Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए डीएम ने अधिकारियों को दिए निर्देश
    बिहार बेगूसराय

    वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए डीएम ने अधिकारियों को दिए निर्देश

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 4, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए डीएम ने अधिकारियों को दिए निर्देश

    बिहार उप प्रभारी चन्दन शर्मा की रिपोर्ट

    बेगूसराय, बिहार। जिला पदाधिकारी अरविंद कुमार वर्मा ने जिले में बाढ़ आपदा से संबंधित विभिन्न मामलों की समीक्षा सोमवार को सभी अनुमंडल पदाधिकारियों एवं अंचलाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से की। इस अवसर पर प्रभारी पदाधिकारी आपदा शाखा सभी बाढ़ नियंत्रण प्रमंडलों के कार्यपालक अभियंता, जिला जन संपर्क पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी मौजूद थे।

    जिला पदाधिकारी ने बैठक के दौरान जिले में बाढ़ आपदा-2021 से संबंधित विभिन्न मामलों विशेष तौर पर प्रभावित व्यक्तियों के बीच अनुग्राहिक राशि (जीआर) भुगतान की अद्यतन स्थिति तथा कोविड-19 संक्रमण के कारण मृत व्यक्तियों के आश्रितों को भुगतान किए जाने से पूर्व आवश्यक अभिलेखों की स्थिति की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की। अनुग्राहिक राशि (जीआर) के भुगतान के लिए आवश्यक प्रक्रियागत मामलों की अंचलवार समीक्षा के दौरान प्रभारी पदाधिकारी आपदा शाखा द्वारा बताया गया कि सभी 08 अंचलों से अब तक कुल 71,184 व्यक्तियों को भुगतान की अनुशंसा की गई है जिसमें से कुल 65,559 व्यक्तियों का डेटा जिला कार्यालय को उपलब्ध होने के उपरांत उसे भुगतान संबंधी अग्रेल्तर कार्रवाई के लिए राज्य कार्यालय को उपलब्ध करा दिया गया है। जिला पदाधिकारी ने अंचलाधिकारी शाम्हो, मटिहानी, बछवाड़ा, बलिया, बरौनी, बेगूसराय एवं तेघड़ा अंचल को अनुग्राहिक राशि (जीआर) भुगतान से संबंधित लंबित कार्यों को अविलंब पूर्ण करने का निर्देश दिया। जिला पदाधिकारी ने कोविड-19 संक्रमण के कारण मृत व्यक्तियों से संबंधित अभिलेखों की वर्तमान स्थिति एवं भुगतान की अद्यतन स्थिति की समीक्षा के क्रम में अपेक्षित प्रगति नहीं होने पर खेद प्रकट किया तथा सभी संबंधित अनुमंडल पदाधिकारियों एवं अंचलाधिकारियों को लंबित कार्यों को 2-3 दिनों में पूर्ण करने निर्देश दिया। इससे पूर्व प्रभारी पदाधिकारी आपदा शाखा द्वारा बताया गया कि सिविल सर्जन, बेगूसराय द्वारा जिले में कोरोना संक्रमण से अब तक मृत कुल 387 व्यक्तियों की सूची उपलब्ध कराई गई है, जिसके संबंध में आवश्यक अभिलेख उपलब्ध कराने हेतु अंचलाधिकारियों को निर्देशित किया गया है। अद्यतन प्रतिवेदन के अनुसार, जिलास्तर पर कुल 307 अभिलेख प्राप्त हुए हैं जिसमें से कुल 138 आश्रितों को निर्धारित अनुदान राशि का भुगतान कर दिया गया है तथा शेष 169 आश्रितों से संबंधित भुगतान प्रक्रियाधीन है। जिला पदाधिकारी ने प्रभारी पदाधिकारी आपदा शाखा भुगतान हेतु प्रक्रियाधीन अभिलेखों को भी 02 दिनों के अंदर आवश्यक पहल करते हुए स्वीकृत कराने का निर्देश दिया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleस्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के निर्देश पर योगी आदित्यनाथ का पुतला दहन
    Next Article दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित पूजा में डीजे नहीं बजेंगे न ही होगा किसी तरह का सांस्कृतिक कार्यक्रम

    Related Posts

    चतरा शूटआउट का खुलासा गाली-गलौज के बाद साथी गार्ड की हत्या, 2017 का हत्यारोपी निकला आरोपी

    July 22, 2026

    ब्रह्मर्षि विकास मंच: समाज का मंच या गुटबाजी का अखाड़ा?

    July 22, 2026

    पीएम आवास के निकट कांग्रेस का धरना, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता हिरासत में; छात्रों के मुद्दे पर सरकार से इस्तीफे की मांग

    July 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया पीछे हटने का दावा

    राहुल गांधी ने छात्रों को आतंकवादी नहीं बताया, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    JPSC पीटी परीक्षा रद्द करने की मांग पर भाजयुमो का जोरदार प्रदर्शन, CBI जांच की मांग उठी

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह के ‘पीछे हटने’ के दावे को खारिज किया, कहा- ‘वह अप्रासंगिक व्यक्ति’

    छत्तीसगढ़ में भाजपा ने कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने की कोशिश, पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े

    राहुल गांधी ने बुधवार को प्रदर्शन कर रहे छात्रों को अपना पूरा समर्थन देते हुए कहा – शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    छत्तीसगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय का घेराव, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.