साकची तथा कालिमाटी रोड फ्लाईओवर के कमी के कारण जाम से लोग परेशान :आनन्द बिहारी दुबे
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में प्रेस वार्त्ता सम्मेलन कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय बिष्टूपुर में आयोजित किया गया।
प्रेस वार्त्ता कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने कहा कि जाम-जाम-जाम कब चलना होगा आसान एग्रिको से साकची गोलंबर तक ना फोरलेन बना ना ओवरब्रिज ही बना, आम जनता भाजपा के कुचक्र का शिकार हो गई है। जब भी इस राह से गुजरिए तो कुछ कदम चलने पर मिलेगा जाम।
संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सीएम रहते घोषणा के बाद भी रघुवर दास ने नहीं बनाया ओवरब्रिज लोग होते रहे है परेशान, जमशेदपुर पूर्वी से सरयू राय ने चुनावी मुद्दा जरूर बनाया, विधायक बने तो टांय टांय फुस्स हो गये, जाम से नही मिली मुक्ति।
टाटा स्टील ने भी साकची आने वाले इस राह की शिद्दत से नहीं ली सुध जिसके परिणामस्वरूप लोग हो रहे है परेशान।
प्रेस वार्त्ता के माध्यम से जिलाध्यक्ष श्री दुबे ने घोषणा किया कि फोरलेन या ओवरब्रिज के लिए जिला कांग्रेस कमिटी अब किसी हद तक जाने को तैयार है।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने घोषणा किया कि एग्रिको से भालूबासा, बाराद्वारी होते हुए साकची गोलचक्कर तक तथा कालिमाटी रोड जाने वाली सड़क को जाम से मुक्ति के लिए ओवरब्रिज बनाने के लिए उनकी पार्टी के लोग किसी भी हद तक जाने को तैयार है। अब बहुत दिन ऐसा नहीं चलेगा। कांग्रेसजन अब जाम मुक्ति का अभियान चलाएंगे। इसकी रूपरेखा जल्द तय की जाएगी।
प्रेस वार्ता कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे, सुखदेव सिंह मल्ली, सामता कुमार, रजनीश सिंह, ऊषा सिंह, नलिनी सिन्हा, अपर्णा गुहा, रीता शर्मा, इंदुभुषण यादव मुख्य से उपस्थित रहे।

