चक्रधरपुर:अनुमंडल पदाधिकारी कार्यालय एवं न्यायालय कक्ष का लोकार्पण
पश्चिम सिंहभूम जिला के चक्रधरपुर में सिंहभूम प्रमंडलीय आयुक्त मनोज कुमार, पुलिस उपमहानिरीक्षक अजय लिंडा एवं जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त अनन्य मित्तल के कर-कमलों द्वारा पोड़ाहाट-चक्रधरपुर अनुमंडल कार्यालय भवन में पुनः मरम्मती उपरांत अनुमंडल पदाधिकारी कार्यालय एवं न्यायालय कक्ष का लोकार्पण किया गया।
लोकार्पण उपरांत वरीय पदाधिकारियों के द्वारा अनुमंडल कार्यालय भवन अंतर्गत संचालित अन्य मरम्मती कार्यों का भी निरीक्षण किया गया।
उक्त अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी सुश्री रीना हंसदा, सीआरपीएफ के सेकंड एंड कमांडेंट श्री सुनील कुमार खत्री, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी श्री कपिल कुमार, सीआरपीएफ डिप्टी कमांडेंट श्री ज्वल हक, श्री अनिल कुमार, कार्यपालक दंडाधिकारी श्री ललन कुमार, श्री गिरिजा नंदन किस्कु, सहित अन्य उपस्थित रहे।

