गांधी..भारत-इंडिया या हिंदुस्तान, सबका मतलब मोहब्बत है

    Related Posts

    महुआ पेड़ से लटका मिला युवक का शव, क्षेत्र में सनसनी

    June 9, 2026

    चांडिल में बड़ा हादसा: स्वर्णरेखा नदी में डूबा जमशेदपुर का युवक, तलाश जारी

    June 9, 2026

    ब्रह्मर्षि विकास मंच केबुल इकाई की बैठक संपन्न, संगठन विस्तार

    June 9, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    महुआ पेड़ से लटका मिला युवक का शव, क्षेत्र में सनसनी

    चांडिल में बड़ा हादसा: स्वर्णरेखा नदी में डूबा जमशेदपुर का युवक, तलाश जारी

    ब्रह्मर्षि विकास मंच केबुल इकाई की बैठक संपन्न, संगठन विस्तार

    सिविल सर्जन ने स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की, गुणवत्ता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

    केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे आज जमशेदपुर में, प्रबुद्धजन सम्मेलन को करेंगे संबोधित

    कीली से जुड़ी जिंदगी की सच्चाई

    दिल्ली में ममता बनर्जी की तन्हाई: टीएमसी में बदलाव?

    सृजन के 25 वर्ष: अनूप और शुभ्रा की कलात्मक यात्रा

    राजस्थान में मानव तस्करी: बच्चियों को लीज पर देने का सच

    ‘राष्ट्र संवाद’ खबर का असर: यूसीआईएल में फेरबदल शुरू!

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.