बिरसानगर थाना में शांति समिति की बैठक, पर्वों को शांतिपूर्ण मनाने का लिया संकल्प
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर: बिरसानगर थाना परिसर में ईद, सरहुल, छठ और रामनवमी महापर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में रामनवमी अखाड़ा समितियों के पदाधिकारी, शांति समिति के सदस्य, जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय लोग शामिल हुए।
बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी संतोष कुमार ने की, जबकि जेएनएसी के विशेष पदाधिकारी श्री महतो भी उपस्थित रहे। बैठक का संचालन केंद्रीय शांति समिति के सदस्य प्रमोद तिवारी ने किया।
बैठक में विभिन्न समितियों द्वारा अपनी-अपनी समस्याएं रखी गईं, जिनके समाधान पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही सभी ने मिलकर आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ सभी पर्वों को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर फादर तुली, प्रमोद तिवारी, राम प्रसाद, संजय घोष, रामकुमार पांडेय, ए. डेप्युटी सिंह, पिंटू पाठक, गीता सिंह, राजेश कर्मकार सहित कई मुखिया, सरपंच और महिला प्रतिनिधि मौजूद रहे।

