Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला, कहा कर्नाटक को दिल्ली में शाही परिवार की सेवा के लिए नंबर-1 एटीएम बनाना चाहती है
    Headlines राष्ट्रीय

    पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला, कहा कर्नाटक को दिल्ली में शाही परिवार की सेवा के लिए नंबर-1 एटीएम बनाना चाहती है

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 3, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार अंतिम दौर में है. चुनाव प्रचार के लिए पीएम मोदी बुधवार को मुदबिदरी पहुंचे. यहां जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस कर्नाटक को दिल्ली में जो उनका शाही परिवार बैठा है, उस परिवार का नंबर-1 एटीएम बनाना चाहती है.

    सभा को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा- हमारा प्रयास है कि कर्नाटक औद्योगिक विकास में नंबर-1 बने, हमारी कोशिश है कि कर्नाटक कृषि विकास में नंबर-1 बने, हमारा लक्ष्य है कि कर्नाटक स्वास्थ्य और शिक्षा में नंबर-1 बने, लेकिन कांग्रेस कर्नाटक को दिल्ली में जो उनका शाही परिवार बैठा है, उस परिवार का नंबर-1 एटीएम बनाना चाहती है.

     

     

    बीजेपी का क्या है संकल्प?

    पीएम मोदी ने कहा-जनता-जर्नादन का आदेश मेरे सर आंखों पर. आखिरकार इस देश के 140 करोड़ लोग ही हमारा रिमोट कंट्रोल हैं. 10 मई को मतदान का दिन है. बीजेपी का संकल्प है कर्नाटक को नंबर-1 बनाना. बीजेपी का संकल्प है कर्नाटक में आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण करना. बीजेपी का संकल्प है कर्नाटक को मैन्युफेक्चरिंग में सुपर पावर बनाना. ये हमारा रोड मैप है जबकि कांग्रेस आपका वोट इसलिए चाहती है क्योंकि वो बीजेपी की योजनाओं को, यहां के लोगों के विकास के लिए हुए कामों को पलटना चाहती है. उन्होंने कहा, जो जीवन में पहली बार वोट देने जा रहे हैं वो कर्नाटक का भविष्य तय करने जा रहे हैं. पहली बार वोट देने जाने वाले मेरे बेटे-बेटियों आपको अगर अपना करियर बनाना है, अपने मन का काम करना है तो यह कांग्रेस के रहते संभव नहीं होगा. कर्नाटक में अगर अस्थिरता रही तो आपका भाग्य भी अस्थिर रहेगा.

     

     

     

    कांग्रेस को देश की प्रगति बर्दाश्त नहीं- पीएम मोदी

    देश में जहां भी लोग शान्ति और प्रगति चाहते हैं वो सबसे पहले अपने राज्य से कांग्रेस को बाहर कर देते हैं. अगर समाज में शान्ति है तो कांग्रेस शांत नहीं बैठ पाती, अगर देश प्रगति करता है तो कांग्रेस इसे बर्दाश्त नहीं कर पाती. कांग्रेस की पूरी राजनीति बांटो और राज करो पर आधारित है. कर्नाटक के लोगों ने खुद कांग्रेस का ये खौफनाक चेहरा देखा है. पीएम मोदी ने कहा कि पूरा देश हमारे सैनिकों का आदर करता है, उनका सम्मान करता है जबकि कांग्रेस हमारी सेना का अपमान करती है, हमारे सैनिकों का अपमान करती है. आज पूरी दुनिया भारत में डेमोक्रेसी और डेवलपमेंट को देख कर उसे सम्मान दे रही है लेकिन रिवर्स गियर कांग्रेस दुनिया भर में घूम-घूम कर देश को बदनाम कर रही है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleचक्रधरपुर : अनुमंडल पदाधिकारी कार्यालय एवं न्यायालय कक्ष का लोकार्पण
    Next Article IMD की साइक्लोन की चेतावनी : बंगाल की खाड़ी के ऊपर बन रहा है कम वायु दबाव, मई मेें भी बारिश की संभावना

    Related Posts

    द बर्निंग ट्रेन बनने से बची राजेन्द्र नगर सहरसा इंटरसिटी एक्सप्रेस ,ट्रेन के इंजन से निकलने लगा धुआं , जान बचाने को लेकर कूदने लगे यात्री !

    June 23, 2026

    से दुष्कर्म के प्रयास के आरोपी को ग्रामीणों ने जूते-चप्पल की माला पहनाकर गांव में घुमाया

    June 23, 2026

    कोडरमा में प्रेम विवाह के चार माह बाद युवती की संदिग्ध मौत, पति पर प्रताड़ना का आरोप

    June 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    द बर्निंग ट्रेन बनने से बची राजेन्द्र नगर सहरसा इंटरसिटी एक्सप्रेस ,ट्रेन के इंजन से निकलने लगा धुआं , जान बचाने को लेकर कूदने लगे यात्री !

    से दुष्कर्म के प्रयास के आरोपी को ग्रामीणों ने जूते-चप्पल की माला पहनाकर गांव में घुमाया

    कोडरमा में प्रेम विवाह के चार माह बाद युवती की संदिग्ध मौत, पति पर प्रताड़ना का आरोप

    मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर प्रदर्शनी, रघुवर दास बोले- विकास और जनकल्याण की नई पहचान बना भारत जमशेदपुर।

    टीएमसी पर नियंत्रण की जंग तेज, ममता खेमे का बागी गुट से पहले पदाधिकारियों की सूची सौंपने का दावा

    केंद्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन ने राज्यसभा में अपना कार्यकाल पूरा होने के बाद इस्तीफा दिया

    लखनऊ अग्निकांड: मुख्यमंत्री ने रद्द किए सभी कार्यक्रम, जांच में जुटीं फॉरेंसिक टीम और एसआईटी

    लखनऊ में एलडीए ने उस इमारत को गिराने की प्रक्रिया शुरू की, जिसमें आग लगने से 15 लोगों ने जान गंवाई

    पाकुड़ मम्मी की तबीयत खराब है कहकर मांगे पैसे, फिर भागी युवती; दुकानदार ने ऐसे पकड़ा

    बोकारो में प्यार का हाई वोल्टेज ड्रामा, टावर पर चढ़ा होमगार्ड जवान, प्रेमिका को नौकरी दिलाने की तैयारी में की थी मदद।

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.