Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित पूजा में डीजे नहीं बजेंगे न ही होगा किसी तरह का सांस्कृतिक कार्यक्रम
    बिहार बेगूसराय

    दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित पूजा में डीजे नहीं बजेंगे न ही होगा किसी तरह का सांस्कृतिक कार्यक्रम

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 4, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित

    पूजा में डीजे नहीं बजेंगे न ही होगा किसी तरह का सांस्कृतिक कार्यक्रम

    विजय भारती की रिपोर्ट
    भगवानपुर ( बेगूसराय) थाना परिसर के पास स्थित मनरेगा भवन के सभागार में सोमवार को अपराह्न दो बजे दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक थाना प्रभारी मनीष कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई जिसमें उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ओमप्रकाश ने कहा कि कोरोना गाईड लाईन का पालन करते हुए इस वार दूर्गा पूजा मनाना है। उन्होंने कहा कि पूजा में पंडाल नहीं बनेगा, तोड़नद्वार नहीं बनेंगे, डीजे नहीं बजेगा, सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत नहीं किया जायेगा, बिना लाईसेंस प्रतिमा नहीं बैठाना है, जुलूस नहीं निकालना है,बलि नहीं होगी तथा मेला का आयोजन नहीं किया जायेगा तथा मंदिर परिसर में नया दूकान का निर्माण भी नहीं किया जायेगा। वहीं थाना प्रभारी मनीष कुमार सिंह तथा अंचलाधिकारी वीणा भारती ने संयुक्त रूप से कहा कि पूजा शांति और सौहार्द्र पूर्ण वातावरण में मनाया जायेगा। सौहार्द्र बिगाड़ने वाले लोगों पर कानुनी कार्रवाई की जाएगी। बैठक को सम्बोधित करते हुए भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी के अंचल मंत्री रामचन्द्र पासवान ने उक्त शांति समिति के अलावा गांव में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए प्रत्येक पंचायत में एक अतिरिक्त शांति समिति गठित करने तथा उसकी बैठक करने की मांग की। वहीं पूर्व जिला पार्षद सह सूर्यपुरा गांव स्थित दूर्गा पूजा समिति के सचिव रामसोगाथ साह ने कोरोना गाईड लाईन का पालन सभी पूजा समिति से करने की अपील की। बैठक में उपरोक्त लोगों के अलावा नव निर्वाचित पंसस लालबाबु पासवान तथा कृष्ण कुमार राय, जदयू के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष सुनील कुमार राय, जदयू के प्रखंड अध्यक्ष डॉ सुन्दश्वर प्रसाद सिंह, इन्द्रदेव राय, प्रकाश साह, अशोक सिंह,मो युनुस, कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष यशवन्त चौधरी,नव निर्वाचित जिला पार्षद दिनेश चौरसिया सहित थाना क्षेत्र के सभी नवनिर्वाचित मुखिया, पंसस, सरपंच तथा थाना क्षेत्र के सभी 13पूजा समिति के अध्यक्ष सचिव अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleवीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए डीएम ने अधिकारियों को दिए निर्देश
    Next Article चोरी की घटना का पुलिस ने किया उदभेदन दो चोर गिरफ्तार

    Related Posts

    किसानों को गुणवत्तापूर्ण एवं मानक के अनुरूप उर्वरक उपलब्ध कराने के लिए कृषि विभाग का विशेष पहल

    November 9, 2026

    सब्सिडी का बीज नहीं मिला, बाजार से महंगा खरीद रहे किसान

    November 9, 2026

    विभूतिपुर में धूमधाम से मना बौद्ध दीपदान उत्सव, तथागत गौतम बुद्ध को किया नमन

    November 9, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    चार दिवसीय चक्का जाम स्थगित, तीन युवकों को नौकरी का लिखित आश्वासन

    निर्भय सिंह के निधन पर अभय सिंह के आवास पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, जताया शोक

    आदित्यपुर काली पूजा पंडाल के पास सोनू की गोली मारकर हत्या

    वात्सल्य बालिका गृह में बच्चियों संग मना दीपोत्सव

    आनंद मार्ग आश्रम में आध्यात्मिक उल्लास के साथ मनी दीपावली

    वर्षों से कायम है अनूठी परंपरा, बिना चंदा मांगे होती है काण्ड्रा स्टेशन की काली पूजा

    विद्यालय के गेट पर हंगामा, मारपीट और महिलाओं से अभद्रता का आरोप

    झामुमो नेता सन्नी सिंह की मां अमृत कौर का निधन

    छठ घाटों की तैयारियों को लेकर मुखिया ने की बैठक

    दीपावली की रात बंद घर का ताला तोड़कर पोटका में 2.50 लाख की चोरी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.