Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ब्रिक्स समिट में हुई PM मोदी-चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग की मुलाकात
    Headlines अन्तर्राष्ट्रीय राजनीति राष्ट्रीय

    ब्रिक्स समिट में हुई PM मोदी-चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग की मुलाकात

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 24, 2023Updated:August 24, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    ब्रिक्स समिट में हुई PM मोदी-चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद पर हुई बात?
    नई दिल्ली. दक्षिण अफ्रीका में हो रहे ब्रिक्स समिट में गुरुवार को एक अहम वाक्या हुआ. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच यहां पर मुलाकात हुई, दोनों नेता मंच पर जाते हुए लगातार बातचीत कर रहे थे. साल 2020 के बाद से ही भारत और चीन के बीच सीमा विवाद चल रहा है, इसी की वजह से बॉर्डर पर तनाव है और इस बीच दोनों नेताओं की यह मुलाकात अहम हो जाती है.

     

     

    गलवान 2020 की घटना के बाद भारत और चीन के राष्ट्र प्रमुखों के बीच कोई द्विपक्षीय वार्ता नहीं हुई है. दोनों ही नेता इससे पहले जी-20 समिट के दौरान कुछ देर के लिए मिले थे और अब ब्रिक्स समिट में भी ऐसा ही हुआ है. हालांकि, ब्रिक्स समिट से पहले भारत-चीन की सेनाओं ने लद्दाख बॉर्डर पर बातचीत की थी, अभी तक दोनों देश सेना के लेवल पर कई देश की बातचीत कर चुके हैं.

     

     

    प्रधानमंत्री मोदी ने किया संबोधित

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिनों की साउथ अफ्रीका यात्रा पर हैं, जिसमें वह ब्रिक्स समिट में अलग-अलग नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं. इस समिट में ब्रिक्स देशों की संख्या बढ़ाने पर विचार चल रहा है, भारत ने इस प्रस्ताव का समर्थन किया है. गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि इस बैठक में अच्छी चर्चा हुई है और ब्रिक्स सदस्यों के विस्तार पर फैसला हुआ है, इसका भारत समर्थन करता है.

    गुरुवार को यहां एक साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस संबोधित की गई, इस दौरान पीएम मोदी ने ब्रिक्स नेताओं को चंद्रयान-3 की सफलता के लिए बधाई देने के लिए शुक्रिया कहा. पीएम मोदी ने यहां कहा कि भारत ने जहां टारगेट तय किया था, वहां कभी कोई नहीं पहुंचा है. विज्ञान ने हमें चांद के ऐसे हिस्से में पहुंचाया है, यह वैज्ञानिकों की सफलता है.

     

    गौरतलब है कि ब्रिक्स 2023 का मुख्य एजेंडा इसका विस्तर करना था, इस बार इस ग्रुप में 6 नए देशों को शामिल किया गया है. जिसमें अर्जेंटीना, मिस्र, इथोपिया, ईरान, सऊदी अरब और यूएई शामिल हैं. बैठक से पहले करीब 2 दर्जन देशों की ओर से ब्रिक्स में शामिल होने का प्रस्ताव दिया गया था.

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleBRICS में शामिल हुए ये 6 और देश, PM मोदी की मौजूदगी में ऐलान…1 जनवरी 2024 से होंगे मैंबर
    Next Article चांद पर हिंदुस्तान चंद्रयान-3 सफल लैंडिंग पर इस दिन को गौरवशाली दिवस के रूप में स्वीकार करते हुए आनंद मार्ग ने बांटे आदिवासियों के बीच 100 पौधे

    Related Posts

    नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ छठ महापर्व, गंगा घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

    November 14, 2026

    233 पशुपालकों को मिला 5 लाख 51 हजार रुपए का बोनस वितरण

    November 14, 2026

    आम लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान अनावश्यक परेशानी का नहीं करना पड़े सामना डीएम ने लगाया जनता दरवार

    November 14, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ छठ महापर्व, गंगा घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

    233 पशुपालकों को मिला 5 लाख 51 हजार रुपए का बोनस वितरण

    आम लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान अनावश्यक परेशानी का नहीं करना पड़े सामना डीएम ने लगाया जनता दरवार

    मारपीट में गंभीर रूप से घायल 30 वर्षीय युवक की इलाज के दौरान मौत, गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम

    कल्पवास मेला में प्रतिनियुक्त पदाधिकारीयों एवं कर्मियों की लापरवाही पर गिरी गाज, होगी विभागीय कार्रवाई : डीएम

    खरना आज, शाम को गुड़-खीर का प्रसाद ग्रहण कर शुरू होगा 36 घंटे का निर्जला व्रत

    छठ को लेकर मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, सभी घाटों की होगी साफ-सफाई

    नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व छठ

    बखरी प्रखंड में 55 छठ घाट चिन्हित, 5 अति संवेदनशील, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम : सीओ

    सीडी फोर्ट पब्लिक स्कूल ने 50 छठ व्रतियों के बीच बांटी पूजा सामग्री

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.